Vyayam क्यों करना चाहिए? | व्यायाम के फायदे और नुकसान | Workout Benefits in Hindi | Exercise in Hindi

Health Benefits Of Exercise in Hindi : व्यायाम या exercise मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभदायक है, इतना ही नहीं workout के माध्यम से हम अपने वजन को घटाने और बढ़ाने के लिए भी उपयोग कर सकते है और इससे हमारी खूबसूरती भी बढ़ती है। इसी लिए प्रत्येक दिन एक्सरसाइज करने के बहुत से फायदे होते हैं। व्यायाम के दौरान बहाया हुआ पसीना कई स्वास्थ्य लाभ देता है और शरीर में मौजूद विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। जिससे कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते है और अपने शरीर को फिट तथा संतुलित रख सकते हैं। Workout or Exercise in hindi  ये हमारे सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है और ये हमे अनुशासित रहने में मददगार साबित होता है। आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Exercise or Vyayam से जुड़ी सभी जानकारी आपको देंगे।



व्यायाम और फिटनेस (Exercise and Fitness in Hindi)


व्यायाम बस हमारे मांसपेशियां को ही मजबूत नही करता है बल्कि ये हमें अच्छा स्वस्थ और कई बीमारियों से भी बचाता है। अगर स्वस्थ रहना है तो डेली व्यायाम करने की आदत बना ले। शुरुआत में ये थोड़ी मुश्किल तो होगी, लेकिन जब आप इसके बदलाव को महसूस करेंगे तो ये आदत बन जायेगी। vyayam को लेकर आपका कोई भी लक्ष्य हो जैसे - वेट लॉस, वेट गेन, शारीरिक व मानसिक मजबूती ये सभी पैमानों पर ख़रा उतरता है और आपके जीवन को बदल देता है।

व्यायाम क्या है? (What is Exercise? in Hindi)


व्यायाम या एक्सरसाइज अपने शरीर और दिमाग के ताकत को और मजबूत करना तथा इसके क्षमता को और बढ़ाना होता है। workout or exercise in hindi के माध्यम से हम अपने शरीर के बाहरी और अंदरूनी अंगो को मजबूत तथा सही तरीके से कार्य के लिए शक्षम बनाते है और हमारा शरीर अंदर और बाहर दोनो तरफ से खुश तथा ताकतवर महसूस करता है तथा किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए तैयार रहते हैं।

व्यायाम के प्रकार (Types of Exercise in Hindi)


व्यायाम कई प्रकार के होते है जैसे - सुबह टहलना, दौड़ना, जॉगिंग करना, तैरना, साइकल चलाना, योग करना, रस्सी कूद, उठक - बैठक करना, लम्बी कूद, कुश्ती लड़ना, खेल जैसे - फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन, कबड्डी आदि भी व्यायाम है। लेकिन इसके मुख्यतः दो प्रकारों के बारे में बात करेंगे -

1 - मानसिक व्यायाम (Mental Exercise)


मानसिक व्यायाम या मेंटल एक्सरसाइज इसमे हम अपने दिमाग पर जोर लगाते हैं। इसकी ताकत को बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा माध्यम योग और ध्यान होता है। कुछ विशेष कार्यो और खेल के द्वारा भी हम अपने दिमाग का उपयोग और उसके ताकत को बढ़ा सकते हैं जैसे - सुडोकू, पहेलियों से, गणित से, शतरंज और मेंटल वीडियो गेम्स खेल कर इत्यादि।

2 - शाररिक व्यायाम (Physical Exercise)


शारीरिक व्यायाम में शरीर को स्वस्थ तथा मजबूत बनाने के लिए कुछ विशेष तरह की अलग - अलग क्रियाएं होती हैं। इन विशेष क्रियाओं को मुख्यतः तीन भागो में बाटा गया है - 

i - लचीलापन व्यायाम – इस व्यायाम के माध्यम से शरीर के लचीलापन तथा उसके लचीलापन को और अधिक बढ़ाने के लिए किया जाता है। मुख्यतः हम इसे व्यायाम के शुरुआत में ही अपने शरीर के अंगों को खोलने तथा लचीलापन बनाने के लिए करते हैं जिसे आधुनिक भाषा में स्ट्रेचिंग भी कहते है। जैसे योग

