Posts

Showing posts from January, 2022

पोषण किसे कहते है इसके प्रकार | पोषण व पोषक तत्व क्या है? | What is nutrition in Hindi | What is Nutrients in Hindi

Image
Nutrition in Hindi : पोषक तत्व पोषण प्रदान करता हैं। पोषण से ही शरीर को ऊर्जा मिलती है और शरीर में महत्त्वपूर्ण पोषक तत्वों को ले जाने वाला कारक होता है। इसे हम संतुलित आहार भी कहतें है क्योंकि भोजन में कौन-कौन से पोषक तत्त्व है, हमारे शरीर को कौन से तत्त्व मिल रहें है, हम जो भोजन ग्रहण कर रहें है उससे हमारा शरीर स्वस्थ है या नहीं और हमारे शरीर में वृद्धि हो रहीं है या नहीं ही पोषण है। पोषक तत्वों को अपने भोजन के द्वारा ग्रहण करना ही पोषण (Poshan) कहलाता है जैसे- प्रोटीन,  कार्बोहाइड्रेट,  वसा,  विटामिन,  खनिज,  फाइबर,  और पानी सभी पोषक तत्व हैं। अगर आहार में पोषक तत्वों का सही संतुलन नहीं है, तो कुछ स्वास्थ्य समस्याओं को विकसित करने का जोखिम बढ़ जाता है। इसीलिए हमें पोषण के जरूरतों को समझने की आवश्यकता है आइये जानते है - पोषक तत्व क्या है (What is Nutrients in Hindi) Poshak tatva kya hai संतुलित भोजन में पाए जाने वाले आवश्यक रसायनिक पदार्थ जिसमें पोषण होता है जो हमारे शरीर की वृद्धि और विकास मे...

अच्छे स्वास्थ्य और अधिक ऊर्जा के लिए स्वस्थ दैनिक दिनचर्या | Healthy Daily Routine in Hindi for Good Health and More Energy

Image
Healthy Routine in Hindi 2023 : एक आदर्श दिनचर्या (Ideal routine in hindi) सफल और स्वस्थ व्यक्ति की निशानी है। अगर हम नियमित दिनचर्या में रहे तो हमारा शरीर healthy रहेगा। हमारा शरीर स्वस्थ होगा तो उसका असर हमारे जीवन, व्यवहार, सोच और प्रगति पर पड़ेगा जिससे हमारी सफलता का रास्ता साफ़ होगा। एक स्वस्थ दिनचर्या शरीर और मन का अनुशासन है। स्वस्थ दिनचर्या में रहने से  शरीर और मन शुद्ध होते हैं , शरीर के दोष ठीक रहते हैं, immune system मजबूत होता है और दिन की शुरुआत freshness से होती है। किसी भी शरीर में बीमारी बोलकर नहीं आती, लेकिन हम जैसा अपने शरीर के साथ करेंगें वैसा ही हम पायेंगें। अगर उटपटांग खाना खायेंगे अच्छे से नही रहेंगे तो शरीर भी कुछ समय बाद आपको अंदर से बीमार करते जायेगा। हेल्थी डाइट लेने से आप जीवन के हर पड़ाव में स्वस्थ रहेंगें। एक स्वस्थ जीवनशैली जिने से आपको बड़ी से बड़ी बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलेगी। लंबी उम्र और स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है स्वस्थ्य दिनचर्या, जिसके लिए आपको अपना पूरे दिन और हर दिन इन चीज़ों का ख्याल रखना होगा। आइये जानते है कि स्वस्थ दि...

स्वस्थ जीवन शैली, swasth jeevan shaili के उपाय | Healthy Lifestyle in Hindi

Image
Healthy lifestyle in Hindi 2023 : शारीरिक रूप से फिट होना ही स्वस्थ होने का आधार नहीं है, स्वस्थ होने का मतलब है मानसिक और भावनात्मक रूप से भी फिट या स्वस्थ होना हमारे पूरे जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। क्योंकि स्वस्थ जीवनशैली जीने से पुरानी से पुरानी बीमारियों और लम्बे समय तक चलने वाली बीमारियों को रोकने में मदद मिलती है। खुद के बारे में अच्छा महसूस करना और खुद के स्वास्थ्य की देखभाल करना हमारे आत्म-सम्मान और छवि के लिए महत्वपूर्ण होता है। एक स्वस्थ लाइफ स्टाइल (healthy lifestyle in hindi) को स्वस्थ बनाये रखने के लिए हमे वो करना चाहिए जो हमारे शरीर के लिए अच्छा हो क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग रहता है और दोनों मिलकर हमे मजबूत बनाते हैं। एक स्वस्थ जीवन शैली में कैसे जीयें (How to live a healthy lifestyle in Hindi) यदि आप एक अच्छा, स्वस्थ व्यक्ति बनना चाहते हैं, तो यह कुछ स्वस्थ उपाय हैं जो आपको ऐसा करने में मदद कर सकती हैं आइये जानते है कि लाइफ स्टाइल क्या है, हमारी दिनचर्या कैसी हो, और लाइफ स्टाइल कैसी होनी चाहिए- सफाई का ध्यान रखें (Be hygienic) प्रत्येक दिन...

