Skip to main content
सर्दी - जुकाम के लक्षण, कारण, बचाव, परीक्षण, इलाज और घरेलू उपचार - Common Cold Symptoms, Causes, Prevention, Diagnosis, Treatment and Home remedies in Hindi
Common Cold in hindi : ठंड का मौसम जब शुरू होता है या जब खत्म होता है तो सर्दी - जुकाम होना समान्य होता है, लेकिन अभी के हालात बाकी के सालों से अलग है क्योंकि हम कोरोना वायरस के साथ जी रहे है जिसकी वजह से हमे अधिक सावधानी बरतने की जरुरत है। सर्दी-जुकाम या ठंड ये वायरस के कारण ही होता है जिसके लिए 200 से ज्यादा वायरस इन बीमारियों के लिए जिम्मेदार होते है। आइये जानते है अपने इस आर्टिकल के माध्यम से की इससे कैसे बचना चाहिए -
सर्दी जुकाम कैसे होता है?
सर्दी-जुकाम छीकंने या खांसने के द्वारा हवा में संक्रमित बूंदों से भी हो सकता हैं। यह बीमारी समान्यतः उन लोगो से फैल सकती है जो पहले से ही इस वायरस से ग्रसित हो या जिन लोगों को पहले से सर्दी जुकाम हो और उनके द्वारा किसी वस्तु को छूआ गया हो जैसे- दरवाजा, मोबाइल, रिमोट, कंप्यूटर या उनके द्वारा उपयोग रुमाल, तौलिया इत्यादि या फिर उनके नाक, आंख और मुह को छूने से भी इस बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं।
हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली इस रोग या इसके वायरस के खिलाफ हमारे शरीर की रक्षा करती है और इन रोगाणुओं से लड़ने के लिए सफेद रक्त कोशिकाओं को भेजती है। जो लोग पहले सर्दी-जुकाम से ग्रसित नही हुवे हो, तो शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता इससे लड़ने के लिए तैयार नही रहता है , जिसकी वजह से बलगम बनता है और हमारे नाक, गले में सूजन भी आ जाता है। सर्दी-जुकाम के वायरस से लड़ने में शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है जिसके वजह है अधिक ऊर्जा नष्ट होती है और हम थका हुआ महसूस करते हैं। अत्यधिक थकान होने की वजह से भी सर्दी-जुकाम होने की सम्भावना बढ़ जाती है।
सर्दी जुकाम के लक्षण (Common Cold Symptoms in Hindi)
सर्दी - जुकाम के लक्षण अचानक से दिखाई नहीं देती है इसे पता लगने में कुछ दिन लग सकते हैं तो आइये जानते है कि सर्दी-जुकाम के लक्षण जो नाक, शरीर, मस्तिष्क और गर्दन पर दिखाई देते है -
• नाक का बन्द होना
• नाक का बहना या पानी आना
• नाक में भारीपन महसूस करना
• साइनस पे दबाव महसूस करना
• बार-बार छिक का आना
• सूंघने में परेशानी होना
• सिर में दर्द होना
• आंखों से पानी आना
• बार-बार खासी आना
• ट्रांसिल में सूजन रहना
• गले मे खराश रहना
• शरीर में दर्द होना
• थका हुआ महसुस होना
• ठंड का लगना
• सांस लेने में परेशानी होना
• बुखार जैसा महसूस होना
सर्दी जुकाम के कारण (Common Cold Causes in Hindi)
सर्दी-जुकाम के लिए सबसे आम वायरस राईनोवायरस होता है। ये वायरस सर्दी-जुकाम के लिए 50% जिम्मेदार माना जाता है। इसके अलावा कोरोनावायरस, रेस्पिटरी, शिनशिसल वायरस, इन्फ्लूएंजा जैसे वायरस से भी सर्दी-जुकाम फैलता है। समान्यतः यह बीमारी किसी संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क या उसके सम्पर्क में आये चीजो को छूने से होता है। सर्दी-जुकाम के वायरस हाथ या किसी वस्तु पे 3 घंटे से ज्यादा समय तक जीवित रह सकते है, इसी लिए छीकने या खाँसने के बाद तुरंत अपने हाथो को धो लेना चाहिए।
सर्दी जुकाम से बचाव (Prevention of Common Cold in Hindi)
सर्दी-जुखाम (Common Cold) से हर कोई बचना चाहता है लेकिन इससे बच पाना संभव नहीं है, क्योंकि हम जाने अनजाने में इसके सम्पर्क में आ ही जाते हैं। कुछ उपाय (winter health tips) जिसे अपना के हम खुद को इस बीमारी से बचा सकते है-
1- अपने हाथो को धो के क्योंकि हम अपने हाथो का उपयोग किसी न किसी वस्तु को छूने या पकड़ने के लिए करते ही है जिसकी वजह से वायरस हमारे शरीर के सम्पर्क में आ ही जाता है। इसी लिए समय-समय पर अपने हाथों को धोते रहना चाहिए।
2- धूम्रपान करने से बच के या उसके सम्पर्क में आने से बच के क्योंकि धूम्रपान से निकलने वाला धुंआ हमारे शरीर के वायुमार्ग को नुकसान पहुँचाता है और इस बीमारी के लिए संवेदनशील होता है।
3- अपने आसपास सफाई रखे क्योंकि गन्दगी से भी यह बीमारी फैलता है।
4- किसी संक्रमित व्यक्ति के पास या किसी दूषित क्षेत्र में होने पर अपने आँख, नाक और मुह को बिना धोये या बिना ससेनेटाइजर किये नही छूना चाहिए क्योंकि इसके माध्यम से वायरस अंदर जा सकता है।
5- उपयोग किया हुआ टिसू पेपर इधर उधर नही फेंकना चाहिए क्योंकि उसमें लगा वायरस आसानी से दूषित या फैल सकता है।
6- पोषण युक्ति भोजन करे, व्यायाम करे और पर्याप्त नींद ले जिसकी वजह से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जो बीमारियों से लड़ने के लिए आवश्यक होती है।