ii - एनारोबिक व्यायाम – मुख़्य रूप से हम इस व्यायाम को अपने gym या व्यायामशाला में करते हैं। इस एक्सरसाइज से हम अपने शरीर के सभी अंगों तथा मांशपेशियों को मजबूत बनाने के लिए विशेष प्रकार का व्यायाम करते है। इसे अपने शरीर के वजन से, डंबल से या मशीन के माध्यम से किया जाता है।

iii - एरोबिक व्यायाम – इस व्यायाम से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है ये विशेष करके हृदय के लिए अधिक लाभदायक होता है। इस exercise में जैसे - टहलना, पैदल चलना, दौड़ना, तैरना, डांस, खेल तथा ज़ूम्बा इत्यादि शामिल हैं।


व्यायाम से जुड़े नियम (Rules for Exercise in Hindi)


एक्सरसाइज या व्यायाम करते समय अगर हम कुछ नियम का पालन करें तो ये हमारे लिए अधिक लाभदायक हो जाता है, आइये जानते है Vyayam karne ke niyam क्या - क्या है -

1 - व्यायाम करने से पहले शौच जरूर कर लें और खुद को साफ सुथरा रखें।

2 - व्यायाम करने के 30 - 40 मिनट पहले कुछ नहीं खाना चाहिए। 

3 - वेट ट्रेनिंग करने वाले है तो खाली पेट workout बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। 

4 - व्यायाम से पहले इनका उपयोग करें जैसे - रिस्ट बैंड, सपोर्टर, क्नी कैप्स, जूता, टी-शर्ट और लोअर।

5 - व्यायाम शुरू करने से पहले 10 -15 मिनट वार्मअप या स्ट्रेचिंग जरूर करें।

6 - व्यायाम किसी ट्रेनर या विशेषज्ञ की देख रेख में करें और उनसे अपने लक्ष्य के बारे मे बताये।

7 - एक्सरसाइज करते समय जरूरत से ज्यादा वजन न उठाये और दूसरों को देखकर तो बिल्कुल भी नहीं।

8 - व्यायाम करते समय सांसो का ध्यान रखें, मुँह से सांस न ले और वजन उठाते समय सांस न रोके।

9 - एक्सरसाइज करते समय अपने शरीर की सुने अगर किसी जगह या माँसपेशियों में खिंचाव महसूस होता है तो व्यायाम तुरंत रोक दे थोड़ा आराम करें फिर वर्कऑउट शुरू करें।

10 - व्यायाम जब भी करे हमेशा अपना फोकस उस जगह पर करें जिस भाग को ट्रेंड करना हो।

11 - वर्कऑउट धीरे - धीरे शुरू करना चाहिए और अपने पोजीशन को सही रखना चाहिए।

12 - Vyayam खत्म करने के बाद आराम करें और कुछ हल्के फुल्के स्ट्रेचिंग करें, जिससे सिकुड़ी हुई मांसपेशियां खुल सकें।

13 - अपने प्रोग्रेस को हमेशा नोट कर ताकि बदलाव को महसूस कर सकें जिससे आपको व्यायाम जारी रखने का प्रेरणा मिले।

व्यायाम करने का समय (Best Time for Exercise in Hindi)


सुबह और शाम का समय व्यायाम के लिए सबसे लाभकारी समय होता है लेकिन सुबह का समय एक्सरसाइज के लिए सबसे अनुकूल माना गया है। व्यायाम को देर रात और दोपहर में करने से इसका कोई भी लाभ नहीं होता है।

व्यायाम के लिए आवश्यक चीजें (Things Required for Exercise in Hindi)


सहायक उपकरण (Accessories)


Workout या व्यायाम के लिए कुछ चीजों को रखना चाहिए जैसे - पानी का बॉटल, लंगोट या सपोर्टर पहनना चाहिए, सूती कपड़ा या अधिक टाइट कपड़ा नही पहना चाहिए, हल्का जूता पहनें, रिस्ट बैंड या क्नी कैप्स का प्रयोग करें, हैंड ग्लब्स पहनें, टी-शर्ट और लोअर पहने और पसीना पोछने के लिए तौलिये का इस्तेमाल करें। इससे हम हमेशा अच्छा महसूस करते हैं।

