Skip to main content
शाकाहारी या माँसाहारी आहार क्या है बेहतर | Vegetarian or Non-Vegetarian Diet in Hindi
Vegetarian or Non-vegetarian in Hindi 2023 : शाकाहारी और माँसाहारी भोजन के अपने फायदे और नुकसान दोनों ही होते हैं। हमारी पाचन क्रिया शाकाहार और मांसाहार दोनों ही प्रकार के भोजन को पचाने में सक्षम होता है। हमें अपने भोजन के माध्यम से प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन तथा खनिज की आवश्यकता होती है। अगर किसी भी तत्व की कमी हो जाने पर शरीर कमजोर और बीमार हो सकता है। इसलिए हमें क्या खाना है और कौनसे भोजन का चयन करना है इसपर सोचना समझना जरुरी होता है। कहते है कि मांस खाने से शरीर में ताकत आती है और शरीर को अधिक ऊर्जा मिलती है। ये सही भी है, क्योंकि इसमे विटामिन B12, ओमेगा3 और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है।
अध्य्यनो की माने तो माँसाहार के फायदे कम और नुकसान ज्यादा होते हैं वो इस लिए क्योंकि मानव शरीर मांस पचाने के लिए नहीं है। मांसाहार को पचाने के लिए हमारे आत और लीवर को अधिक मेहनत करना पड़ता है। शाकाहारी भोजन को पचाना आसान होता है। शाकाहार में सभी प्रकार की अमीनो एसिड, कई विटामिन और खनिज की कमी होती है, जो शरीर के लिए अच्छा नहीं है। शाकाहारी आहार खाने वालों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो अपने दैनिक आहार को बहुत ही सावधानीपूर्वक योजना बध तरीके से बनाएं जिससे शरीर में किसी भी प्रकार की कमी न हो सकें। जीवित रहने और शरीर में ताकत बनाये रखने के लिए हमें रोजाना भोजन की आवश्यकता पड़ती है तो आइये हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से समझते हैं कि हमें कौन सा भोजन करना चाहिए -
शाकाहारी या माँसाहारी आहार (Vegetarian or Non-Vegetarian Diet in Hindi)
बहस पुरानी है, जो कि वर्षों से होता आ रहा है। भोजन शाकाहारी होना चाहिए या मांसाहारी इस बात पर हमेशा तर्क होते है। कुछ लोग मांसाहार को श्रेष्ठ समझते है और कुछ शाकाहार को। यदि आप दोनों समूहों के आहार को देखे तो आप इस तथ्य की पहचान कर पाएंगे कि दोनों ही स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है।
शाकाहार - यानि अनाज, दाल, फल, सब्जी, दूध आदि खाने वाले को शाकाहारी कहते है।
मांसाहार - माँस, मछली, अंडा आदि खाने वाले को मांसाहारी कहते है।
वेगन - इसमे जीवित प्राणी से सम्बंधित किसी भी तरह के भोजन को भी नही लेते है जैसे - दूध, दही, घी और पनीर या दूध से बना कोई भी सामग्री।
शाकाहारी या मांसाहारी आहार लेने के अपने-अपने फायदे और नुकसान होते है आइये जानते है -
शाकाहारी आहार के फायदे (Vegetarian Diet Benefits in Hindi):-
1. शाकाहारी आहार पौधों से प्राप्त खाद्य पदार्थों पर आधारित होता है साथ ही दूध और डेयरी सामग्री से भी जो हमे प्रकृति के करीब ले जाता है। ये आसानी से पचता है जबकि माँसाहार वजन बढ़ाने के साथ-साथ कई बीमारियों को भी बढ़ता है।
2. सन्तुलित भोजन उसे ही कहते है जिसमे प्रोटीन , कर्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन, खनिज, रेशा और जल ये सभी तत्व मौजूद हों। शाकाहारी भोजन में मिलने वाली अनाज, दाल, सब्जी, फल और दूध आदि जिससे सभी लाभदायक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते है।
3. सभी तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन शाकाहारी खाने से ही मिलते है। ये सब बीमारियों से लड़ने में मदद करते है। शाकाहारी भोजन से हार्ट प्रॉब्लम होने की संभावना कम हो जाती है क्योंकि इसमें संतृप्त वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।
4. शाकाहारी आहार में फाइबर भरपूर मात्रा होती है जो पाचन व आंतो के लिए अच्छा होता है। भोजन में फाइबर होने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है, शूगर नहीं होता है और कैंसर नहीं होता है।
