योग करें या एक्सरसाइज करें | योग और व्यायाम में अंतर | Yoga or Exercise difference in Hindi | Yoga vs Vyayam in Hindi

Yoga vs Exercise in Hindi : योग या व्यायाम दोनों का अपना अपना महत्व होता है लेकिन सेहतमंद रहने के लिए जब याेग या जिमिंग में किसी एक का चुनाव करना हाे ताे यह बात जानने की जरूरत है कि इसके क्या फायदे हैं। हैल्थ विशेषज्ञाें के अनुसार योग का अभ्यास मन, शरीर और आत्मा को फायदा पहुंचाता है। योग स्वस्थ, दुबला-पतला शरीर रखने के लिए, मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है। जिमिंग या एक्सरसाइज हमें भारी-भरकम शरीर या मांसपेशिया और टोंड शरीर प्रदान करता है। योगासन शरीर की स्थिरता को बनाए रखता है और अच्छा होने पर जोर देता है जबकि व्यायाम शरीर की गतिशीलता को बढ़ाता है और अच्छा दिखने पर जोर देता हैं।



योग क्या होता है? (What is Yoga in Hindi?)


योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है जो एक साथ तन, मन और आत्मा को जोड़ता है। इसे सांस लेने और तनाव को कम करने के लिए बनाया गया है जैसे- व्यायाम अभ्यास, ध्यान और पॉज़ शामिल हैं। योग का अभ्यास करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए कई लाभ होता है।

योग के प्रकार -


योग कई प्रकार के होते है जैसे -
• राजयोग 
• हठयोग 
• लय योग 
• मंत्र योग 
• कर्म योग और 
• ज्ञान योग।

नियमित योग के लाभ (Benefits of Regular Yoga in Hindi)


1. तनाव को कम करता है।
2. चिंता को कम करता है।
3. सूजन को कम कर सकता है।
4. जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाता है।
5. Depression से लड़ता है।
6. नींद की गुणवत्ता को बढ़ावा देता है।
7. लचीलापन और संतुलन में सुधार करता है।
8. सांस लेने के सुधार में मदद करता है।
9. शक्ति बढ़ाता है।
10. स्वस्थ खाने की आदतों को बढ़ावा देता है।
11. एकाग्र बढ़ाता है।

निर्णायक घटक (The Bottom Line)


कई अध्ययनों ने योग के कई मानसिक और शारीरिक लाभों की पुष्टि की है। इसे अपने दिनचर्या में शामिल करना आपके स्वास्थ्य को बढ़ाने, ताकत, लचीलापन बढ़ाने, तनाव, अवसाद और चिंता के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। सप्ताह में कुछ दिन ही योग करना ही आपके स्वास्थ्य के लिये पर्याप्त होता है।


व्यायाम किसे कहते हैं? (What is an Exercise in Hindi?)


व्यायाम शरीर को स्वस्थ और चुस्त दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक है, ये मांसपेशियों पर काम करता है और शरीर के कैलोरी को जलाने में मदद करता है। व्यायाम मांसपेशियों को मजबूत करना, सुडौल शरीर पाना, एथलीट क्षमता बढ़ाना, वजन कम करना, शरीर को स्वस्थ तथा बलशाली बनाता है। ये सब गतिविधियां व्यायाम में आती है जैसे - दौड़ना, जॉगिंग करना, चलना, खेलना, नाचना और जिम में उपकरणों का प्रयोग करना। एक्सरसाइज लंबे समय तक जीवित रहने में भी मदद कर सकता है।

व्यायाम के प्रकार -


व्यायाम मुख्य से तीन प्रकार के होते है जैसे -

स्ट्रैचिंग व्यायाम : इसके अंतर्गत शरीर के भागों को खींचा जाता है।

एरोबिक व्यायाम : इसमें साइकिल चलाना, तैराकी, घूमना, दौड़ना, खेल आदि आता हैं।

एनारोबिक व्यायाम : इसके अंतर्गत वजन उठाना, आधुनिक तकनीक से व्यायाम आता हैं।

नियमित व्यायाम के लाभ (Benefits of Regular Exercise in Hindi)


