Summer Diseases in hindi 2023 : गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इसके साथ ही घुप, उमस, गर्म हवा, पसीना और पसीने से होनी वाली चिपचिपाहट ये सब भी शुरू हो चुकी है। गर्मी अब धीरे धीरे बढने लगी है और साथ ही अपने साथ अनेको बीमारियां भी लेकर आती है, जिनमे से कुछ बीमारियां तो सामान्य होती है लेकिन कुछ बीमारियों का समय पे या अच्छे से इलाज न किया जाए तो ये खतरनाक शाबित हो सकती है।
तेज धूप और गर्मी का प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर बहुत ही आसानी से पड़ता है जो हमे रोगों के चपेट में आसानी से जकड़ लेता है। ऐसे में हमे उन बीमारियों से पहले से ही सावधान तथा सतर्क रहने की आवश्यकता है। तो आइए जानते है गर्मी के रोगों की जानकारी, गर्मी में रोग होने के कारण और गर्मी में होने वाले रोग जो हमें गर्मी के सामान्य बीमारी से बचने में मदद करेगी। हम अपने इस ब्लॉग में चर्चा करेंगे Garmi me hone vale aam rog या garmi ke karan hone vali bimari से बचने के उपाय, उपचार और सुझाव जिससे हम इन बीमारियों के प्रति जागरूक हो सकें तथा खुद को बचा सकें।
गर्मी की मुख्य बिमारियों की सूची इस प्रकार है -
निर्जलीकरण (Dehydration)
डिहाइड्रेशन होना गर्मी summer 2022 में एक आम समस्या है, शरीर मे पानी की कमी होने से निर्जलीकरण हो जाता है क्योंकि गर्मी में शरीर से पानी पसीने के माध्यम से निकल जाता है। डिहाइड्रेशन चिंता का विषय है, ध्यान न दिया जाये तो ये गम्भीर समस्या हो सकती है।
लक्षण
• गले का सुखना
• सुस्ती आना
• सिरदर्द बना रहना
• मांसपेशियों में ऐंठन होना
• त्वचा शुष्क होना
• पेशाब में परेशानी
• सांस लेने में परेशानी
• अधिक भूख लगना
सुझाव
• 3 से 4 लीटर पानी पिये
• खुद को हाइड्रेट रखें।
• ताज़े मौसमी फल और सब्जियों को खाये
• नारियल पानी व जूस पिये
विषाक्त भोजन (Food poising)
गर्मी के मौसम फ़ूड पॉइज़निंग होना एक आम बात है। गर्मी के मौसम में भोजन और पीने वाली चीजें जल्द ही ख़राब हो जाती है। इस मौसम में खाने में बैक्टिरियो का संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ता है जिससे पेट सम्बंधित बीमारियों का ख़तरा बढ़ जाता है।
लक्षण
• मतली या उल्टी होना
• दस्त का होना
• पेट में दर्द होना
• बुखार का होना
सुझाव
• बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए
• घर का भोजन ही खाना चाहिए
• बासी खाना खाने से बचें
• खाने से पहले हाथो को घोये
• खाने वाली चीजो को धो कर ही खाये
सर्दी और फ्लू (Cough and Flu)
गर्मी के मौसम summer 2022 in hindi में भी वायरल संक्रमण फैल सकता है इसके वजह से हमें सर्दी और फ्लू का सामना करना पड़ सकता है। इस बीमारी से बचने के लिए स्वच्छता ही बचा सकती है।
लक्षण
• बुखार होना
• नाक बहना
• खांसी आना
• गले में खराश होना
• आंखों में जलन होना
• पेट मे दर्द होना
• छिक आना
सुझाव
• स्वच्छता का ध्यान रखे
• तेज धूप में जाने से बचें
• ठंडा पानी और ठंडे पेय पदार्थों से दूरी
• संतुलित आहार खाये
• व्यायाम जरूर करें
• आँख, नाक और मुँह छूने से बचें
• बराबर हाथो को धोते रहें