अति से बचे (Avoid excessive)


व्यायाम अधिक उत्तेजित होकर नही करना चाहिए कई लोग जल्दी बॉडी बनाने के लिए अधिक व्यायाम करने लगते है इसके नियम भूल जाते है। जब भी एक्सरसाइज करें समय का ध्यान रखें और कंट्रोल में रह कर करें क्योंकि नया - नया व्यायाम शुरू करने वाले लोग जोश में अधिक करने लगते है या तेजी से करने लगते है जिससे विपरीत प्रभाव पड़ता है।

Form सही रखना है (Correct your form)


अधिक वजन उठाने तथा जल्दी करने के चक्कर मे form को गलत नही करना चाहिए जिसका नुकसान हो सकता है। वजन कम रखे तथा व्यायाम धीरे करे लेकिन हमेशा सही अवस्था में एक्सरसाइज करें।

आहार व पोषण (Diet or Nutrition)


व्यायाम से भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात अगर आपको स्वस्थ और अच्छा शरीर चाहिए तो diet और nutrition का ध्यान रखना पड़ेगा। क्योंकि 30 % वर्कआउट तो 70% न्यूट्रिशन आवश्यक होता है। हमेशा हेल्दी चीजें खाना चाहिए और खाने में प्रोटीन की कमी नही होना चाहिए। Workout के बाद शरीर को Protein की जरुरत होती है क्योंकि ये हमारे टूटे मांशपेशियों को रिपेयर करने में मदद करता है।

उम्र का ख्याल रखें (Take care of age)


व्यायाम हर उम्र में करना चाहिए ये सभी के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि आपकी उम्र क्या है और आपका शरीर किस तरह का एक्सरसाइज करने के लिए तैयार है। अपने शरीर और उम्र के अनुरूप ही vyayam करना चाहिए तथा दुसरो को देख कर खुद के साथ जबरजस्ती नही करनी चाहिए।


व्यायाम के लाभ (Benefits of Exercise in Hindi)


व्यायाम स्वस्थ जीवन शैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।आईये जानते है Vyayam Ke Labh कुछ महत्वपूर्ण लाभ के बारे में -

1 - स्वास्थ्य समस्याओं को कम करें (Reduce health problems)-


व्यायाम CHRONIC DISEASES के ख़तरे को मक करता है जैसे - मोटापा, दिल की बीमारी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, ऑस्टियोपोरोसिस आदि जैसी बीमारियां।

2 - दिमाक तेज करे (Boost brain function)-


व्यायाम करने से ये दिमाग को अधिक ऑक्सीजन देता है और मस्तिष्क के कोशिकाओं को वृद्धि के लिए पौष्टिक वातावरण देता है। तनाव से लड़ने में सहायक तथा मस्तिष्क के क्षतिग्रस्त कोशिकाओं के लिए "FIRST AID KIT" की तरह काम करता है। एक्सरसाइज दिमाग मे बढ़ी हुई हार्मोन को सुधारता है।

3 - मानसिक स्वास्थ्य में सुधार (Improve mental health)-


व्यायाम एंटीडिप्रेसेंट दवा के रूप में काम करता है। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा को बढ़ाता है और तनाव को कम करता है। Workout करने से एंडोर्फिन हार्मोन बनता है जो मांसपेशियों को आराम तथा शरीर के तनाव दूर करता है।

4 - अनुशासन (Train discipline)-


व्यायाम खुद को अनुशासन में रखने का एक अच्छा माध्यम है। Exercise को बिना अनुशासन में रहे किया भी नही जा सकता है। ये खुदके और अपने शरीर के प्रति समर्पित करने का आदत बनाता है।

5 - आत्मविश्वास बढ़ाये (Instill confidence)-


जब हम स्वस्थ रहते है और हमारा body fit रहता है तो हम अच्छा महसूस करते है, खुश रहते है जिससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है और बढ़ा हुआ आत्मविश्वास सामाजिककरण, नए दोस्त बनाने के लिए तथा नए अवसरों के लिए दरवाजे खोलने के लिए आत्मबल देता हैं तथा हमारा खुद पे विश्वास बढ़ता है।

