Skip to main content
जून महीना जागरूकता - खाद्य पदार्थ, फल, सब्जियां, मौसम और रोग | June month awareness - Foods, fruits, vegetables, weather and diseases in Hindi
June health awareness month 2023 : ये महीना गर्मी व बरसात दोनो से मिक्स रहता है ऐसे में अपने स्वास्थ्य की देख भाल अधिक करना पड़ता है। इसी लिए हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आप लोगो को सतर्क करने आये हैं आइये जानते हैं इस जून के महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नही खाना चाहिए -
गर्मी (SUMMER Season)
आयुर्वेद के अनुसार गर्मी पित्त का मौसम कहलाता है।
गर्मी अपने साथ हजारो बीमारिया लेकर आती है, जिसे गर्मी से अधिक परेशानी होती है उन्हें अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। गर्मी के मौसम में सनस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा होनी की अधिक सम्भावना रहता है। इससे बचने के लिए खान-पान का ध्यान रखना चाहिए और लू से भी बचना चाहिए। धूप से निकलने वाली यूवी किरणों (UV Ray's) का प्रभाव त्वचा पर पड़ता है इससे बचने के लिए अधिक बाहर निकलने से बचना चाहिए। गर्मी के मौसम में भूख कम लगती है और प्यास अधिक ऐसे में मौसमी फलों और सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए।
◆जून महीने में मौसम (Weather in June month in Hindi):-
जून महीने में तापमान अधिक्तम 41℃ (104°F) तथा न्यूनतम 23℃ (73.4°F) तक पहुंच सकता है। इस महीने में गर्मी बहुत अधिक रहती है और गर्म हवाये अधिक चलती है। इसीलिए खुद को धूप और गर्मी से बचाने के लिए पानी भरपूर मात्रा में पीते रहना चाहिए।
◆जून महीने में खाद्य पदार्थ (Foods in June month in Hindi):-
आइये जानते है कि इस महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नही खाना चाहिए-
जून के महीने में अपने शरीर को सक्रिय रखना चाहिए, व्यायाम करना चाहिए और इस महीने बारिश शुरू हो जाता है और कीड़ो मकोड़ों का अधिक प्रकोप रहता है जिसकी वजह से हरी सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए।
खाएँ
लौकी, फूलगोभी, भिंडी, परवल, पुराना गेहूँ, चावल, सत्तू, खीर, दूध, करेला, परवल, ककड़ी, तरबूज, काला तथा हरा चना, चुकंदर, आलू, साबूदाना, अरवी, सेब, केला, शरीफा, ककड़ी, सूखा नारियल, मक्खन, क्रीम, दही, घी, छाच, गुलाब जल, कच्चे आम का पन्ना व आम खाना चाहिए।
न खाएँ
बैंगन, करेला, मेथी, शिमला मिर्च, जौ, मक्का, सेम, लहसुन, मांस व मछली, अधिक तला भुना, बर्फ का ठंडा पानी नमकीन, चटपटे, गरम व रूखे पदार्थों को नही खाना चाहिए।
◆जून महीने में सब्जियां (June month indian seasonal Vegetables in Hindi):-
तरबूज (Water melon)
तरबूज में भरपूर पानी होता है जो गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी1, विटामिन बी5, विटामिन बी6, पानी और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
खरबूजा (Musk melon)
खरबूजा में शूगर और कैलोरी कम पाया जाता है। ये हृदय, कैंसर, किडनी, डायबिटीज, पाचन और वजन कम करने में मदद करता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, मैग्नीशियम, सोडियम और पोटेशियम पाया जाता है।
टमाटर (Tomato)
टमाटर को पोषण का भंडार कहते है और इसमे पानी भरपूर रहता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के, फोलेट, पोटेशियम, विटामिन बी 6, मैग्नीशियम आदि पोषण तत्व मिलते हैं।
ब्रोकली (Broccoli)
ब्रोकली हाइड्रेड रखने में मदद करता है। ब्रोकोली वजन घटाने में मदद करता है। इसमें सोडियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी, विटामिन बी पाये जाते हैं।
खीरा (Cucumber)
खीरा शरीर में ठंडक पहुंचाता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है क्योंकि इसमें लगभग 90 % पानी होता है जो पाने के कमी को दूर करता है। इसमे विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी6, विटामिन सी, विटामिन डी, पौटेशियम, फास्फोरस और आयरन पाया जाता है।
ककड़ी (Cucumber)
ककड़ी शरीर से विषाक्तता पदार्थों को निकालने में मदद करता है। इसमें फाइबर, विटामिन, कैल्शियम, आयोडीन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम पाये जाते हैं।
करेला (Bitter gourd)
गर्मी में करेला खाना चाहिए इसकी तासीर ठंडी होती है। इसमें मिनरल्स, विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाये जाते हैं।
लौकी (Gourd)
लौकी की तासीर ठंडी होती है जिससे गर्मी नही लगती है ये खाने में मीठा लगती है। इसमे सोडियम, विटामिन बी, विटामिन सी और आयरन पाया जाता है।
चौलाई (Chaulai)
चौलाई में गर्मी भगाने वाले तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है।
तोरई (Ridge gourd)
तोरई ब्लड शुगर, पेट सम्बंधित समस्या, आँख, अस्थमा और हृदय रोग में फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, फोलेट, प्रोटीन पाये जाते है।