1. यह आपको खुश महसूस कराता है।
2. यह वजन घटाने में मदद करता है।
3. यह आपकी मांसपेशियों और हड्डियों के लिए अच्छा है।
4. यह आपके ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है।
5. यह पुरानी बीमारी के आपके जोखिम को कम करता है।
6. यह त्वचा को स्वास्थ्य रखता है।
7. यह आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य और स्मृति को भी बढ़ाता है।
8. यह विश्राम और नींद की गुणवत्ता बढ़ाता है।
9. यह दर्द को कम करता है।
10. यह यौन जीवन को बेहतर बनाता है।
11. यह शरीर को एक अच्छा आकार देता है।

निर्णायक घटक (The Bottom Line)


व्यायाम अविश्वसनीय लाभ प्रदान करता है। नियमित शारीरिक गतिविधि हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाती है जो आपको खुशहाल और ऊर्जावान महसूस करता है। एक्सरसाइज वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। प्रतिदिन 30 मिनट व्यायाम खाफी होता है आपको अच्छा स्वास्थ्य देने के लिए।


योग या जिम क्यों करे? (Why?Yoga or Gym in Hindi)


यदि आपको किसी बॉडी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना हो, कुश्ती लड़ना हो, वजन उठाना हो तो जिम या अखाड़े में  जाना जरूरी है, लेकिन यह सब नहीं करना हो तो फिर थोड़ा सोचना पड़ेगा की आप जिम क्यों जाते हैं। जिम और योग का सबसे बड़ा अंतर यह है कि जिम में व्यायाम करने के बाद आप थका हुआ महसूस करते है, लेकिन योग के आसन करने के बाद आप खुद को पहले से कहीं ज्यादा तरोताज महसूस करते है।

योग से बना शरीर :- योग का शरीर लचीला और कोमल होता है। इसे अधिक भोजन की आवश्यकता नहीं होती और यह सभी तरह के रोग से बचने की क्षमता रखता है। योग करने के बाद योग छोड़ भी दिया जाये तो इससे शरीर में किसी भी तरह का बादलाव नहीं आता है और हाथ-पैर या शरीर में दर्द भी नहीं होता। जब स्फूर्ती दिखाने का मौका होता है तो यह शरीर एकदम से सक्रिय होने की क्षमता रखता है।

जिम से बना शरीर :- जिम में बना शरीर गठिला, कसा हुआ और हार्ड होता है। उस शरीर को अधिक भोजन की आवश्यकता होती ही है। रोग और शोक से बचे रहने की क्षमता की कोई अधिक गारंटी नहीं होती है। मानते हैं कि जिम की कसरत छोड़ने के बाद शरीर में एकदम से बादलाव आने लगता है इसलिए जिम की कसरत को जारी रखना जरूरी है वरना शरीर और हाथ-पैर दर्द करने लगते हैं। उम्र बढ़ने के साथ-साथ जोड़ों का दर्द बढ़ने लगता है। मासपेशियों में खिंचाव की समस्या से भी लड़ना पड़ता है।

योग और व्यायाम में अंतर (Difference between Yoga and Exercise in Hindi)


• Vyayam करते समय सांसों पर ध्यान नहीं देते और सांसें काफी तेज हो जाती हैं लेकिन योग में सांसों पर संतुलन सिखाया जाता है और आसन के अनुरूप सांस लेना होता है।

• योग आंतरिक अंगों पर अधिक प्रभाव डालता है और एक्सरसाइज शरीर को बाहर से बलवान बनाता है।

• योग करने से शरीर लचीला बनता है और vyayam से मांसपेशिया कड़ा बनती है।

• व्यायाम को तेजी और बल से किया जाता है जो मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा सकता है। योग धीरे - धीरे किया जाता है जो सहनशक्ति बढ़ाता है और इससे मांसपेशियां कमजोर नहीं होती हैं।