6 - अच्छी नींद आये (Better sleep)-


जब हम व्यायाम करते है या अपने नियमित शारीरिक गतिविधि में रहते है तो ये हमे अच्छी नींद लाने में मदद करता है। vyayam या एक्सरसाइज करने से नींद बेहतर तथा गहरी होती है। नींद पूरी होने की वजह से हम पूरा दिन फ्रेश महसूस करते हैं।

7 - इम्यूनिटी बढ़ाए (Boost Immunity)-


रोजाना व्यायाम करने से हमारा इम्यूनिटी लेवल बढ़ता है और इम्युनोग्लोबुलिन (immunoglobulin) का लेवल भी बढ़ता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और संक्रमण (infection) को रोकने में मदद करता है। प्रतिदिन एक्सरसाइज करने से न केवल इम्युनिटी बल्कि, हार्ट डिजीज (heart disease), ऑस्टियोपोरोसिस (osteoporosis) और कैंसर (cancer) जैसी बीमारियों का ख़तरा कम होता है।

8 - एनर्जी बूस्ट होती है (Boost energy)-


प्रतिदिन workout करने से शरीर के टिश्यूज में ऑक्सीजन तथा पोषक तत्व अच्छे से पहुँचते है जिससे आप थका हुआ कम महशूस करते है और आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं। जब आपका शरीर एक्टिव या आप vyayam करते है तो आपके मशल्स की ताकत (muscle strength) और सहनशक्ति (endurance) बढ़ता है।

9 - स्किन ग्लो करें (Glow skin)-


हर दिन exercise या व्यायाम करने से सभी टिश्यूज में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। जिससे हमारी त्वचा को अधिक ऑक्सीजन मिलता है और हमारी skin ग्लो करने लगती है। व्यायाम करने से पसीना होता है और सभी रोमछिद्रों खुल जाती है जिसके कारण शरीर से विषाक्त तत्व बाहर निकल जाता है। ये त्वचा पर मुहांसे होने से रोकती है और त्वचा से सम्बंधित बीमारियों में कमी आती है।

10 - झुर्रियों से आजादी (Wrinkles free)-


जब हम प्रतिदिन व्यायाम करते है तो शरीर में बनने वाले स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल के लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है क्योंकि ये हार्मोन सीबम प्रोडक्शन को बढ़ाती है जिससे झुर्रियां होने लगती है। अगर डेली workout करते है तो इसको कम किया जा सकता है और बढ़ती रिंकल्स को control किया जा सकता है।

11 - बालों के लिए (For hair)-


तनाव होने की वजह से भी हमारे बाल झड़ते है लेकिन जब हम व्यायाम करते है तो ये हमारे शरीर के रक्त संचार को बढ़ाती है जिससे बालों को भी फायदा पहुँचती है। जिससे हमारे बालों में वृद्धि और मजबूती आती है।

12 - यादाश्त बढ़ाने में (Increase memory)-


व्यायाम करने से मस्तिष्क को ऑक्सीजन अधिक मिलता है। जिससे मस्तिष्क के हार्मोन उत्तेजित हो जाते है जिससे मस्तिष्क की कोशिकाएं बढ़ने लगती है और याद रखने की क्षमता ठीक होने लगती है। अगर आपको याद रखने और चीजों को भूल जाने कि परेशानी है तो आपको एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए।

13 - मसल्स और हड्डियों के लिए (For muscles and bones)-


व्यायाम करने से खाया हुआ खाना शरीर को लगता है तथा ये मसल्स को बढ़ाने में मदद करता है। Workout हमारे हड्डियों को भी मजबूत करता है। अच्छे शरीर की चाहत रखने वाले लोगों को एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

व्यायाम के अन्य लाभ (More Benefits of Workout in hindi tips)


• व्यायाम वजन को नियंत्रित करता है।
• व्यायाम से वजन बढ़ाने में मदद दिलती है।
• हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
• दिल को स्वस्थ रखता है।
• नींद को बेहतर करता है।
• पाचन क्रिया को सुधारता है।
• व्यायाम शरीर के पुराने दर्द से राहत दिलाती है। 
• व्यायाम सोचते के तरीके को बढ़ाती है। 
• व्यायाम खोए हुए स्टैमिना में सुधार करता हैं। 
• रिसर्च की माने तो व्यायाम कार्डियक अरेस्ट की संभावना को कम करता है। 
• व्यायाम करने से शारीरिक बनावट ठीक होती है और आपका बॉडी शेप में भी रहता है। 
• व्यायाम करने के 10 से 15 मिनट बाद चेहरा धुल लेना चाहिए। इससे तनाव से राहत मिलती है।


