Skip to main content
शाकाहारी भोजन व शाकाहारी आहार के फायदे और नुकसान | Vegetarian Diets benefits and Pros or Cons in Hindi
Vegetarian Diet in Hindi 2023 : शाकाहारी आहार लोग कई करणो से चुनते हैं। कुछ लोगों के लिए, पशु खाद्य पदार्थों में उपयोग किए जाने वाले हार्मोन से बचने के लिए, अच्छे स्वास्थ्य के लिए या धर्म, पशु अधिकार और पर्यावरणीय चिंताये होती है। जो लोग शाकाहारी आहार का पालन करते हैं, वे ताजा, स्वस्थ, पौधे से आधारित खाद्य पदार्थों का उपयोग करते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर देते हैं। अध्ययन की माने तो शाकाहारी आहार स्वास्थ्य लाभों की एक श्रृंखला प्रदान करता है। शाकाहारी आहार कार्डियोवैस्कुलर बीमारी और कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है साथ ही साथ मेटाबोलिक सिंड्रोम के जोखिम को भी, जिसमें मोटापा और टाइप 2 मधुमेह शामिल हैं तो आइये जानते है कि शाकाहारी भोजन हमें अधिक स्वस्थ कैसे बना सकता है और इसके लाभ क्या है -
शाकाहारी आहार के प्रकार (Types of vegetarian diet in Hindi):-
शाकाहारी आहार के कई अलग-अलग प्रकार हैं जैसे-
शाकाहारी (Vegetarian in Hindi)
यदि आप शाकाहारी आहार का पालन कर रहें हैं, तो इसका मतलब है कि मांस, मुर्गी या मछली नहीं खाते हैं। खाने वालों की इस श्रेणी को आपके आहार के अनुसार विभाजित किया जाता है, जैसे -
Lacto- Ovo शाकाहारी :- अंडे और डेयरी उत्पाद दोनो खाते हैं।
Lacto शाकाहारी :- डेयरी उत्पादों को खाते हैं लेकिन अंडे नहीं खाते हैं।
Ovo शाकाहारी :- अंडे खाते हैं लेकिन डेयरी उत्पादों को नहीं खाते हैं।
शाकाहारी (Vegan) :- यदि आप इस शाकाहारी का पालन कर रहे हैं, तो अंडा, मांस, मछली नहीं खाते हैं साथ ही साथ डेयरी उत्पादों, जिलेटिन या शहद का भी प्रयोग नही करते है।
आंशिक शाकाहारी (Partial vegetarian) :- एक आंशिक शाकाहारी मांस नहीं खाता है, लेकिन कुछ पशु खाद्य पदार्थ खाते हैं।
Pescatarians मछली खाते हैं, लेकिन अन्य सभी मांस नही खाते हैं।
पोलो-शाकाहारी पोल्ट्री खाते है लेकिन अन्य मांस और मछली नही खाते हैं।
अर्धशाकाहारी (Flexitarian) :- एक अर्धशाकाहारी इस आहार का पालन करने वाले लोग ज्यादातर पौधे आधारित खाद्य पदार्थ खाते हैं लेकिन कभी-कभी किसी पर्व पे मांस, डेयरी, अंडे, मुर्गा और मछली को भी खाते हैं।
शाकाहारी आहार के स्वास्थ्य लाभ (Benefits of a vegetarian diet in Hindi)
शाकाहारी आहार को सही ढंग से पालन किया जाये तो इसके कई लाभ हैं। अगर आप मांस खाने से बच रहे हैं, और केवल ब्रेड, पास्ता, चावल, अधिक चीनी, बहुत कम हरी ताज़ा सब्जियां और फल खाते है तो आप इस आहार के कई लाभों को प्राप्त करने की संभावना से वंचित रह जाते हैं।
1. हृदय रोग का जोखिम कम करें (Reduce risk of Heart Disease)
शाकाहारी आहार संतृप्त वसा और कोलेस्ट्रॉल में स्वाभाविक रूप से कम होता है और पोषक तत्वों में उच्च होता है।मांसाहारियों की तुलना में शाकाहारियों में हृदय रोग से मरने का 24% जोखिम कम होता है। कई शोध में साबित भी हुआ है कि मांस (लाल मांस) का दिल पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। फल और सब्जी खाने से दिल का दौरा और स्ट्रोक का ख़तरे को कम किया जा सकता है।
2. कैंसर की रोकथाम (Cancer prevention)
