सर्दी - जुकाम के लक्षण, कारण, बचाव, परीक्षण, इलाज और घरेलू उपचार - Common Cold Synonyms, Causes, Prevention, Diagnosis, Treatment and Home remedies in Hindi

ठंड का मौसम शुरू हो चुका है इस मौसम में सर्दी - जुकाम (Common Cold in hindi) होना समान्य है, लेकिन ये साल बाकी के सालों से अलग है। ये साल अलग इस लिए है कि कोरोना वायरस भी अपना प्रकोप दिखा रहा है तो हमे ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत है। सर्दी-जुकाम या ठंड वायरस के कारण ही होता है, 200 से ज्यादा वायरस इस बीमारी के लिए जिम्मेदार होते है।


सर्दी जुकाम कैसे होता है?


सर्दी-जुकाम छीकंने या खांसने से जो पानी की बूंदे हमारे मुँह से निकलती है उससे भी संक्रमण हो सकता हैं। यह बीमारी समान्यतः उन लोगो से फैलती है जिन्हें ये वायरस पहले से ही ग्रसित किया हुआ हो। जिन लोगों को पहले से सर्दी जुकाम हो और उनके द्वारा किसी वस्तु को छूआ गया हो जैसे- दरवाजा, मोबाइल, रिमोट, कंप्यूटर या उनके द्वारा उपयोग रुमाल, तौलिया या फिर मरीज के नाक, आंख और मुह को छूने से भी बीमारी स्वस्थ लोगो को ग्रसित कर सकता हैं।
शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली इस रोग या इसके वायरस के खिलाफ हमारे शरीर की रक्षा करती है तथा वायरस के रोगाणुओं से लड़ने के लिए सफेद रक्त कोशिकायें भेजी जाती है। आप कभी पहले सर्दी-जुकाम से ग्रसित नही हुवे हो तो आपके शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता इससे लड़ने में तैयार नही रहता है , जिसके वजह से बलगम बनता है और हमारे नाक, गले में सूजन भी आ जाता है। सर्दी-जुकाम के वायरस से लड़ने में हमारे शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है जिसके वजह है अधिक ऊर्जा नष्ट होती है और हमें थका हुआ महसूस होता हैं। अत्यधिक थकान होने की वजह से भी सर्दी-जुकाम होने की सम्भावना बढ़ जाती है।


सर्दी जुकाम के लक्षण (Common Cold Symptoms in Hindi)


सर्दी-जुकाम के लक्षण अचानक से दिखाई नहीं देती है इसे पता लगने में कुछ दिन लग सकते हैं तो आइये जानते है कि सर्दी-जुकाम के लक्षण जो नाक, शरीर, मस्तिष्क और गर्दन पर दिखाई देते हैं-

• नाक का बन्द होना
• नाक का बहना या पानी आना
• नाक में भारीपन महसूस करना
• साइनस पे दबाव महसूस करना
• बार-बार छिक का आना
• सूंघने में परेशानी होना
• सिर में दर्द होना
• आंखों से पानी आना
• बार-बार खासी आना
• ट्रांसिल में सूजन रहना
• गले मे खराश रहना
• शरीर में दर्द होना
• थका हुआ महसुस होना
• ठंड का लगना
• सांस लेने में परेशानी होना
• बुखार जैसा महसूस होना


सर्दी जुकाम का कारण (Common Cold Causes in Hindi)


सर्दी-जुकाम के लिए सबसे आम वायरस राईनोवायरस होता है। ये वायरस सर्दी-जुकाम के लिए 50% जिम्मेदार माना जाता है। इसके अलावा कोरोनावायरस, रेस्पिटरी, शिनशिसल वायरस, इन्फ्लूएंजा जैसे वायरस से भी सर्दी-जुकाम फैलता है। समान्य रूप से यह बीमारी किसी संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने या उसके सम्पर्क में आये समानो को छूने से होता है। सर्दी-जुकाम के वायरस किसी भी वस्तु पे 3 घंटे से ज्यादा समय तक जीवित रह सकते है, इसी लिए छीकने या खाँसने के बाद तुरंत अपने हाथो को धो लेना चाहिए।

सर्दी जुकाम से बचाव (Prevention of Common Cold in Hindi)


सर्दी-जुखाम (Common Cold) से हर कोई बचना चाहता है लेकिन इससे बच पाना संभव नहीं है, क्योंकि हम जाने अनजाने में इसके सम्पर्क में आ ही जाते हैं। कुछ उपाय जिसे अपना के हम खुदकी इस बीमारी से बच सकते है-

1- अपने हाथो को धो के क्योंकि हम अपने हाथो का उपयोग किसी न किसी वस्तु को छूने या पकड़ने के लिए करते ही है जिसकी वजह से वायरस हमारे शरीर के सम्पर्क में आ ही जाता है। इसी लिए समय-समय पर अपने हाथों को धोते रहना चाहिए।

2- धूम्रपान करने से बच के या उसके सम्पर्क में आने से बच के क्योंकि धूम्रपान से निकलने वाला धुंआ हमारे शरीर के वायुमार्ग को नुकसान पहुँचाता है और इस बीमारी के लिए संवेदनशील होता है।

