ठंड का मौसम शुरू हो चुका है इस मौसम में सर्दी - जुकाम (Common Cold in hindi) होना समान्य है, लेकिन ये साल बाकी के सालों से अलग है। ये साल अलग इस लिए है कि कोरोना वायरस भी अपना प्रकोप दिखा रहा है तो हमे ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत है। सर्दी-जुकाम या ठंड वायरस के कारण ही होता है, 200 से ज्यादा वायरस इस बीमारी के लिए जिम्मेदार होते है। सर्दी जुकाम कैसे होता है? सर्दी-जुकाम छीकंने या खांसने से जो पानी की बूंदे हमारे मुँह से निकलती है उससे भी संक्रमण हो सकता हैं। यह बीमारी समान्यतः उन लोगो से फैलती है जिन्हें ये वायरस पहले से ही ग्रसित किया हुआ हो। जिन लोगों को पहले से सर्दी जुकाम हो और उनके द्वारा किसी वस्तु को छूआ गया हो जैसे- दरवाजा, मोबाइल, रिमोट, कंप्यूटर या उनके द्वारा उपयोग रुमाल, तौलिया या फिर मरीज के नाक, आंख और मुह को छूने से भी बीमारी स्वस्थ लोगो को ग्रसित कर सकता हैं। शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली इस रोग या इसके वायरस के खिलाफ हमारे शरीर की रक्षा करती है तथा वायरस के रोगाणुओं से लड़ने के लिए सफेद रक्त कोशिकायें भेजी जाती है। आप कभी पहले सर्दी-जुकाम से ग्रसित नही ह...