August month awareness 2023 : अगस्त के महीने में बारिश अपना असर दिखाती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए कभी फायदेमंद तो कभी हानिकारक साबित होती है क्योंकि बारिश के बाद होने वाली धूप कई मौसमी बीमारियों के ख़तरे को आगमन देता है। ऐसे में हमे अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता होती है। आज हम अपने इस ब्लॉग के माध्यम से आप लोगों को जागरूक करने आये हैं कि इस मौसम में हमे किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए और क्या करना चाहिए या क्या नही करना चाहिए बताएंगे तो आइए जानते हैं विस्तृत में- ●अगस्त महीने में मौसम (Weather in August month in Hindi) :- भारत में जून से लेकर सितंबर तक पूरे देश में मानसून का असर होता है और अगस्त साल के सबसे बड़े महीनों में से एक होता है। हालांकि वर्ष के इस समय बारिश से बचना असंभव होता है और बारिश आमतौर पर जोरो से होती है। जिसकी वजह से आसमान नीली और मौसम में गर्मी बनी रहती है। इस दौरान अपनी अधिक सुरक्षा करनी चाहिए और बाहर निकलने तथा बाहर खाने से परहेज करना चाहिए। इस महीने में तापमान 21℃ - 35℃ के बीच मे रहता है। ●अगस्त महीने में खाद्य पदार्थ (Food...