Skip to main content
भारतीय भोजन के स्वास्थ्य लाभ | Indian Foods Health Benefits in Hindi
Indian food in Hindi 2023 : भारत मुख्य रूप से शाकाहारी राष्ट्र हैं, हमारे आहार में कई तरह के दाल और मसाले, चावल, रोटी होता है, जो कई तरह के स्वाद और रंगों के साथ बुहत ही स्वादिष्ट और स्वस्थ होता है। भारतीय भोजन वसा में कम, फल और सब्जियों में अधिक होता है जो, कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ देते हैं। भारतीय भोजन विविधता और रंगों से भरा होता है और अलग-अलग जगह तथा प्रान्तों में विभिन्न होता है जैसे- दल-चावल, रोटी-सब्जी, इडली-संभार, मछली-भात के रूप मे, आयुर्वेद के अनुसार भारतीय भोजन शरीर के लिए पूर्ण और पर्याप्त होता है। हमारे भोजन में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, वसा, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन और खनिज होती है।
भारतीय खानों में फाइबर भरपूर होते हैं ये वजन कम करने, ब्लड शुगर लेवल बनाये रखने, पेट, कब्ज जैसी बीमारियों को कम करते हैं। हमारा भोजन सब्जियों, फलों व डेयरी उत्पादों से बनी होती है जो शरीर और त्वचा के लिए फायदेमंद होती है। हमारे खाद्य पदार्थ हमें पौष्टिक रूप से कुशल बनाने के लिए पर्याप्त हैं। आइये जानते है भारतीय भोजन के बारे में अपने इस आर्टिकल के माध्यम से -
आइए जानते है :-
भारतीय आहार में मुख्य रूप से मांस, चिकन, अन्य या मछली के साथ रोटी, चावल और सब्जी, दाल के साथ भी रोटी, चावल चटनी, अचार, रायता और सलाद शामिल होते हैं। इन सभी के अलावा हर क्षेत्र दूसरे क्षेत्र में भिन्न होता हैं।
भारतीय आहार कितना स्वस्थ बनाता है:-
इसके जवाब में, भारतीय आहार में विशेष चीजें पायी जाने वाले पदार्थों पर पर नज़र डालें -
• विभिन्न प्रकार के मौसमी फल और सब्जियों में उच्च होता है जैसे- पालक, आंवला और आम इत्यादि।
• विभिन्न प्रकार के मसालों और जड़ी बूटियों में भी उच्च होता है जैसे- अदरक, दालचीनी और धनिया इत्यादि।
• संतृप्त वसा में कम होता है।
• व्यापक रूप से शाकाहारी होता है।
• फाइबर में उच्च होता है।
दिमाग के लिए अच्छा है (Good for brain)
हल्दी सबसे आम मसालों में से एक है जिसका इस्तेमाल हमारे घरों व भारतीय व्यंजनों में सबसे ज्यादा किया जाता है। यह मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है क्योंकि यह स्मृति को संरक्षित करने में मदद करता है और अंदरूनी घावों को भी जल्दी भरता है। अध्ययन के अनुसार भारतीय आहार खाने वालों में डिमेंशिया और अन्य मेमोरी से संबंधित बीमारियों की संभावना कम हो जाती है।
दिल को स्वस्थ रखता है (Heart Healthy)
भारतीय भोजन कार्डियोवैस्कुलर, उच्च रक्तचाप व कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करता है। दिल के दौरे और हृदय स्ट्रोक के संभावनाओं को भी कम कर देता है। यदि अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अपने दैनिक आहार में स्वस्थ भारतीय व्यंजन को शामिल करे।
हड्डियों के लिए अच्छा है (Good for bones)
दूध और दही के उपयोग से कई भारतीय व्यंजन पकाया जाता है जो कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत होता है। कैल्शियम हड्डी को मजबूत और स्वस्थ बनाने में मदद करता है। अध्ययनों की माने तो दूध और दही में मौजूद तत्व ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डी की अन्य बीमारियों को भी रोकता है।
कैंसर को रोकता है (Prevents Cancer)