घमौरियां (Prickly heat)
इस मौसम में घमौरियां होना आम समस्या है ये पसीना के छेद बन्द हो जाने या अधिक पसीना की वजह से होता है।व्यायाम या शारीरिक गतिविधिया अधिक करने वालो को ये आसानी से हो जाता है। ये शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। घमौरियां त्वचा पर खुजली और चुभन पैदा करती है।
लक्षण
• शरीर में लगातार खुजली बनी रहती है
• घमौरी होने वाली जगह पर छोटे-छोटे लाल रंग के दाने निकल आते है
• शरीर पर जलन होता है
• शरीर से पसीना लगातार निकलता रहता है
• कपड़ा शरीर को चुभता है
• तरल पदार्थों का उपयोग अधिक करें
सुझाव
• प्रिक्क्ली हीट पाउडर का उपयोग करें
• ढीला कपड़े पहनें या सूती कपड़ा पहने
• नारियल तेल में कपूर डाल कर लगाये
• नहाने के पानी मे नीम के पत्ते को मिलाये
• गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी लगाये
त्वचा की एलर्जी (Skin allergy)
गर्मियों के मौसम में पसीना त्वचा की एलर्जी का मुख्य कारण बनता है। ये दाने या फिर हल्के लाल धब्बे के रूप में होता है, किसी किसी को तो ये बुरी तरह से हो जाता है। इसका समय पर इलाज कर लेना चाहिए नही तो ये त्वचा के रोग का रूप ले लेता है।
लक्षण
• जलन होना
• खुजली का होना
• लाल धब्बा या दाने पड जाना
• एक्जिमा और दाद हो जाना
• रैशेज या क्रैक होना
सुझाव
• पसीने को रुकने न दे
• रोजाना नहाये
• खुली हवा में रहे
• एंटीबैक्टीरियल साबुन का प्रयोग करें
• पसीने वाला कपड़ा बदल दे
• समस्या गम्भीर होने पर डॉक्टर से मिले
सरदर्द (Headache)
अधिक गर्मी के वजह सिरदर्द और माइग्रेन होने लगता है।जिन लोगों को धूप से एलर्जी होती है उन्हें सिरदर्द जैसी समस्याएं आसानी से हो जाती है। इसको आम समस्या बना कर इसका इलाज खुद नही करना चाहिए नही तो ये एक गम्भीर समस्या का रूप ले सकती है।
लक्षण
• मिचली जैसा आना
• आंखों के आसपास दर्द का होना
• सोर शराबा बर्दास्त न होना
• गंध बर्दाश्त न होना
• उल्टी का होना
• धूप का चुभना
सुझाव
• टोपी और चश्मा लगा कर धूप में निकले
• ऐसा कपड़ा पहने जिससे शरीर ढका हो
• दोपहर में बाहर जाने से बचें
तापघात (Hit stroke)
अधिक धूप और अधिक तापमान से लू लगने का ख़तरा होता है। शरीर मे पानी और नमक की कमी हो जाने से भी लू हो जाता है। गर्मी के मौसम का ये एक गंभीर समस्या है।
लक्षण
• चक्कर जैसा आना
• कमजोरी का महसूस होना
• सिर में दर्द होना
• मतली तथा उल्टी जैसा आना
• सांस लेने में परेशानी होना
• कभी कभी दौरा जैसा आना
सुझाव
• हल्का और ढीला कपड़ा पहनना चाहिए
• अच्छी नींद लेना चाहिए
• भरपूर पानी पीना चाहिए
• खुद को हाइड्रेट रखना चाहिए
• ठंडी वातावरण में रहना चाहिए
• धूप से बचने के लिए चश्मा, टोपी और छाते का उपयोग करें
• शरीर को ठंडा रखने के लिए रोजाना नहाना चाहिए
• खाली पेट कहि नही जाना चाहिए
• नंगे बदन और नंगे पैर धूप में नही निकलना चाहिए
सनबर्न (Sunburn)
सनबर्न एक आम समस्या है अगर आप तेज धूप में बहुत देर तक रहते है तो आपको सनबर्न हो सकता है क्योंकि धूप से हमारे त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है जिससे त्वचा पर चकत्ते और त्वचा काली पड़ जाती हैं। सनबर्न के लिए सूर्य से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट (UV rays) रौशनी जिम्मेदार होती है।