7- अधिक तनाव लेने से बचें।
सर्दी जुकाम का परीक्षण (Diagnosis of Common Cold in Hindi)
सर्दी-जुकाम होने पर डॉक्टर से मिलने की आवश्यकता कम ही होती है क्योंकि इसके वायरस का असर एक सप्ताह से लेकर दस दिन के अंदर तक ही रहता है। अगर किसी कारण से इसका असर दस दिन से ज्यादा रह जाये तो किसी और बीमारी के होने की सम्भावना हो सकता है। क्योंकि सर्दी और फ्लू दोना का लक्षण और उपचार लगभग एक जैसा ही होता है इसी लिए डॉक्टर को कुछ परीक्षण कराने की आवश्यकता होती है।
सर्दी जुकाम का इलाज (Common Cold Treatment in Hindi)
विशेषज्ञों की माने तो सर्दी-जुकाम का कोई इलाज नहीं होता है, जिस वायरस से सर्दी-जुकाम (Common Cold) होता है उस वायरस का अभी तक कोई इलाज नही मिला है। इलाज कराने का मतलब आपको वायरस से लड़ने में मदद करना होता है।
1- ज्यादा आराम करना सर्दी-जुकाम से राहत दिला सकता है।
2- अच्छी नींद लेना लगभग 10-12 घण्टे तक सोना।
3- ज्यादा पानी पीना अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखना।
4- खुद को गर्म वातावरण में रखना।
(अधिक बुखार या दर्द होने पर दवा के रूप मे पेरासिटामोल (paracetamol) लिया जा सकता है लेकिन याद रखे कि बिना डॉक्टर से सलाह लिए दवा का सेवन न करें)
सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार (Home remedies for Common Cold in Hindi)
सर्दी-जुकाम को ठीक करने का सबसे अच्छा उपाय घरेलू नुस्खा (Home remedies) ही होता है तो आइये जानते है-
1- गर्म पानी का सेवन जितना हो सके गर्म पानी पिएं। गले में जमा कफ खुलता है।
2- हल्दी वाला दूध पिये ये काफी फायदेमंद होता है, हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कीटाणुओं से रक्षा करता हैं।
3- चुटकी भर नमक को गर्म पानी में मिला कर गरारे करने से सर्दी-जुकाम में काफी राहत मिलती है।
4- अदरक, तुलसी, काली मिर्च को मिलाकर चाय पिये। ये मशाला चाय सर्दी-जुकाम से राहत देगी।
5- अदरक और तुलसी के रस को शहद में मिला कर इसका सेवन करने से फायदा मिलेगा।
6- गर्म चीजो का सेवन जैसे- सूप, मशाला चाय, गर्म पानी को ले।
7- काली मिर्च और शहद को एक साथ चाटने से जुकाम में आराम मिलता है।
8- सोते समय नाक में 2-2 बूंदे बादाम रोगन या सरसों के तेल को डाले आराम मिलेगा।
सर्दी जुकाम में परहेज (Avoid These in Common Cold in Hindi)
1- सर्दी के दौरान दही और चावल के अधिक सेवन से बचना चाहिए।
2- ठण्डी तासीर वाली चीजो या ठण्डी चीजो से बचना चाहिए।
3- इस दौरान कोल्डड्रिंक, बर्फ, ठंडा पानी और आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए।
4- बाहर का खाना और अधिक तेल मशालें वाले खाने से भी बचना चाहिए।
5- सर्दी-जुखाम हो तो बसी खाना खाने से भी बचें।
कई लोगों को मौसम में बदलाव की वजह से सर्दी-जुकाम हो जाता है या ठण्डी चीजो के सेवन से भी ऐसे में परहेज बहुत जरूरी है और इस कोरोना काल मे तो अधिक ध्यान देने की, मेरा आर्टिकल पढ़ने के बाद कुछ बाते आपको समझ मे आ ही गया होगा लेकिन किसी भी तरह के नुस्खे या दवा का उपयोग करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Note:-
यदि दी गयी जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें क्योंकि अच्छी जानकारी सबके साथ बाटनी चाहिए, तो कृपया शेयर भी करें और हमारे काम को appreciate करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe जरूर करें और सभी social media platform पर follow जरुर करें।
"इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद"
Health और Fitness सम्बन्धित जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Madness For Wellness पर आते रहिये।
इन्हें भी पढ़े-
2022 हेल्थ कैलेंडर जागरूकता | 2022 Health Awareness Calendar in Hindi | Seasonal Diseases in India
किस मौसम या ऋतु में क्या खाना चाहिए और क्या नही? | किस माह में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए? | Seasonal Food Eating in hindi | Eating according to ayurveda in hindi
भारतीय मौसमी फल और सब्जियां | Seasonal Fruits and Vegetables in Hindi
अच्छे स्वास्थ्य और अधिक ऊर्जा के लिए स्वस्थ दैनिक दिनचर्या (Healthy Daily Routine for Good Health and More Energy)
स्वस्थ जीवन शैली, swasth jeevan shaili के उपाय | Healthy Lifestyle in Hindi
योग के लाभ | Benefits of Yoga in Hindi | Yoga for Life in Hindi
Vyayam क्यों करना चाहिए? | व्यायाम के फायदे और नुकसान | Workout Benefits in Hindi | Exercise in Hindi
योग करें या एक्सरसाइज करें | योग और व्यायाम में अंतर | Yoga or Exercise difference in Hindi | Yoga vs Vyayam in Hindi
Popular posts from this blog
Comments
Post a Comment