Yoga in hindi : International yoga day in hindi 2023 स्वास्थ्य को बिगाड़ते वक्त हम अपने किसी भी गलत या सही बातो पर ध्यान नहीं देते हैं लेकिन जब कोई हमे ये बताता है कि तुम्हे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए तो हम उसे ना करने और वो जो भी तरीका बताता है हम उसमें हजारों कमियाँ बताने लगते हैं। जब स्वास्थ्य की बात आती है और वो भो योग के माध्यम से तो लोग योग को हल्के में लेने लगते हैं लेकिन जो इसकी महानता को जान लेता है वो खुद को शारीरिक स्वास्थ्य से भी ऊपर पता है। योग शारिरिक, मानसिक और आत्मिक तीनो के लिए फायदेमंद होता है। यकीन मानिए अगर आपको एक बेहतरीन जीवन जीना है तो योग को अपने जीवन मे जरूर शामिल करना चाहिए। इस भाग दौड भरी जिंदगी में हर कोई परेशान है कोई शारिरिक तो कोई मानसिक तनाव से आप जिससे भी पूछो, तो वो कोई न कोई परेशानी गिना ही देता है। ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग एक अच्छा विकल्प है, योग के माध्यम से हर बीमारी का इलाज है। योग सेहतमंद जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है। योग सिर्फ कैलोरी को जलाने और मांसपेशियों को मजबूत करने से कही अधिक करता है। योग क्या है , यह स...