World heart day 2023 : हृदय शरीर का सबसे अहम अंग है। समय के साथ बदलती जीवनशैली का सबसे ज्यादा असर किसी अंग पर पड़ा है तो वह हृदय है। इसी वजह से आज हृदय की देखभाल करने को लेकर विशेष जोर दिया जा रहा है। कॉर्डियो वस्कुलर डिजीज यानी हृदय रोग हमारे भारत में मृत्यु दर का एक प्रमुख कारण है। आनुवंशिक संरचना के कारण भारतीयों में हृदय रोग का खतरा अधिक है। इसके कुछ मुख्य कारण जैसे, लगातार जीवनशैली में हो रहा बदलाव है जिससे लोग गुजर रहे हैं। इन बदलावों में अनियमित दिनचर्या, तनाव, खान-पान में लापरवाही, शारिरिक गतिविधियों का न होना, खराब आहार व्यवस्था, पर्यावरण प्रदूषण, चीनी और नमक का अधिक सेवन और ट्रांस फैट की उच्च मात्रा जैसी कई अन्य कारणों से वर्तमान समय में हृदय संबंधी समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। इससे न केवल बड़े उम्र या बुजुर्गों में, बल्कि छोटे बड़े बच्चों में भी हृदय रोग की समस्याएं बढ़ी है। पूरे दुनियाभर में हृदय के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा हृदय संबंधी समस्याओं से बचने के उपायों के बारे में बताने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस (world heart day in h...