Skip to main content
अच्छे स्वास्थ्य और अधिक ऊर्जा के लिए स्वस्थ दैनिक दिनचर्या | Healthy Daily Routine in Hindi for Good Health and More Energy
Healthy Routine in Hindi 2023 : एक आदर्श दिनचर्या (Ideal routine in hindi) सफल और स्वस्थ व्यक्ति की निशानी है। अगर हम नियमित दिनचर्या में रहे तो हमारा शरीर healthy रहेगा। हमारा शरीर स्वस्थ होगा तो उसका असर हमारे जीवन, व्यवहार, सोच और प्रगति पर पड़ेगा जिससे हमारी सफलता का रास्ता साफ़ होगा। एक स्वस्थ दिनचर्या शरीर और मन का अनुशासन है। स्वस्थ दिनचर्या में रहने से शरीर और मन शुद्ध होते हैं, शरीर के दोष ठीक रहते हैं, immune system मजबूत होता है और दिन की शुरुआत freshness से होती है।
किसी भी शरीर में बीमारी बोलकर नहीं आती, लेकिन हम जैसा अपने शरीर के साथ करेंगें वैसा ही हम पायेंगें। अगर उटपटांग खाना खायेंगे अच्छे से नही रहेंगे तो शरीर भी कुछ समय बाद आपको अंदर से बीमार करते जायेगा। हेल्थी डाइट लेने से आप जीवन के हर पड़ाव में स्वस्थ रहेंगें। एक स्वस्थ जीवनशैली जिने से आपको बड़ी से बड़ी बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलेगी। लंबी उम्र और स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है स्वस्थ्य दिनचर्या, जिसके लिए आपको अपना पूरे दिन और हर दिन इन चीज़ों का ख्याल रखना होगा। आइये जानते है कि स्वस्थ दिनचर्या (Daily healthy routine in hindi) के लिए किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
सुबह का दिनचर्या (MORNING ROUTINE in Hindi)
1. सूर्योदय से पहले उठें (Get up before sunrise):-
आयुर्वेद और बड़े बुजुर्ग हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में उठने की सलाह देते हैं। इसलिए क्योंकि इस समय ऑक्सीजन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है और सूर्योदय के बाद वायुमंडल में इसकी मात्रा कम होने लगती है। सुबह 4 से 5 बजे उठने पर पक्षियों के आवाज और ठंडी हवाओं से हम fresh महसूस करते हैं और ताज़गी पूरे दिन बनी रहती है। सुबह उठना मुश्किल हो सकता है, लेकिन हफ्तेभर इसे लगातार करने से आदत बन जाती है।
2. अपने दिन को एक गिलास नींबू और गर्म पानी के साथ शुरू करें (Start your day with a glass of lemon and warm water):-
सुबह में जब भी उठे 1 गिलास गुनगुना पानी नीम्बू की कुछ बूंदे डालकर पीयें, इससे पाचनतंत्र मजबूत होगा, शरीर डिटॉक्स (Detox) होगा और साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी और दिन की ताज़ा शुरुआत का आनंद लेने के लिए इसे पीएं। नींबू का रस हमारे शरीर के अम्लता के स्तर को कम करता है, जो बदले में हमे फंगल संक्रमण, ऑस्टियोपोरोसिस और सूजन संबंधी बीमारियों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है। सुबह गुनगुना पानी पीने से एसिडिटी (acidity) और कब्ज (constipation) जैसी परेशनियाँ भी दूर होती हैं।
3. सूर्य के सामने बैठे (Sitting in front of the sun)
रोजाना सुबह 15 मिनट सूर्य के सामने जरूर बैठना चाहिए क्योंकि सूर्य की किरणों से विटामिन-डी मिलता है जो शरीर लिए बहुत जरूरी होता है। विटामिन-डी हड्डियों के मजबूती के लिए जरूरी होता है।
4. व्यायाम और योग (Exercise and Yoga)
Workout हमारे daily routine (niymit dincharya) का महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। इसलिए नियमित रूप से सुबह उठकर कम से कम 30 मिनट व्यायाम और योग जरूर करें। दिनभर की भागदौड़ के लिए शरीर के सारे हिस्सों को चालू (activate) करने के लिए जरूरी है कि आप ईमानदारी से व्यायाम (exercise) करें। व्यायाम और योग केवल वजन घटाने के लिए नहीं बल्कि स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए जरूरी है।