लक्षण
• सनबर्न होने पर लाल निशान दिखता है
• त्वचा में खुजली हो सकती है
• सनबर्न होने के दौरान त्वचा की फ्लेकी परत निकलने लगती है
• त्वचा में दर्द हो सकता है
सुझाव
• ज्यादे देर तक धूप में रहने से बचे
• सनस्क्रीन का प्रयोग करें
• त्वचा पर ठंडा कंप्रेस लगाये
• ठंडे पानी से नहाये
• पानी पर्याप्त मात्रा में पिये
• दोपहर के समय धूप में जाने से बचें
टायफॉइड (Typhoid)
गर्मी में सबसे ज्यादा लोग टायफॉइड से परेशान रहते हैं। ये एक जल जनित बीमारी है। इसे सिर्फ बुखार समझकर नजरअंदाज नही करना चाहिए नही तो ये खतरनाक साबित हो सकता है। इसके लक्षणो को समझ के समय रहते ही अपने डॉक्टर से मिले।
लक्षण
• थकान
• ज़्यादा बुखार
• कमजोरी
• सिरदर्द
• भूख में कमी
• पेट में दर्द
• उल्टी महसूस होना
• ठंड महसूस होना
• कभी कभी शरीर पर चकत्ते होना
सुझाव
• खाने-पीने की चीजों में स्वच्छता रखें
• ऑयली व बाहर का खाने से बचे
• टीकाकरण मुख्य उपाय है
• गर्म पानी पिये
• कच्चा आहार खाने से बचें
• हाथो को धोते रहें
• गर्म खाद्य पदार्थ के सेवन से बचें
घेंघा (Goiter)
गर्मी के मौसम में घेंघा के रोग की शिकायत अधिक सुनने को मिलती है। ये बीमारी थायरॉइड ग्लैंड यानी गर्दन में असमान्य बढ़त को घेंघा रोग कहते हैं। इस रोग में गले में दर्द तथा निगलने और सांस लेने में परेशानी होती है।
लक्षण
• सांस लेने में परेशानी
• खांसी आना
• गले में जकड़न होना
• गले में खराश रहना
• सांस लेने में परेशानी
• खाना निगलने में परेशानी
सुझाव
• प्रतिदिन कम से कम 150 एमसीजी आयोडीन ले
• बहुत अधिक आयोडीन लेने से बचें
• गाय का दूध पिये
• दही खाये
• आयोडीन के कमी को पूरा के लिए समुद्री खाना खाये
खसरा (Measles)
खसरा एक वायरल बीमारी है गर्मी के मौसम में ये एक सामान्य समस्या है। खसरा सांस के जरिए भी फैलती है। इस बीमारी का संक्रमण छोटे बच्चों में अधिक फैलता है।खसरा के रोगियों से उचित दूरी रहनी चाहिए।
लक्षण
• खाँसी
• तेज बुखार
• बहती नाक
• लाल आँखें
• गले में खराश
• मुंह के अंदर छोटे छाले
• शरीर पर लाल, खुजली वाले चकत्ते दिखाई देना
सुझाव
• प्राथमिक उपचार टीकाकरण है
• इम्युनिटी को मजबूत रखें
• पोषक तत्वों खाये
• विटामिन A की कमी न होने दे
पीलिया (Jaundice)
गर्मी के दिनों में पीलिया बहुत ही आसानी से फैलता है। ये एक जलजनित रोग है, इसे हेपेटाइटिस ए भी कहा जाता है। पीलिया होने से शरीर में खून की कमी हो जाती है, जिससे शरीर का रंग पीला पड़ने लगता है। पीलिया का असर पाचन तंत्र पर भी पड़ता है। ये रोग हो जाने पर स्वच्छता का अधिक ध्यान देना पड़ता है तथा बिना तेल मसाला वाला और उबला खाना पड़ता है।
लक्षण
• थकान होना
• उल्टी मितली आना
• वजन घटाना
• त्वचा का रंग पीली होना
• आँखों की सफेदी कम होना
• गाढ़े पिले रंग का पेशाब होना
• मल का रंग बदला हुआ होना
• त्वचा में खुजली होना
सुझाव
• टीका जरूर लगवाये
• उबला हुआ खाना खाये
• गुनगुना पानी पीये
