Common Cold in hindi : ठंड का मौसम जब शुरू होता है या जब खत्म होता है तो सर्दी - जुकाम होना समान्य होता है, लेकिन अभी के हालात बाकी के सालों से अलग है क्योंकि हम कोरोना वायरस के साथ जी रहे है जिसकी वजह से हमे अधिक सावधानी बरतने की जरुरत है। सर्दी-जुकाम या ठंड ये वायरस के कारण ही होता है जिसके लिए 200 से ज्यादा वायरस इन बीमारियों के लिए जिम्मेदार होते है। आइये जानते है अपने इस आर्टिकल के माध्यम से की इससे कैसे बचना चाहिए - सर्दी जुकाम कैसे होता है? सर्दी-जुकाम छीकंने या खांसने के द्वारा हवा में संक्रमित बूंदों से भी हो सकता हैं। यह बीमारी समान्यतः उन लोगो से फैल सकती है जो पहले से ही इस वायरस से ग्रसित हो या जिन लोगों को पहले से सर्दी जुकाम हो और उनके द्वारा किसी वस्तु को छूआ गया हो जैसे- दरवाजा, मोबाइल, रिमोट, कंप्यूटर या उनके द्वारा उपयोग रुमाल, तौलिया इत्यादि या फिर उनके नाक, आंख और मुह को छूने से भी इस बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली इस रोग या इसके वायरस के खिलाफ हमारे शरीर की रक्षा करती है और इन रोगाणुओं से लड़ने के लिए सफेद रक्त कोशिकाओं को ...