5. अच्छा नाश्ता खाये (Eat a good breakfast)
सुबह का नाश्ता एक राजा की तरह होना चाहिए, जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और खनिजों के स्वस्थ मिश्रण से खुद को ऊर्जा प्रदान करें। ताजे फल या जूस जरूर लें, इसके अलावा सुबह के नाश्ते में दलिया, सब्जी, अंकुरित अनाज को भी शामिल करें। सुबह के नाश्ते में ज्यादा फैट, कैलोरी, तली भुनी और मसालेदार खाने से बचें। सुबह का नाश्ता बिल्कुल न छोड़े और पैकेज्ड (package food) चीज़ें न खाएं, नही तो पुरे दिन सुस्ती महसूस होगा।
6. हाइड्रेटेड रहे (Stay hydrated)
स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त पानी बेहद जरूरी होता है क्योंकि पानी पीने के अनेको फायदे हैं। शरीर में पानी (water) की कमी से कई तरह के रोग होने की सम्भावना बढ़ जाती है इसलिए पूरे दिन में भरपूर पानी पीना चाहिए। निर्जलित या पानी की कमी रहने से उत्साह और एकाग्रता में कमी आ सकती है, अवसाद और स्ट्रोक का खतरा हो सकता है इसी लिए 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी के कमी को दूर करने के लिए नारियल पानी और जूस का भी उपयोग कर सकते है।
दोपहर का दिनचर्या (AFTERNOON ROUTINE in Hindi)
7. स्वस्थ लंच खाएं (Eat a healthy lunch)
दोपहर का भोजन 12 से 1 तक कर लेना चाहिए और बहुत अधिक वसा (fat) खाने से बचें। दोपहर में ज्यादा खाना न खायें नही तो दिन भर आलस बना रहेगा और भूलकर भी लंच (lunch) स्किप न करें क्योंकि जब आपको बाद में भूख लगेगी तो दिमाग काम करना बंद कर देगा और चिड़चिड़ापन आयेगा। दोपहर में समय पर भोजन करने से मेटाबोलिज्म (metabolism) ठीक रहता है। दोपहर का भोजन करने के बाद चाहें तो 20-30 मिनट का आराम (short nap) करना चाहिए।
8. दोपहर का स्ट्रेचिंग (Mid-afternoon Stretching)
कई लोगों को दोपहर के बीच 2 से 4 के बीच सुस्ती जैसी आती है तो ऐसे में आपको 10 से 15 मिनट टहल लेना चाहिए या कुछ हल्के फुल्के स्ट्रेचिंग कर लेनी चाहिए।
9. क्रेविंग्स को नज़रअंदाज न करें (Don't ignore craving)
अगर कुछ खाने को मन हो रहा हो तो उसे थोड़ी सी जरूर खाना चाहिए क्योंकि अगर नही खाया तो अधिक खाने को मन करता है। ऐसे में क्रेविंग को शांत करने के लिए हम कुछ हेल्दी खा सकते है जैसे सेब और peanut butter जो अच्छा होगा और तुरंत energy देने में भी काम आएगा।
शाम का दिनचर्या (EVENING ROUTINE in Hindi)
10. शाम को नाश्ता (Everything breakfast)
शाम के नाश्ते में बाहरी unhealthy चीजों को खाने से बचें। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हम सब्जी का सुप, फलो का जूस आदि को शामिल कर सकते हैं। शाम में चाय और कॉफी के जगह पर ग्रीन टी भी पी सकते हैं।
11. आराम करने के लिए समय निकालें (Take time to relax)
जिस तरह की भागती दौड़ती जिंदगी है उसमें तनाव होना स्वभाविक है पर इसे अधिक गम्भीरता से लेने से बचें। अधिक तनाव में रहने से गम्भीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती है जैसे - अवसाद (Dipretion), उच्च रक्तचाप (high blood pressure) इन समस्याओं के प्रति आप संवेदनशील हो जाते हैं। कुछ ऐसा करने की कोशिश करें जिसमें आपको खुशी मिलती हो और इसे करने के लिए अलग से समय निकालें। आप यात्रा कर सकते है, प्रेरणादायक किताब पढ़ सकते है, बच्चों के साथ खेल सकते है, पालतू जानवर के साथ समय बिता सकते है और सबसे जरूरी ध्यान (meditation) कर सकते है। कभी कभी समय निकाल कर आपके जीवन मे क्या चल रहा है समझने की कोशिश करें।