5. शाकाहार मोटापे से बचाता है। शाकाहारी भोजन करने से अधिक वजन बढ़ने की समस्या कम ही होती है। मोटापा से कई तरह की बीमारियां हो जाती है, जैसे - शुगर, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग आदि।
माँसाहारी आहार के फायदे (Non-vegetarian Diet Benefits in Hindi):-
1. मांसाहारी भोजन में आयरन, प्रोटीन व विटामिन बी12 भरपूर होता है। मांसाहारी भोजन से मिलने वाला आयरन शरीर आसानी से ग्रहण कर लेता है जिससे खून की कमी नहीं होती।
2. मांसाहारी भोजन में जिंक और सेलेनियम भरपूर होता है जिसे लेने से इसकी कमी नहीं होती है।
3. मांसाहार भोजन में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। इससे सभी जरुरी एमिनो एसिड पाये जाते है जो शारीरिक और मष्तिष्क के लिए महत्वपूर्ण होता है।
4. ओमेगा 3 फैटी एसिड ह्रदय रोग तथा कैंसर से बचाता है जो मछली में पायी जाती है जिसे दवा के रूप में लिया जाता है। इसके अलावा मछ्ली में विटामिन डी भी भरपूर होता है।
5. फास्फोरस मांसाहार में मिलता है, जिसे हमारा शरीर आसानी अवशोषित कर लेता है। सबसे ज्यादा फास्फोरस मांसाहार से ही मिलता है। फास्फोरस कैल्शियम के बाद सबसे जरूरी तत्व है जो शरीर के लिए आवश्यक है।
शाकाहारी आहार के नुकसान (Disadvantage of Vegetarian foods in Hindi):-
1. शाकाहारी भोजन करने वालों में विटामिन बी12, ज़िंक, ओमेगा-3, विटामिन D3, सल्फर और खून की कमी हो सकती है।
2. शाकाहार में मौजूद आयरन आसानी से शरीर में अवशोषित नही हो पाता है जिससे खून की कमी होने की परेशानी हो जाती है।
3. भारत में शाकाहारियों की संख्या अधिक है इसके बावजूद इन्हें हार्ट, डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की समस्या है क्योंकि जो लोग शारीरिक गतिविधि कम करते है, नशा करते है या
अधिक तला भुना और मशालेदार भोजन करते है, उन्हें इस प्रकार की समस्या अधिक हो जाती है।
4. फल, सब्जी आदि में पेस्टिसाइड्स की मात्रा बहुत होती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है।
5. फलों को पकाने के लिए हानिकारक केमिकल का उपयोग होता है नो हानिकारक होता है। ऑक्सीटोक्सिन के इंजेक्शन लगा कर गाय व भैंस का दूध निकाला जाता है जो कैंसर का कारण बन सकता है।
मांसाहारी आहार के नुकसान (Disadvantage og Non-Vegetarian foods in Hindi):-
1. मांसाहार से आँतों और फेफड़ों में कैंसर, औरतों में स्तन कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर, ऑस्टियोपोरोसिस, कोलेस्ट्रॉल डायबिटीज जैसी अनेकों बीमारियां आसानी से हो जाती है।
2. मांसाहारी भोजन में फाइबर नहीं होता इसमे फैट की मात्रा अधिक होती है, जरुरी विटामिन की मात्रा बहुत कम होती है।
3. माँसाहारी लोग सब्जियों और फलों की कम मात्रा खाते हैं जो बहुत हानिकारक होता है।
4. मांसाहार भोजन अधिक करने से चिड़चिड़ापन आने लगता है और स्वभाव उग्र होने लगता है। मांसाहार हमारे तन और मन दोनों को अस्वस्थ कर देता है।
5. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक मांसाहार शरीर के लिए उतना ही खतरनाक है जितना कि धूम्रपान।
शाकाहार भोजन या मांसाहार भोजन निर्णय आपका (Veg vs non-veg in Hindi) :-
1. अधिक प्रोटीन पाने के लिए जो लोग मांसाहारी खाना खाते है उन्हें अक्सर अधिक प्रोटीन के कारण किडनी में स्टोन, ओस्टोपोरोसिस, हार्ट की प्रॉब्लम और कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियां हो जाती है।
2. प्रोटीन हमारे शाकाहारी भोजन में भी होता है जैसे - अनाज, दाल, दूध आदि में जो नुकसानदेह नहीं होता है। सोया में मांसाहारी जितना ही प्रोटीन होता है।