शिमला मिर्च (Capsicum)
शिमला मिर्च हार्ट अटैक, कैंसर, एनीमिया, ओस्टीपुरोसिस, अस्थमा और मोतियाबिंद जैसे बीमारियों में फायदेमंद होता है। इसमे विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लेमेटरी से भरपूर होता है।
हरी बींस (Green Bean's)
बींस हृदय, डायबिटीज, कैंसर, आँख, पेट के लिए अच्छा होता है। इसमे विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी6, कैल्शियम, सिलिकॉन, आयरन, मैगनीज, बीटा कैरोटीन, प्रोटीन, पोटैशियम, ओमेगा - 3 फैटी एसिड, फाइबर पाया जाता है।
◆जून महीने में फल (June month indian seasonal Fruits in Hindi):-
आम (Mango)
फलों का राजा आम इसे खाने से कैंसर, पाचन, त्वचा और हृदय सम्बंधित बीमारियों में फायदा मिलता है। इसमें विटामिन ए, सी, आयरन, मैनिशियम, पोटेशियम, सहित कई खनिज लवण भी पाये जाते है।
संतरा (Orange)
संतरा विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होता है। गर्मी में पानी की जरूरत होती है और संतरा इसमे मदद करता है। संतरा गर्मी में होने वाले स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानियों से दूर करता है।
स्ट्राबरी (Strawberry)
स्ट्रॉबेरी स्ट्रॉबेरी कैंसर, हृदय, डायबिटीज, कब्ज, आंखों के समस्या और वजन घटाने में मदद करता है। इसमें फाइबर, आयोडीन, ओमेगा 3, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन सी जैसे कई पोषण तत्व पाए जाते हैं।
लीची (Lychee)
लीची वजन कम करने में मदद करता है। इसमे साइट्रिक एसिड, विटामिन सी, पोटेशियम जैसी और भी पौष्टिक तत्व होते हैं।
बेल (Wood apple)
बेल शरीर मे ठंडक पहुंचाता है। ये फल लू, कब्ज, उल्टी दस्त, डायरिया, शुगर, हृदयरोग, भूख न लगना, पाचन और पेट के जलन में फायदा करता है।
पपीता (Papaya)
पपीता फाइबर का अच्छा स्त्रोत है और कैलोरी में भी कम होता है। इसमे विटामिन सी, विटामिन ए पाये जाते हैं। पपीता पेट सम्बंधित समस्या में अच्छा होता है
◆जून महीने में रोग और जागरूकता (Diseases and June month Health awareness in hindi):-
जून के महीने में वायरस के बढ़ने का ख़तरा अधिक रहता है। वायरस का प्रभाव मूत्र मार्ग में संक्रमण, टाइफाइड और हैजा जैसी बीमारियो में समान्यतः देखी जा सकती हैं। किसी भी वायरस के बीमारियों से बचने के लिए टीकाकरण जरूर करवानी चाहिए।
05 जून विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) हर साल दुनियाभर में मनाया जाता है। साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रदूषण की समस्या और चिंता की वजह से इस दिन को मनाने की नींव रखी थी।
11 जून विश्व जनसँख्या दिवस (World population day) हर साल इसे पूरे विश्व स्तर पर मनाया जाता है। यह दिन बढ़ती आबादी के प्रभाव, परिवार नियोजन के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
14 जून विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day) हर साल पूरे विश्व मे मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों के योगदान का भी सम्मान करता है, जो रक्त दान दे कर दुसरो के जीवन को बचाते हैं।
21 जून को विश्व योग दिवस (World Yoga Day) के रूप में मनाया जाता है। पूरे विश्व में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2015 को विश्व भर में मनाया गया था।
टिप्स (Tips)
• मौसमी फल और सब्जियां खाये।
• फल और सब्जियों को हमेशा धो कर खाये।
• खाने में अधिक खीरा, ककड़ी को शामिल करें क्योंकि ये आसानी से पच जाती है।
• नीबू पानी और नारियल पानी पीना चाहिए।
• सत्तू का सेवन करें।
• रात में बाहर खुले में सोना चाहिए।
• अधिक तेलीय व मसालेदार भोजन को करने से बचें।
• अधिक व्यायाम करने से बचें।
Note:-
यदि दी गयी जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें क्योंकि अच्छी जानकारी सबके साथ बाटनी चाहिए, तो कृपया शेयर भी करें और हमारे काम को appreciate करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe जरूर करें और सभी social media platform पर follow जरुर करें।
"इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद"
Health और Fitness सम्बन्धित जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Madness For Wellness पर आते रहिये।
इन्हें भी पढ़े-
2022 हेल्थ कैलेंडर जागरूकता | 2022 Health Awareness Calendar in Hindi | Seasonal Diseases in India
पोषण किसे कहते है इसके प्रकार | पोषण व पोषक तत्व क्या है? | What is nutrition in Hindi | What is Nutrients in Hindi
किस मौसम या ऋतु में क्या खाना चाहिए और क्या नही? | किस माह में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए? | Seasonal Food Eating in hindi | Eating according to ayurveda in hindi
भारतीय मौसमी फल और सब्जियां | Seasonal Fruits and Vegetables in Hindi
Popular posts from this blog
Comments
Post a Comment