12. रात्रि का भोजन (Dinner)
रात को भोजन करने से 30 मिनट पहले 1 गिलास पानी जरूर पिये इससे पाचन अच्छा होता है। भोजन में सलाद को प्राथमिकता दे और मौसमी हरी सब्जियों और फलो (seasonal fruits and vegetables) को भी शामिल करें। सलाद और हरी सब्जिया एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता हैं।
कोशिश करे की रात 8 बजे तक अपना डिनर (dinner) कर लें। रात का भोजन भरपेट ना करें क्योंकि रात को खाने के बाद हम सो जाते है और ऐसे में शरीरिक श्रम ना होने से पेट आसानी से खाना नहीं पचा पाता और पाचन सम्बन्धित परेशानियां होने लगती है। रात को खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर ना जाएँ बल्कि 100 कदम जरूर टहलें ताकि खाना आसानी से पच सके और नींद भी अच्छी आये।
13. एक उचित समय पर सो जाये (Go to sleep at a reasonable hour)
रात में 10 से 11 बजे तक सो जाना एक अच्छा समय है। बेहतर स्वस्थ और ऊर्जावान रहने के लिए हमें पर्याप्त नींद लेने की जरूरत होती है। नींद पूरी करने के लिए रात को जल्दी सो जाये क्योंकि समय से जगने के लिए समय पर सोना जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार हमें प्रति रात 6 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। कई लोगो की नींद 6 घंटे में पूरी हो जाती है और वो अच्छा महसूस करते है, ऐसे में जबरजस्ती सोने की कोशिश नही करना चाहिए।
Health Tips in Hindi :-
स्वस्थ और आदर्श दिनचर्या में रहने के लिए इन आदतों को अपनी डेली रूटीन (Daily routine) में जरूर शामिल करें-
• दिन में कम से कम 8-10 गिलास ताजा पानी जरूर पियें।
• अगर आप देर रात तक जागते हैं, तब आप रात को भूख महसूस होने पर फ्रूट सलाद खा सकते हैं।
• शाम होने के बाद कम पानी पीना चाहिए।
• दोपहर के भोजन के दौरान 1 (गर्मियों में) गिलास छाछ जरूर पिये।
• रात में खाने के बाद सोने से पहले 1 गिलास गुनगुना दूध पिये।
• खाना खाने के बीच में पानी नही पीना चाहिए, इससे पाचन ख़राब होता हैं
• बिस्तर पे जाने से पहले कम से कम एक घंटे पहले अपने फोन और कंप्यूटर को बंद करें।
• देर शाम को ज्यादा व्यायाम करने से बचें।
• सोने से पहले पैरो तथा तलवे की मालिश करनी चाहिए।
"ऊपर बताई गई बातें सेहत के लिए अच्छी आदतें हैं। जिन्हें आप अपने जीवन में शामिल करें तो आपको फुर्ती मिलेगी और जीवन में खुशियाँ आएगी क्यूंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता हैं"
इस दिनचर्या को अपनाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन अगर आप अपने आलस से केवल हफ्तेभर लड़ें और सुबह जल्दी उठकर व्यायाम और नाश्ता करें तो एक हफ्ते के अंदर आपका बायोलॉजिकल क्लॉक (Biological clock) खुद ब खुद सेट हो जाएगा, क्यूंकि हम सभी स्वस्थ्य रहेंगे तभी खुशियां रहेगी।
Note:-
यदि दी गयी जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें क्योंकि अच्छी जानकारी सबके साथ बाटनी चाहिए, तो कृपया शेयर करें और हमारे काम को appreciate करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe जरूर करें और सभी social media platform पर follow जरुर करें।
"इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद"
Popular posts from this blog
Comments
Post a Comment