फल और सब्जियां नियमित खाने से, ये कैंसर के जोखिम को कम करता है। कुछ अध्ययनों की माने तो, जो लोग शाकाहारी भोजन करते हैं, उनमें ये बीमारी कम पाई जाती है।
3. मजबूत हड्डियों का निर्माण करें (Build strong bones)
जब हमारे खून में पर्याप्त कैल्शियम नहीं होता है, तो हमारा शरीर इसे मौजूदा हड्डी से लेने लगता है और जिसकी वजह से हड्डियों में छिद्रित हो जाता है और ये समय के साथ ताकत खोने लगता है। स्वास्थ्य चिकित्सक की माने तो हमे कैल्शियम प्राकृतिक तरीके से बढ़ाना चाहिए, जैसे - खाद्य पदार्थों के माध्यम से और सूर्य के माध्यम से।
4. आपका डिनर प्लेट रंग से भरा होगा (Your dinner plate will be full of color)
रोग-से लड़ने वाली फाइटोकेमिकल्स फलो और सब्जियों में समृद्ध रूप से होती है। इन्हें दो मुख्य वर्गों में बाटा गया है जैसे- कैरोटेनोइड्स और एंथोकाइनिन। पीले और नारंगी रंग की फल और सब्जियां जैसे - गाजर, सन्तरा, शकरकंद, आम, कद्दू, मकई इनमे कैरोटीनोइड्स होता है। हरी सब्जियों में भी कैरोटीनोइड्स होती है लेकिन इसमे पाई जाने वाली क्लोरोफिल के कारण इनका रंग हरा होता है। लाल, नीले और बैंगनी रंग के फल और सब्जियों में एंथोकाइनिन होता है, जैसे - प्लम, चेरी, शिमलामिर्च, बैगन इत्यदि। रंग से खाना बनाना यह सुनिश्चित करने का एक अच्छा तरीका है कि आप इन रंग विरँगे विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक पदार्थ जो प्रतिरक्षा प्रणाली को ठीक करते है और बीमारियों से रोकते हैं।
5. पूर्ण पोषण (Complete Nutrition)
शाकाहारी खाने में माइक्रो और मैक्रो दोनो तरह के पोषण पाये जाते है। इसमें विटामिन, मिनेरल्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। अगर आपको किसी भी तरह के पोषण की कमी होती है तो उसे शाकाहारी आहार से पूरा किया जा सकता है।
6. स्थिरता (Sustainability)
शाकाहारी भोजन पर्यावरण के अनुकूल होता है। स्वास्थ्य लाभ के अलावा, विशेषज्ञों का कहना है कि पेड़ - पौधे से मिलने वाली आहार अधिक टिकाऊ है, क्योंकि यह मांस आहार की तुलना में पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाता है।
7. बेहतर प्रतिरोधक क्षमता (Boost Immunity)
फल और सब्जियों में विटामिन सी और डी के साथ जिंक जैसे मिनरल पाये जाते हैं, जो इन्फेक्शन के खतरे को कम करते हैं और प्रतिरोध क्षमता बनी रहती है।
8. टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes)
शोध की माने तो फल और सब्जियों से टाइप 2 डायबिटीज बेहतर रहती हैं। फल, सब्जियां, नट्स, बीज आदि में उच्च फाइबर होता है। इनसे टाइप 2 डायबिटीज में मदद मिलती है।
9. प्रोटीन की मात्रा (Protein)
प्रोटीन स्वस्थ शरीर के लिए काफी जरूरी है। ये हड्डी और मांसपेशियों के विकास के लिए जरूरी होता है। शाकाहारी भोजन में प्रोटीन युक्त स्त्रोत कम होते हैं।
10. वजन करें कम (Reduce Weight)
शाकाहारी भोजन से वजन नियंत्रण में रहता है। बच्चों में हड्डियों का विकास अच्छी तरह से होता है।
शाकाहारी भोजन के फायदे और नुकसान (Vegetarians diets advantages and disadvantages)
आइये जानते है vegetarian diets pros or cons in hindi में -
शाकाहारी के लाभ (Advantages of Vegetarian diet in Hindi):-
• शाकाहारियों में ये बीमारियां कम होती हैं, जैसे कार्डियोवैस्कुलर बीमारियां, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, गठिया।
• शरीर कम संतृप्त वसा और कोलेस्ट्रॉल अवशोषित करता है।