व्यायाम से होने वाले नुकसान (Exercise Side Effects in Hindi)


व्यायाम से कोई बड़ा नुकसान तो नही होता है लेकिन अगर निमय का पालन न करें और बार - बार गलतियां करे तो ये नुकसानदायक हो सकता है आइये जानते है कि किन गलतियों को नही करना चाहिए - 

चोट लगने का डर 


व्यायाम अगर बिना किसी ट्रेनर या एक्सपर्ट की मदद के करते है, तो चोट लगने का जोखिम बढ़ जाता है। इसी लिए एक्सरसाइज हमेशा अच्छे से समझ कर तथा एक्सपर्ट की देखरेख में ही करें और कभी भी अपने क्षमता से अधिक व्यायाम और वजन उठाने का प्रयास न करें।

अधिक नींद आना


आवश्यकता से अधिक व्यायाम करने से शरीर थका हुआ और नींद - नींद जैसा महसूस होता है। इसलिए एक्सरसाइज हमेशा सही मात्रा में ही करना चाहिए क्योंकि सही मात्रा में किया गया वर्कऑउट नींद बेहतर बनाता है।

बॉडी पोस्चर में बदलाव


बहुत से लोग बिना किसी जानकारी और ट्रेनर के बिना ही व्यायाम करते है और बार - बार गलत तरीके से लगाया गया व्यायाम शरीर के पोस्चर को खराब कर देता है और इसका उल्टा प्रभाव दिखने लगता है।

प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है


अधिक व्यायाम करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है और शरीर थक जाता है। जिससे शरीर में वायरस से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है और सर्दी जुकाम की संभावना बढ़ जाती है।

भोजन से संबंधित विकार होते हैं


जो लोग वजन कम करना चाहते है बहुत अधिक व्यायाम करते है जिससे उन्हें भोजन विकार होने लगता है और भोजन अच्छे से नही खा पाते है। अधिक एक्सरसाइज करने से जो बीमारियां उन्हें प्रभावित करती है वो ये है जैसे - बुलिमिया और एनोरेक्सिया।

अस्वीकरण (Disclaimer)


"व्यायाम के फायदे तो आप लोग जान गये लेकिन अभी भी कई लोगों के लिए ये करना आसान नहीं होगा। ये जरूरी नही की आप जिम में ही जाकर वर्कऑउट करें नही आप खुद को किसी भी रूप में कम से कम प्रतिदिन 30 मिनट एक्टिव रखे व शरीर से पसीना निकाले ये ही शरीर के लिए खाफी है।" इस आर्टिकल में बतायी गयी चीजें सिर्फ जानकारी के लिए है, व्यायाम शुरू करने से पहले एक्सप्रेस से सलाह जरूर लें धन्यवाद।

Note:-


यदि दी गयी जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें क्योंकि अच्छी जानकारी सबके साथ बाटनी चाहिए, तो कृपया शेयर भी करें और हमारे काम को appreciate करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe जरूर करें और सभी social media platform पर follow जरुर करें।

"इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद"

Health और Fitness सम्बन्धित जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Madness For Wellness पर आते रहिये।

इन्हें भी पढ़े-


2022 हेल्‍थ कैलेंडर जागरूकता | 2022 Health Awareness Calendar in Hindi | Seasonal Diseases in India
किस मौसम या ऋतु में क्या खाना चाहिए और क्या नही? | किस माह में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए? | Seasonal Food Eating in hindi | Eating according to ayurveda in hindi
भारतीय मौसमी फल और सब्जियां | Seasonal Fruits and Vegetables in Hindi
अच्छे स्वास्थ्य और अधिक ऊर्जा के लिए स्वस्थ दैनिक दिनचर्या (Healthy Daily Routine for Good Health and More Energy)
स्वस्थ जीवन शैली, swasth jeevan shaili के उपाय | Healthy Lifestyle in Hindi

Comments