Posts

Showing posts from May, 2021

मई महीना जागरूकता - खाद्य पदार्थ, फल, सब्जियां, मौसम और रोग(May month awareness - Foods, fruits, vegetables, weather and diseases in Hindi)

Image
May health awareness month 2023 : वसन्त के खत्म होते ही गर्मी का एहसास होने लगता है, ऐसे में मई महीने (may month health awareness) में तो गर्मी अपना रंग अच्छे से दिखाने लगती है। मई महीने में थोड़ी बारिश की भी सम्भावना रहती है। मौसम के बदलाव के वजह से बीमारियों का भी ख़तरा बढ़ जाती है। इसी लिए जरूरी है कि मह खुद को जागरूक रखे कि मई के महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नही खाना चाहिए तथा किस तरह के बीमारियों को लेकर जागरूक रहना चाहिए। ग्रीष्म ऋतु (Summer Season) मई महीने से गर्मी का आगाज हो जाता है। गर्मी के मौसम के दौरान दिन बहुत बड़े तथा राते छोटी होने लगती है।तापमान बढ़ने के कारण इसका प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ने लगता है और शरीर से पसीना आने लगते है। हमे इस मौसम में खुद को डिहाइड्रेशन से बचाना चाहिए। पानी का सेवन अधिक करना चाहिए तथा जलयुक्त फलों का भी सेवन करना चाहिए। गर्मी के मौसम में भूख कम लगती है ऐसे में मौसमी फल और सब्जियां खाना चाहिए जिसका का प्रभाव शरीर पर अनुकूल पड़ता है। खाने में जैसे - खरबूजा,  तरबूज, टमाटर, आड़ू, अंगूर, आम, कीवी, मशरूम, बैंगन, मकई, खीरा, लोकी, शिमलाम...