• कब्ज और आंतों के रोग बहुत कम होते हैं।
• शाकाहारी भोजन पर्यावरण और संसाधनों की रक्षा करता है।
• शाकाहारी बेहतर स्वास्थ्य और अधिक सेहतमंद महसूस करते हैं।
• स्त्रियों को मासिक धर्म के वक्त कम समस्याएं होती हैं।
शाकाहारी के नुकसान (Disadvantages of vegetarians diet in Hindi):-
• भोजन की एक गलत संरचना में कमी के लक्षण हो सकते हैं।
• पोषक तत्वों की कमी को रोकने के लिए, शाकाहारियों को भोजन के बारे में बहुत अधिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने होते हैं।
• आयरन, जिंक, प्रोटीन, आयोडीन और विटामिन बी 12 की पर्याप्त आपूर्ति की नियमित जांच करनी पड़ती है।
• शाकाहार करने वाले लोगों को बाहर खाने में समस्याएं हो सकती है।
टिप्स (Tips) :-
1. शरीर को ठीक से कार्य करने के लिए पोषण तत्व जैसे - खनिज और विटामिन की आवश्यकता होती है। जिसमें प्रोटीन शरीर के लिए सबसे जरूरी है। बहुत से लोगों की धारणा होती है, कि प्रोटीन सिर्फ़ मांसाहारी में मिलता है, जो कि असत्य है। प्रोटीन बीन्स, नट्स और सोया जैसे पदार्थों से काफी सारा मिल सकता है।
2. शाकाहारी भोजन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है लेकिन इसकी भी कुछ सीमाएं हैं। शाकाहार अपनाने से पहले अपनी जीवनशैली, शरीर की आवश्यकताओं, मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति और अन्य कारकों को जानना जरूरी है। साथ ही साथ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बैलेंस डाइट जरूरी है, जिसमें हर तरह का खाना होना चाहिए जिससे शरीर को सभी पोषक तत्व मिल सकें।
Note:-
यदि दी गयी जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें क्योंकि अच्छी जानकारी सबके साथ बाटनी चाहिए, तो कृपया शेयर भी करें और हमारे काम को appreciate करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe जरूर करें और सभी social media platform पर follow जरुर करें।
"इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद"
Health और Fitness सम्बन्धित जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Madness For Wellness पर आते रहिये।
इन्हें भी पढ़े-
2022 हेल्थ कैलेंडर जागरूकता | 2022 Health Awareness Calendar in Hindi | Seasonal Diseases in India
पोषण किसे कहते है इसके प्रकार | पोषण व पोषक तत्व क्या है? | What is nutrition in Hindi | What is Nutrients in Hindi
किस मौसम या ऋतु में क्या खाना चाहिए और क्या नही? | किस माह में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए? | Seasonal Food Eating in hindi | Eating according to ayurveda in hindi
भारतीय मौसमी फल और सब्जियां | Seasonal Fruits and Vegetables in Hindi
अच्छे स्वास्थ्य और अधिक ऊर्जा के लिए स्वस्थ दैनिक दिनचर्या (Healthy Daily Routine for Good Health and More Energy)
स्वस्थ जीवन शैली, swasth jeevan shaili के उपाय | Healthy Lifestyle in Hindi
योग के लाभ | Benefits of Yoga in Hindi | Yoga for Life in Hindi
Vyayam क्यों करना चाहिए? | व्यायाम के फायदे और नुकसान | Workout Benefits in Hindi | Exercise in Hindi
योग करें या एक्सरसाइज करें | योग और व्यायाम में अंतर | Yoga or Exercise difference in Hindi | Yoga vs Vyayam in Hindi
Popular posts from this blog
Comments
Post a Comment