3- अपने आसपास सफाई रखना चाहिए, क्योंकि गन्दगी से भी यह बीमारी फैलती है।

4- किसी संक्रमित व्यक्ति के पास या किसी दूषित क्षेत्र में होने पर अपने आँख, नाक और मुह को बिना धोये या बिना सेनेटिस किये नही छूना चाहिए क्योंकि इसके माध्यम से वायरस आपके अंदर जा सकता है।

5- टिसू पेपर उपयोग करने के बाद इधर उधर नही फेंकना चाहिए क्योंकि उसमें लगा वायरस आसानी से दूषित या फैल सकता है।

6- पोषण युक्ति भोजन करे, व्यायाम करे और पर्याप्त नींद ले जिसकी वजह से हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जो हमे बीमारियों से लड़ने के लिए आवश्यक होती है।

7- अधिक तनाव लेने से बचें।

सर्दी जुकाम का परीक्षण (Diagnosis of Common Cold in Hindi)


सर्दी-जुकाम होने पर डॉक्टर से मिलने की आवश्यकता कम ही होती है क्योंकि इसके वायरस का असर एक सप्ताह से लेकर दस दिन के अंदर तक ही रहता है। अगर किसी कारण से इसका असर दस दिन से ज्यादा रह जाये तो किसी और बीमारी के होने की सम्भावना हो सकता है। क्योंकि सर्दी और फ्लू दोना का लक्षण और उपचार लगभग एक जैसा ही होता है इसी लिए इसके इलाज के लिए डॉक्टर को कुछ और परीक्षण कराने की आवश्यकता होती है।

सर्दी जुकाम का इलाज (Common Cold Treatment in Hindi)


विशेषज्ञों की माने तो सर्दी-जुकाम का कोई इलाज नहीं होता है, जिस वायरस से सर्दी-जुकाम (Common Cold) होता है उस वायरस का अभी तक कोई इलाज नही मिला है। इलाज कराने का मतलब आपको वायरस से लड़ने में मदद करना होता है।

1- ज्यादा आराम करना सर्दी-जुकाम से राहत दिला सकता है।

2- अच्छी नींद लेना लगभग 10-12 घण्टे तक सोना।

3- ज्यादा पानी पीना पिये और अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखे।

4- खुद को गर्म वातावरण में रखना।

(अधिक बुखार या दर्द होने पर दवा के रूप मे पेरासिटामोल (paracetamol) लिया जा सकता है लेकिन याद रखे कि बिना डॉक्टर से सलाह लिए दवा का सेवन न करें)

सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार (Home remedies for Common Cold in Hindi)


सर्दी-जुकाम को ठीक करने का सबसे अच्छा उपाय घरेलू नुस्खा (Home remedies) ही होता है तो आइये जानते है-

1- गर्म पानी का सेवन जितना हो सके गर्म पानी पिएं। गले में जमा कफ खुलता है।

2- हल्दी वाला दूध पिये ये काफी फायदेमंद होता है, हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कीटाणुओं से रक्षा करता हैं। 

3- चुटकी भर नमक को गर्म पानी में मिला कर गरारे करने से सर्दी-जुकाम में काफी राहत मिलती है।

4- अदरक, तुलसी, काली मिर्च को मिलाकर चाय पिये। ये मशाला चाय सर्दी-जुकाम से राहत देगी।

5- अदरक और तुलसी के रस को शहद में मिला कर सेवन करने से इसमे फायदा मिलता है।

6- गर्म चीजो का सेवन जैसे- सूप, मशाला चाय, गर्म पानी को ले।

7- काली मिर्च और शहद दोनो को एक साथ चाटने से सर्दी जुकाम में आराम मिलता है।

8- सोते समय नाक में 2-2 बूंदे बादाम रोगन या सरसों के तेल को डालने से भी आराम मिलेगा।


सर्दी जुकाम में परहेज (Avoid These in Common Cold in Hindi)


1- सर्दी के दौरान दही और चावल के अधिक सेवन से बचना चाहिए।

2- ठण्डी तासीर वाली चीजो या ठण्डी चीजो से बचना चाहिए।

3- सर्दी जुकाम होने पर कोल्डड्रिंक, बर्फ, ठंडा पानी और आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए।

4- बाहर का खाना और अधिक तेल मशालें वाले खाने से भी बचना चाहिए।

5- सर्दी-जुखाम हो तो बसी खाना खाने से भी बचें।

कई लोगों को मौसम में बदलाव की वजह से सर्दी-जुकाम हो जाता है या ठण्डी चीजो के सेवन से भी ऐसे में परहेज बहुत जरूरी है और इस कोरोना काल मे तो अधिक ध्यान देने की, मेरा आर्टिकल पढ़ने के बाद कुछ बाते आपको समझ मे आ ही गया होगा लेकिन किसी भी तरह के नुस्खे या दवा का उपयोग करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

"इस ब्लॉग को पढ़ने के लिए धन्यवाद"

Health और Fitness सम्बन्धित जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Madness For Wellness पर आते रहिये।

Comments