Yoga vs Exercise in Hindi : योग या व्यायाम दोनों का अपना अपना महत्व होता है लेकिन सेहतमंद रहने के लिए जब याेग या जिमिंग में किसी एक का चुनाव करना हाे ताे यह बात जानने की जरूरत है कि इसके क्या फायदे हैं। हैल्थ विशेषज्ञाें के अनुसार योग का अभ्यास मन, शरीर और आत्मा को फायदा पहुंचाता है। योग स्वस्थ, दुबला-पतला शरीर रखने के लिए, मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है। जिमिंग या एक्सरसाइज हमें भारी-भरकम शरीर या मांसपेशिया और टोंड शरीर प्रदान करता है। योगासन शरीर की स्थिरता को बनाए रखता है और अच्छा होने पर जोर देता है जबकि व्यायाम शरीर की गतिशीलता को बढ़ाता है और अच्छा दिखने पर जोर देता हैं। योग क्या होता है? (What is Yoga in Hindi?) योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है जो एक साथ तन, मन और आत्मा को जोड़ता है। इसे सांस लेने और तनाव को कम करने के लिए बनाया गया है जैसे- व्यायाम अभ्यास, ध्यान और पॉज़ शामिल हैं। योग का अभ्यास करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए कई लाभ होता है। योग के प्रकार - योग कई प्रकार के होते है जैसे - • राजयोग • हठयोग • लय योग...