3. मसल्स बनाने के लिए या अधिक ताकत के लिए मांसाहार जरूरी होता है सही नही है क्योंकि जिनका मांस हम खाते है वो शाकाहारी ही होते है।
4. मांस स्वादहीन होता है और इसे खाने के लिए इसमें अधिक तेल, मिर्च, मसाले आदि मिलाना पड़ता है। जिससे बहुत ही नुकसानदायक हो जाता है।
5. माँस मे स्वाइन फ्लू, बर्ड फ्लू जैसे रोगाणु होने की सम्भावना अधिक होती है।
6. हमारे दाँत, आंत व पाचन तंत्र मांसाहार के लिए उचित नहीं होता है। हमारे दाँत मांस को चीरने फाडने वाले नहीं है और हमारे लार में पाए जाने वाले सभी तत्व शाकाहार के लिए होते है।
7. शाकाहार और मांसाहार से सम्बंधित पहलुओं को समझकर और इनके फायदे और नुकसान देखते हुए ये निर्णय सिर्फ आप कर सकते हैं कि आप शाकाहारी बनना पसंद करेंगे या मांसाहारी बनना।
8. मांसाहारी खाने की तुलना में शाकाहारी खाना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। शाकाहारी हमे स्वस्थ, दीर्घायु, निरोग और तंदरुस्त बनाता है। शाकाहारी व्यक्ति हमेशा ठंडे दिमागवाले, सहनशील, शांतिप्रिय और आनंदप्रिय अधिक होते हैं।
9. शाकाहारी भोजन से तृप्ति मिलती है, मन प्रसन्न होता है और अवसाद ग्रस्त होने की संभावना कम हो जाती है। इसी लिए बड़े बुजुर्ग हमेशा कहते है कि "खाये अन्न वैसा पाये मन" जो बिल्कुल सही है।
10. एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर आप माँसाहारी से शाकाहारी आहार में आने की सोच रहे है तो आपको बता दें कि, शाकाहारी आहार में स्थानांतरित करना आपके पाचन तंत्र द्वारा एक महान कार्य को स्वीकार किया जाएगा।
मेरे हिसाब से (According to me):-
मैं एक शाकाहारी हूँ और मेरा मानना है कि लोगो को माँसाहार नही खाना चाहिए, क्योंकि जान लेना सबके लिए तकलीफ भरा होता है। हमे हमारे प्रकृति ने सबकुछ दिया है खाने के लिए जिससे हम अपनी सभी आवश्यकताओ को पूरा कर सकते है। लोगो का मानना है कि शाकाहार से हमारे शरीर को सभी पोषण नही मिलता है हम आपको बता दें कि हम अपने खाने में अधिक से अधिक दालें, सेम, डेयरी उत्पादों और ब्रोकोली, पालक, केले, सोया जैसे कई मौसमी फल और सब्जियां और सूखे फल भी शामिल कर ले, जिससे आप अपने शरीर को सभी आवश्यक पोषण प्राप्त करा सकते हैं, धन्यवाद।
Note:-
यदि दी गयी जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें क्योंकि अच्छी जानकारी सबके साथ बाटनी चाहिए, तो कृपया शेयर भी करें और हमारे काम को appreciate करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe जरूर करें और सभी social media platform पर follow जरुर करें।
"इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद"
Health और Fitness सम्बन्धित जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Madness For Wellness पर आते रहिये।
इन्हें भी पढ़े-
2022 हेल्थ कैलेंडर जागरूकता | 2022 Health Awareness Calendar in Hindi | Seasonal Diseases in India
पोषण किसे कहते है इसके प्रकार | पोषण व पोषक तत्व क्या है? | What is nutrition in Hindi | What is Nutrients in Hindi
भारतीय मौसमी फल और सब्जियां | Seasonal Fruits and Vegetables in Hindi
योग के लाभ | Benefits of Yoga in Hindi | Yoga for Life in Hindi
Vyayam क्यों करना चाहिए? | व्यायाम के फायदे और नुकसान | Workout Benefits in Hindi | Exercise in Hindi
योग करें या एक्सरसाइज करें | योग और व्यायाम में अंतर | Yoga or Exercise difference in Hindi | Yoga vs Vyayam in Hindi
शाकाहारी भोजन व शाकाहारी आहार के फायदे और नुकसान | Vegetarian Diets benefits and Pros or Cons in Hindi
मांसाहारी भोजन व मांसाहारी आहार के फायदे और नुकसान | Non-Vegetarian Diets benefits and Non-veg Pros or Cons in Hindi
Popular posts from this blog
Comments
Post a Comment