• स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए
• दूषित खाने से दूरी बनाये
• वसायुक्त और तेल युक्त खाद्य पदार्थों खाने से बचें
• खुद को हाइड्रेटेड रखे खूब पानी पिये
• तरल व ठंडी चीजो का सेवन करे
• आम और पपीता जैसे फल खाये
चेचक (Chicken pox)
चेचक एक संक्रमण की बीमारी है ये वैरिसेला ज़ोस्टर वायरस के कारण होती है। इस रोग से शरीर में लाल दाग या फोड़े जैसे हो जाता हैं। इस बीमारी में रोगी का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। ये छीकने और खाँसने से भी फैलती है।
लक्षण
• सिरदर्द
• बुखार
• गले में खराश होना
• खांसी और छींक आना
सुझाव
• टीका लगवा सकते हैं
• बाहर से आने पर खुद की सफाई करें
• रोग से पीड़ित व्यक्ति को अलग कमरे में रखना चाहिए
• तेल मसाले वाले भोजन बिल्कुल नहीं खाना चाहिए
• घर का ही खाना खाये
• गाय का दूध पिये
चक्कर आना (Dizziness)
गर्मी में चक्कर आना एक सामान्य बात है। चक्कर अक्सर थकान के कारण भी आ सकते हैं। समान्यतः चक्कर ब्लड शुगर या ब्लड प्रेशर कम या बढ़े होने से आता हैं क्योंकि ब्लड प्रेशर सर्दियों में बढ़ जाती है और गर्मियों के मौसम में कम हो जाती है। अगर गर्मी के दिनों में ज्यादा थकान या शरीर में पानी की कमी हो जाये तो भी चक्कर आ सकता हैं।
लक्षण
• खड़े या बैठने पर नियंत्रण खोना
• सिर का झुका लगना
• हल्का सिर दर्द होना
• बेहोशी महसूस करना
• एक जगह बैठने या रहने में परेशानी होना
• आगे या पीछे के तरफ गिरता हुआ महसूस होना
• रुके होने पर भी आस - पास की चीजें घूमती हुई लगें
सुझाव
• स्वस्थ जीवनशैली में रहे
• किसी भी तरह का नशा नही करना चाहिए
• ब्लड प्रेशर सामान्य रखने का प्रयास करें
• ऐसी चीजों का सेवन न करें जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ाता या घटाता हो
• तनाव कम ले
• पर्याप्त पानी पिये
• सोकर उठने पर एकदम से खड़े न हो
• तेज रोशनी वाले चीजो से दूर रहे
• कान का दर्द होने पर इलाज करवाएं
घबराहट होना (Nervousness)
गर्मी होने की वजह से घबराहट हो सकती है लेकिन घबराहट एक मानसिक और भावनात्मक समस्या है। अगर आपको घबराहट बार बार हो रहा है तो इसे हल्के में नही लेना चाहिए इसका इलाज तुरन्त करना चाहिए। अधिक चिंता करने से घबराहट होता है और घबराया हुआ आदमी तनाव में रहने लगता है। ऐसे व्यक्ति का समय से इलाज कराना बेहद ही जरूरी होता है।
लक्षण
• सांस लेने की समस्या हो
• धड़कन तेज होना
• बेचैनी होना
• घबराहट के समय झटका लगना
• कांपना
• मुंह सूखना
• हाथों में पसीना आना
• अचानक ठंड या गर्मी लगना
• मांसपेशियों में तनाव
• पेट से जुड़ी समस्या
सुझाव
• टलहने
• ध्यान और योग करें
• घबराहट महसूस होने पर धीरे-धीरे सांस लेना चाहिए
• तनाव से बचें
• खुश रहे और व्यस्त रहें
• स्वस्थ आहार खाये
• पर्याप्त नींद लें
• ठीक से न सो पाने पर डॉक्टर से मिले
• कैफिन का सेवन न करें
• सिगरेट न पीयें
नकसीर (Nosebleed)
