Western Food in Hindi 2023 :- पश्चिमी आहार एक आधुनिक आहार पैटर्न है जिसमे बेकन, सॉसेज और हैम जैसी प्रक्रिया शामिल होती है। इस आहार में परिष्कृत अनाज, लाल मांस, संसाधित मांस, उच्च चीनी पेय, कैंडी, मिठाई, तला हुआ भोजन, पशुओ और उनसे मिलने वाली उत्पाद, मक्खन और पूर्व-पैक खाद्य पदार्थों के अधिक उपयोग की विशेषता है। पश्चिमी आहार हृदय रोग और मोटापे के जोखिम को बढ़ाता है। ये आटे से ज्यादा मैदे का उपयोग अधिक करते हैं, जैसे - मिठाई, कुकीज़, कपकेक, ब्राउनी, और पेस्ट्री इनके खानों में ये सामान्य तरीके से पाया जाता है और ये अत्यधिक चीनी वाले पेय पदार्थों का भी उपयोग करते है जैसे - शीतल पेय, फल पेय, ऊर्जा पेय, और कॉफी इत्यादि।
इस तरह के आहार के बाद अधिकांश लोग में दैनिक पोषण के कई पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। पश्चिमी आहार में फलों, सब्जियों और पूरे अनाज की कमी होती है, इनके द्वारा आलू और टमाटर जैसे सब्जियों का अधिक उपयोग किया जाता है। अधिक समय तक इस तरह के भोजन का उपयोग करने से कई प्रकार के बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है, आइये अपने इस आर्टिकल के माध्यम से western food pros and cons in hindi इसे विस्तार से समझते हैं -
आइए जानते है:-
पश्चिमी आहार में मुख्य रूप से मीट, मांस, सीफ़ूड, अंडा, आलू, मक्का और उच्च वसा वाले डेयरी उत्पाद होता है। इनके भोजन में अधिक वसा का प्रयोग होता है, जैसे - पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राई, केक, डेसर्ट, हॉटडॉग, कॉर्नफ्लेक्स, सैंडविच स्प्रेड, मेयोनीज, म्यूसली, सोया सॉस, सॉल्टेड बटर, व्हाइट ब्रेड और रोटी रोल इत्यादि।
पश्चिमी आहार कितना स्वस्थ बनाता है (Western food health Benefits in Hindi):-
आइये जानते है इसके फायदे और नुकसान के माध्यम से जिससे इसका चुनाव करने में आसानी हो सकें-
पश्चिमी भोजन के फायदे (Advantages of western food in Hindi)
1. समृद्ध प्रोटीन स्रोत (Rich protein source)
पश्चिमी भोजन में उच्च मात्रा में प्रोटीन और कैलोरी होती है और हमारे भारतीय भोजन अधिकांश मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है।
2. पैसे और समय बचाता है (Saves money and time)
पश्चिमी भोजन को बनाने और खाने में थोड़ा कम समय लगता है। इसे चलते घूमते भी आसानी से खा सकते है और यह काफी सस्ता होता है, रेस्तरां में मिलने वाले भोजन की तुलना में।
पश्चिमी भोजन का नुकसान (Disadvantage of western food in Hindi)
1. विशेषज्ञो कि सलाह (Experts advice)
पोषण विशेषज्ञ की माने तो पश्चिमी भोजन का स्वास्थ्य पट अच्छा प्रभाव नही होता है। पश्चिमी भोजन करने से मोटापा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर और मेटाबोलिक सिंड्रोम जैसे बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकता है।
2. सिंबायोगिक (Synbiotics)
पश्चिमी आहार से क्रॉन की बीमारी हो सकती है जो पाचन संबंधी रोगों, एथेरोस्क्लेरोसिस, न्यूरोडिजेनरेशन और कैंसर के खतरनाक बीमारी को जन्म दे सकता है। इसका लक्षण - पेट में दर्द, दस्त और बुखार तक हो सकता हैं।
3. प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System)
पश्चिमी आहार इम्मयून सिस्टम को ख़राब कर सकता है, अगर इम्युनिटी ख़राब हो तो यर हजारों बीमारियों को जन्म दे सकता है।
4. मोटापा (Obesity)
पश्चिमी आहार खाने से मोटापे का जोखिम बढ़ जाता है। इस तरह का भोजन महिलाओं और किशोरावस्था में वजन बढ़ाने का जिम्मेदार होता है। मोटापे से कई गम्भीर बीमारियों का ख़तरा बना रहता है। इस तरह के भोजन में संतृप्त वसा, सुक्रोज और फाइबर की कम मात्रा होती है, जो मोटापा बढ़ाने का कारण बन सकता है।
5. मधुमेह (Diabetes)
पश्चिमी आहार खाने से टाइप2 मधुमेह होने का अधिक सम्भावना होता है। मधुमेह एक ख़तरनाक बीमारी है।
6. कैंसर (Cancer)
पश्चिमी आहार अधिक खाने से कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को बढ़ा देता है। इस तरह का भोजन कैंसर के लिए एक सकारात्मक भोजन होता है।
7. त्वचा (Skin health)
पश्चिमी भोजन त्वचा के लिए अच्छा नही होती है, शोध की माने तो पश्चिमी भोजन हमारी स्किन की रंगत खो सकती है और त्वचा में लाल चक्कते और सूजन भो सकता है अगर आपको त्वचा सम्बंधित बीमारी पहले से हो तो।
वेस्टर्न स्टाइल आहार क्यों खतरनाक है?
पश्चिमी भोजन सभ्यता में शुगर और फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है, जैसे - बर्गर, पिज्जा, कोल्ड ड्रिंक, फ्राइज, सैंडविच इत्यादि इस तरह के भोजन में शुगर, कार्ब्स और फैट अधिक होती है। इनके पेय पदार्थ जैसे - कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स, ब्रेकफास्ट सीरियल्स इत्यादि में शुगर बहुत अधिक पाया जाता है। इस तरह के भोजन से शरीर में पोषण और पोषक तत्व की कमी हो सकती है। इस तरह के भोजन से फैट, कोलेस्ट्रॉल, शुगर और कार्ब्स अधिक मिलते है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होते हैं। इसी लिए इस तरह के भोजन का कम प्रयोग करना चाहिए।
Note:-
यदि दी गयी जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें क्योंकि अच्छी जानकारी सबके साथ बाटनी चाहिए, तो कृपया शेयर भी करें और हमारे काम को appreciate करें। Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe जरूर करें और सभी social media platform पर follow जरुर करें।
"इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद"
Health और Fitness सम्बन्धित जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Madness For Wellness पर आते रहिये।
इन्हें भी पढ़े-
2022 हेल्थ कैलेंडर जागरूकता | 2022 Health Awareness Calendar in Hindi | Seasonal Diseases in India
पोषण किसे कहते है इसके प्रकार | पोषण व पोषक तत्व क्या है? | What is nutrition in Hindi | What is Nutrients in Hindi
भारतीय मौसमी फल और सब्जियां | Seasonal Fruits and Vegetables in Hindi
योग के लाभ | Benefits of Yoga in Hindi | Yoga for Life in Hindi
Vyayam क्यों करना चाहिए? | व्यायाम के फायदे और नुकसान | Workout Benefits in Hindi | Exercise in Hindi
योग करें या एक्सरसाइज करें | योग और व्यायाम में अंतर | Yoga or Exercise difference in Hindi | Yoga vs Vyayam in Hindi
भारतीय भोजन के स्वास्थ्य लाभ | Indian Foods Health Benefits in Hindi
Comments
Post a Comment