• Vyayam पाचन शक्ति को तेज करती है जिससे भूख बढ़ती है और लोग अधिक खाते है। योग करने से पाचन शक्ति धीमी होती है और भूख कम लगती है जिससे लोग कम खाते है।

• वर्कऑउट करने से ऊर्जा तेजी से खर्च होती है और थकान हो जाती है। योग में ऊर्जा धीरे धीरे खर्च होती है जिससे थकान नहीं बल्कि अधिक फ्रेश महसूस करते हैं।

• Workout के लिए पर्याप्त जगह और कुछ सामान की जरूरत होती है लेकिन योग के लिए सिर्फ एक मैट और थोड़ी सी खुली जगह की जरूरत पड़ती है।

• Exercise में ध्यान केन्द्रित नहीं करना होता है। योग में सांसों और आसान पर ध्यान केन्द्रित करना होता है। ध्यान से शरीर के प्रति जागरूकता, मानसिक शक्ति, इन्द्रियों को वश में करने की शक्ति आती है।

• एक्सरसाइज के कोई विशेष सिद्धांत नहीं होते जबकि योग के पांच सिद्धांत होते है जैसे- सही भोजन, सही सोच, सही सांसें, नियमित व्यायाम और आराम।

• व्यायाम सभी उम्र के व्यक्ति नहीं कर सकते लेकिन योग हर उम्र का व्यक्ति कर सकता है।


योग या व्यायाम (Yoga vs Exercise in Hindi)


1. योग दिमाग, शरीर और आत्मा तीनों के लिए फायदेमंद है (Yoga is beneficial for the three brains, body and soul)


योग जहाँ एक ओर शरीर को रंगत प्रदान करता है वहीं दूसरी तरफ यह आत्मा को भी जागृत करता है और एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। जिम में किया गया व्यायाम केवल शारीरिक रूप से ठीक हैं इसके मानसिक और आत्मिक फायदे कम होते हैं।

2. योग अंदर और बाहर दोनों के लिए फायदेमंद है (Yoga is beneficial in both way in and outside)


योग के दौरान शरीर को घुमाना, खींचना और मोड़ना आदि क्रियाएँ पाचन तंत्र, संचार तंत्र, लसीका तंत्र आदि के लिए लाभकारी है। यह शरीर से जहरीले पदार्थों को निकालकर आपके कार्डिओवैस्कुलर सिस्टम (हृदय तंत्र) को ठीक रखता है। यह मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। जिम व्यायाम केवल मांसपेशियों को मजबूत और कार्डिओ को ठीक करता है।

3. योग से खुद पर ध्यान केंद्रित होता है (Yoga is focused on herself)


अधिक्तर योग केन्द्रों में कांच नहीं होते हैं और शरीर पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं। आपका समझ पाते है कि आपका हर अंग और हर मांसपेशी क्या कर रही है लेकिन जिम में कांच लगे होते हैं इससे आपको यह चिंता रहती है कि दूसरे आपको देख रहे होंगे और आप भी दूसरों को देखने लग जाते है।

4. योग आपको दुबला रखता है (Yoga keeps you lean)


मांसपेशियों को खींचकर आप उन्हें बढ़ाते हैं इसलिए इससे आपका शरीर दुबला दिखता है। जिम व्यायाम में आप वजन उठाते हैं इसलिए मांसपेशियां फूलती हैं।

5. योग कहीं भी किया जा सकता है (Yoga can be done anywhere)


योग स्टूडियो में योग करना एक अलग अनुभव है लेकिन फिर भी आप योग को घर पे, बाहर या फिर छोटी सी जगह में भी कर सकते हैं। योग के लिए आपको केवल 6 फ़ीट / 4 फ़ीट जगह चाहिए। जिम में ज्यादा जगह और ज्यादा उपकरण चाहियें होता है।

6. योग आपको खुली सांस लेने में मदद करता है (Yoga helps you breathe open)


