विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day 2023 in hindi) 1 दिसम्बर को मनाया जाता है। आज के दिन पुरे दुनिया में एड्स से संक्रमित व्यक्ति और एचआईवी (HIV) एड्स (AIDS) के बारे में सबको जागरूक किया जाता है। एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जो किसी व्यक्ति को धीरे-धीरे कमजोर बनाते जाता है। इसके जगरूकता की सुरुआत विश्व स्वस्थ्य संगठन (WHO) ने सन 1987 में जेम्स डब्ल्यू बुन और थॉमस नेटर द्वारा किया गया था।
विश्व एड्स दिवस उद्देश्य (World AIDS Day Purpose in Hindi)
वर्ल्ड एड्स डे मनाने का मकसद है कि लोगो को एचआईवी (HIV) के संक्रमण से होने वाली महामारी व लाईलाज बीमारी एड्स के बारे में लोगों को इसके प्रति जागरूकता करना है। ये ऐसी बीमारी है कि लोगो को इसके बारे में जितना पता होगा वो इस बीमारी से खुद को और अपनों को सुरक्षित कर पायेंगे। ये बीमारी इस समय भी एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है। भारत सरकार द्वारा बताये गए आंकड़े की माने तो एचआईवी/एड्स (HIV/AIDS) से लगभग 2.4 मिलियन लोग संक्रमित बताये जाते है। इस अभियान का उद्देश्य हैं कि इस महामारी को जड़ से खत्म किया जा सकें।
एचआईवी एड्स क्या है (What is HIV/AIDS in Hindi)
ये इंफेक्शन से होने वाली एक जानलेवा बीमारी है। एड्स का नाम ‘एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम’ है और यह एचआईवी 'एचआईवीह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस' वायरस से होता है। इसे आम भाषा में एड्स कहते है। यह बीमारी मनुष्य के प्रतिरोधक क्षमता (Immune system) को कमज़ोर कर देता है जिसकी वजह से हमारा शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम नही रह पाता है और बीमारी हम पर हाबी ही जाती है।
विश्व एड्स दिवस थीम (World AIDS Day 2020 Theme in Hindi)
इस साल 2020 में विश्व एड्स दिवस की थीम (वर्ल्ड एड्स डे थीम इन हिंदी) "एचआईवी/एड्स महामारी समाप्त करना: लचीलापन और प्रभाव" रखा गया है। जबकि 2019 के थीम की बात करें तो वो 'कम्युनिटीज मेक द डिफरेंस' था। पूरी दुनिया इस बीमारी के बारे मे हर साल इस लिए जागरूकता फैलाती है कि इसके बारे में सही जानकारी मिल सके और लोग खुद को इस महामारी से सुरक्षित रख सकें।
एड्स फैलने का कारण (Causes of AIDS in Hindi)
1- असुरक्षित यौन संबंध से या किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ संभोग करने से, एचआईवी/एड्स के संक्रमण का यह मुख्य कारण है।
2- किसी एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति को लगाये गए इंजेक्शन के उपयोग से भी फैलता है।
3- एचआईवी पॉजिटिव संक्रमित रक्त किसी व्यक्ति को चढ़ाने से भी फैलता है।
4- किसी एचआईवी एड्स पॉजिटिव गर्भवती महिला के शिशु को हो सकता है या फिर पैदा होने के बाद स्तनपान कराने से भी शिशु को एचआईवी/एड्स हो सकता है।
एड्स के लक्षण (Symptoms of AIDS in Hindi)
1- संक्रमित व्यक्ति का वजन धीरे धीरे कम होने लगता है।
2- एक महीने से ज्यादा दिन तक डायरिया रहना।
3- बार बार या लम्बे समय तक बुखार बना रहना हो सकता
है।
4- जीभ पर लगातार जख्मों का होना।
5- शरीर में जगह जगह गिल्टियों को बढ़ जाना।
एड्स ऐसे नहीं फैलता (AIDS is not transmitted in Hindi)
• संक्रमित व्यक्ति के साथ रहने से।
• हाथ या गले मिलाने से।
• संक्रमित व्यक्ति का फोन, कपड़ा या कोई सामान प्रयोग करने से।
• उसके साथ खाना खाने से।
• मच्छर के काटने से।
(एचआईवी/एड्स छुआछूत की बीमारी नही है, ये बस एक भ्रम मात्र है। किसी एड्स संक्रमित व्यक्ति के साथ नम्र व्यवहार करना जरुरी है। उसे भी किसी आम आदमी की तरह जीने का हक है, हमे पीड़ित व्यक्ति के साथ समान्य व्यवहार करना चाहिए)
अस्वीकरण (Disclaimer)
इस लेख में लिखी गयी बातें सिर्फ समान्य जानकारी के लिए है और एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करना है। ऐसे विकट परिस्थिति में अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले। धन्यवाद!
"इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद"
Comments
Post a Comment