तेज धूप और गर्मी होने से कुछ लोगों के नाक से खून आने लगता है उसे ही नकसीर कहते हैं। गर्मी में ये एक आम समस्या है। गर्मी के मौसम में अक्सर नकसीर की परेशानी हो जाती है। नाक में मौजूद सतह के खून की वाहिनियों के फट जाने के कारण नकसीर या नाक से खून आने की समस्या होती है। नकसीर की उस समय अक्सर होती है जब कोई अधिक गर्मी में रहता हो या तेज मिर्च मसालों का सेवन करता हो, बहुत लोगों को गर्म चीजे खाने से भी ये समस्या हो जाती है।
लक्षण
• चक्कर आना
• सिर का भारी लगना
• दिमाग घूमना
• दिल की धड़कन तेज होना
सुझाव
• ठंडक के लिए नाक पर ठंडा व गीला कपड़ा रखे
• बेल के पत्तों को पानी में पकाकर उसमें मिश्री मिलाकर पिये
• नकसीर होने पर शांत रहें
• मुंह से सांस लें
• सीधे बैठें
• सिर को ऊपर रखे रहे
• नकसीर हो जाने पर कुछ दिनों तक नाक छिनकें, रगड़ें या छुने से बचें
डायरिया (Diarrhoea)
गर्मियों के मौसम डायरिया या उल्टी दस्त की समस्या होना आम बात हो जाता है क्योंकि लोगो के खाने पीने का तरीका बहुत खराब हो जाता है। गर्मी के मौसम में पाचन तंत्र की क्षमता तथा शरीर के कार्य करने की क्षमता थोड़ी कम हो जाती है। इसीलिए खान पान का ध्यान रखना चाहिए, थोड़ी भी लापरवाही से उल्टी दस्त की समस्या हो सकती है। डायरिया के वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है।
लक्षण
• पेट के निचले हिस्से में दर्द
• पेट मरोड़ना
• उल्टी आना
• बुखार आना
• कमजोरी लगना
सुझाव
• सफाई का ध्यान रखें
• दूषित जल पीने से बचें
• नमक - चीनी का घोल पिये
• कड़ी धूप में निकलने से बचें
• शराब और सिगरेट न पीयें
• आइसक्रीम खाने से बचें
• पेट में दर्द है और पेचिश होने पर डॉक्टर से मिले
एसिडिटी (Acidity)
यह पाचन से जुड़ी आम समस्या है, लेकिन अधिक तेल व मसालेदार खाना खाने से पेट में पित्त बढ़ जाती है और एसिडिटी की शिकायत हो जाती है। एसिडिटी की वजह से पेट में जलन एवं खट्टी डकारों का सामना करना पड़ता है। समान्य से ज्यादा एसिडिटी होने पर डॉक्टर से मिले।
लक्षण
• सीने में जलन होना
• खट्टी डकारों का आना
• अधिक डकार आना
• मुँह का स्वाद कड़वा होना
• पेट का फूलना
• मिचलाहट होना और उल्टी आना
• सिर और पेट में दर्द होना
• बैचेनी होना
• हिचकी आना
सुझाव
• अधिक तेल व मिर्च-मसालेदार भोजन से दूर रहें
• खाने के बाद तुरन्त न सोए
• सोने के दो घंटे पहले भोजन करें
• भोजन के बाद टहले
• सुबह 1 से 2 गिलास गुनगुना पानी पिये
• बाहरी खाना खाने से बचें
• चाय और कॉफी कम पिये
• नाश्ते में पपीता खाये
• योग और व्यायाम करें
Disclaimer :-
हमारे इस ब्लॉग में लिखी गई बाते सिर्फ गर्मियों में होने वाली समान्य बीमारियों के बारे में जानकारी देना है। इसमें बताये गए लक्षण, सुझाव या उपचार सिर्फ आपके जानकारी को बढ़ाने के लिए है। इन बीमारियों का लक्षण दिखे तो सबके पहले अपने डॉक्टर से मिले।
Note :-
यदि दी गयी जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें क्योंकि अच्छी जानकारी सबके साथ बाटनी चाहिए, तो कृपया शेयर करें और हमारे काम को appreciate करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe करें और सभी social media platform पर हमें follow जरुर करें।
"इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद"
Comments
Post a Comment