योग करें या एक्सरसाइज करें | योग और व्यायाम में अंतर | Yoga or Exercise difference in Hindi | Yoga vs Vyayam in Hindi

Image
Yoga vs Exercise in Hindi : योग या व्यायाम दोनों का अपना अपना महत्व होता है लेकिन सेहतमंद रहने के लिए जब याेग या जिमिंग में किसी एक का चुनाव करना हाे ताे यह बात जानने की जरूरत है कि इसके क्या फायदे हैं। हैल्थ विशेषज्ञाें के अनुसार योग का अभ्यास मन, शरीर और आत्मा को फायदा पहुंचाता है। योग स्वस्थ, दुबला-पतला शरीर रखने के लिए, मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है। जिमिंग या एक्सरसाइज हमें भारी-भरकम शरीर या मांसपेशिया और टोंड शरीर प्रदान करता है। योगासन शरीर की स्थिरता को बनाए रखता है और अच्छा होने पर जोर देता है जबकि व्यायाम शरीर की गतिशीलता को बढ़ाता है और अच्छा दिखने पर जोर देता हैं। योग क्या होता है? (What is Yoga in Hindi?) योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है जो एक साथ तन, मन और आत्मा को जोड़ता है। इसे सांस लेने और तनाव को कम करने के लिए बनाया गया है जैसे- व्यायाम अभ्यास, ध्यान और पॉज़ शामिल हैं। योग का अभ्यास करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए कई लाभ होता है। योग के प्रकार - योग कई प्रकार के होते है जैसे - • राजयोग  • हठयोग  • लय योग...

Vyayam क्यों करना चाहिए? | व्यायाम के फायदे और नुकसान | Workout Benefits in Hindi | Exercise in Hindi

Image
Health Benefits Of Exercise in Hindi : व्यायाम या exercise मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभदायक है, इतना ही नहीं workout के माध्यम से हम अपने वजन को घटाने और बढ़ाने के लिए भी उपयोग कर सकते है और इससे हमारी खूबसूरती भी बढ़ती है। इसी लिए प्रत्येक दिन एक्सरसाइज करने के बहुत से फायदे होते हैं। व्यायाम के दौरान बहाया हुआ पसीना कई स्वास्थ्य लाभ देता है और शरीर में मौजूद विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। जिससे कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते है और अपने शरीर को फिट तथा संतुलित रख सकते हैं। Workout or Exercise in hindi  ये हमारे सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है और ये हमे अनुशासित रहने में मददगार साबित होता है। आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Exercise or Vyayam से जुड़ी सभी जानकारी आपको देंगे। व्यायाम और फिटनेस (Exercise and Fitness in Hindi) व्यायाम बस हमारे मांसपेशियां को ही मजबूत नही करता है बल्कि ये हमें अच्छा स्वस्थ और कई बीमारियों से भी बचाता है। अगर स्वस्थ रहना है तो डेली व्यायाम करने की आदत बना ले। शुरुआत में ये थोड़ी मुश्किल तो...

अंतरास्ट्रीय योग दिवस व योग के लाभ | International yoga day 2023 in hindi and Benefits of Yoga in Hindi | Yoga for Life in Hindi

Image
Yoga in hindi : International yoga day in hindi 2023 स्वास्थ्य को बिगाड़ते वक्त हम अपने किसी भी गलत या सही बातो पर ध्यान नहीं देते हैं लेकिन जब कोई हमे ये बताता है कि तुम्हे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए तो हम उसे ना करने और वो जो भी तरीका बताता है हम उसमें हजारों कमियाँ बताने लगते हैं। जब स्वास्थ्य की बात आती है और वो भो योग के माध्यम से तो लोग योग को हल्के में लेने लगते हैं लेकिन जो इसकी महानता को जान लेता है वो खुद को शारीरिक स्वास्थ्य से भी ऊपर पता है। योग शारिरिक, मानसिक और आत्मिक तीनो के लिए फायदेमंद होता है। यकीन मानिए अगर आपको एक बेहतरीन जीवन जीना है तो योग को अपने जीवन मे जरूर शामिल करना चाहिए। इस भाग दौड भरी जिंदगी में हर कोई परेशान है कोई शारिरिक तो कोई मानसिक तनाव से आप जिससे भी पूछो, तो वो कोई न कोई परेशानी गिना ही देता है। ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग एक अच्छा विकल्प है, योग के माध्यम से हर बीमारी का इलाज है। योग सेहतमंद जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है। योग सिर्फ कैलोरी को जलाने और मांसपेशियों को मजबूत करने से कही अधिक करता है। योग क्या है  , यह स...