तनाव के समय सांस ठीक से नही लिया जाता है। अच्छी और गहरी सांस के बिना सही तरह सोचा नहीं जा सकता है। योग में सांस को महत्व देते हैं और जिससे जरूरत के समय हम गहरी सांस ले पाते हैं।

7. योग एक शांत व्यायाम है (Yoga is a cool exercise)


योग के दौरान हम शांत रहते हैं, और हम आराम की स्थिति महसूस करते हैं। योग में जिम की तरह कराहना, डंबल्स का गिरना, दाँत भींचना, मुह बनाना जैसी उत्तेजक चीजें नहीं होती हैं। योग का मुख्य उद्देश्य शरीर और दिमाग से चिंता को दूर करना है।

8. योग कोई भी कर सकता है (Yoga can do anyone)


आपके उम्र और स्वास्थ्य से योग प्रभावित नहीं होता है, इसे कोई भी कर सकता है। कैंसर तक किसी भी बीमारी वाला व्यक्ति योग कर सकता है। बीमार या ज्यादा उम्र वाला वाला व्यक्ति जिम में व्यायाम नहीं कर सकता है।

9. योग शरीर को लम्बे समय तक फिट रखता है (Yoga To Stay Young Forever)


याेग अभ्यास से आप लम्बी उम्र में भी फिट बने रह सकते हैं। जबकि जिमिंग करने वालाें को अक्सर बड़ी उम्र में जाेड़ दर्द और बदन दर्द की शिकायत रहती है। यह भी देखा जाता कि कसरत छाेड़ने के बाद लाेगाें का शरीर की बनावट बिगड़ जाती है,जबकि याेग में इस तरह की काेई समस्या नहीं हाेती। क्याेंकि जिमिंग की अपेक्षा योग धीरे-धीरे मांसपेशियों को फैलाता है और उनमें लम्बे समय तक ऊर्जा बनाए रखता है। इसमें किसी प्रकार की चाेट लगने का खतरा भी नहीं रहता है।

10. योग एकाग्रता में सुधार करता है (Yoga improves concentration)


योग अभ्यास के दौरान, आप सांस, मुद्रा और टकटकी पर ध्यान केंद्रित करते हैं। जबकि जिम में जोर से संगीत चलता है।

"योग और व्यायाम दोनों ही शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। योग मन, सांस और शरीर तीनो का अभ्यास होता है। योग से उन चीजों पर भी वश कर सकते है जिसपर अमूमन हमारा कोई जोर या अधिकार नहीं होता है। व्यायाम शरीर को मजबूत व बलवान और एक आकर देता है तथा ये बाहरी शरीर पर अधिक जोर देता है।"


Disclaimer


योग और व्यायाम दोनो ही स्वस्थ के लिए फायदेमंद और आवश्यक है आप जो करने में ज्यादा comfortable महसूस करते हैं वो करें लेकिन याद रहे शारिरिक श्रम जरूरी है। योग और एक्सरसाइज शुरू करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Note:-


यदि दी गयी जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें क्योंकि अच्छी जानकारी सबके साथ बाटनी चाहिए, तो कृपया शेयर भी करें और हमारे काम को appreciate करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe जरूर करें और सभी social media platform पर follow जरुर करें।

"इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद"

Health और Fitness सम्बन्धित जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Madness For Wellness पर आते रहिये।

इन्हें भी पढ़े-


2022 हेल्‍थ कैलेंडर जागरूकता | 2022 Health Awareness Calendar in Hindi | Seasonal Diseases in India
किस मौसम या ऋतु में क्या खाना चाहिए और क्या नही? | किस माह में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए? | Seasonal Food Eating in hindi | Eating according to ayurveda in hindi
भारतीय मौसमी फल और सब्जियां | Seasonal Fruits and Vegetables in Hindi
अच्छे स्वास्थ्य और अधिक ऊर्जा के लिए स्वस्थ दैनिक दिनचर्या (Healthy Daily Routine for Good Health and More Energy)
स्वस्थ जीवन शैली, swasth jeevan shaili के उपाय | Healthy Lifestyle in Hindi

Comments