कैंसर घातक बीमारियों में से एक है और यह इन दिनों बहुत आम हो गया है। भारतीय आहार जो मौसमी ताजा फल और सब्जियों से बनता है जैसे हरी सब्जियां, फल, अनाज और मसाले शामिल होते है जो कैंसर से लड़ने में मदद करते है और कैंसर के सम्भावनाओं को भी कम कर देते है।
ब्लड शुगर को नियंत्रित करें (Control Blood Sugar)
मधुमेह जो हर दूसरे व्यक्ति को इन दिनों सामना करना पड़ रहा है। भारतीय भोजन शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है और टाइप 2 मधुमेह होने के संभावनाओं को भी कम कर देता है। जिसमे मौसमी फल और सब्जियां अधिक साथ देती है।
भारतीय भोजन के स्वास्थ्य लाभ (Health benefits of Indian food in Hindi):-
भारतीय आहार में एक विशिष्ट घटक हैं जिनमें स्वास्थ्य लाभ की एक श्रृंखला है।
1. शाकाहारी भारतीय आहार में चना जो करी में, अंकुरित खाने में उपयोग किया जाता है, जो फाइबर, जस्ता, फोलेट और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। इसके अलावा पालक और टमाटर जिसका बहुत इस्तेमाल होता है, ये सुपरफूड हैं, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज भरपूर होता है।
2. भारतीय संगत-सब्जी, जैसे साग - आलू (पालक) और गोभी-आलू जो स्वस्थ विकल्प बनाते हैं क्योंकि ज्यादा भारतीय लोग क्रीम या पनीर का उपयोग नहीं करते हैं।
3. दही, ककड़ी और पुदीना, दही का रायता कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है। भारतीय करी सॉस बनाने के लिए दही का इस्तेमाल करते हैं।
4. लहसुन और मिर्ची का प्रयोग हमारे खाने में बहुत होता है जो दिल के लिए अच्छा होता है, प्रतिरक्षा प्रणाली और चयापचय के लिए भी अच्छा होता है।
5. हमारे घरों में बटर के जगह पर वनस्पति तेल जैसे - सरसों, तिल और मूंगफली का उपयोग होता हैं, जो संतृप्त वसा में कम होते है।
6. भारतीय खाने में सब्जियों को अलग-अलग उपयोग और एक अनाज को दूसरे अनाज के साथ मिश्रण खाने को स्वादिष्ट के साथ ही साथ का स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बनाता हैं।
7. हल्दी, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का उपयोग हर भरतीय खानों में भरपूर होता है, जिनमें औषधीय गुण होते है और ये स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं।
8. मसले जो भोजन को स्वादिष्ट बनाने का काम करते है लेकिन ये पेट के गम्भीर समस्याओं के लिए भी उपयोगी होते है, जैसे - कडी पत्ता, इलायची, तेजपात, कालीमिर्च और दालचीनी।
9. भारतीय भोजन में जिसे एक संतुलित आहार कहा जा सकता है, जिसमे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा और फाइबर शामिल होते हैं।
मानव शरीर को भोजन में विविधता की आवश्यकता होती है (The human body requires variety in food)
शरीर में मौजूद ट्रिलियन कोशिकाओं के लिए कई प्रकार के खाद्य पदार्थ और पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। हमारे भोजन में मौजूद विभिन्न प्रकार के मसाले जिनके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं ये उन आवश्कताओं को पूरा कर सकते हैं, जिनमे एक साथ मौसमी फल और सब्जियां भरपूर देती है।
भारतीय भोजन में बहुत सारे अनाज हैं (Indian food has a lot of grains)
भारत मे पाये जाने वाली अनाज जैसे- बाजरा, नचनी, ज्वार, गेहूँ, चावल, चना, अरहर इत्यादि इनके फायदे अनेक है। दाल - चावल और राजमा - चावल एक साथ खाना बहुत ही लोकप्रिय हैं। ये जब मिलते है तो इसमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड के साथ सही प्रोटीन भी होता है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। कम कार्ब या वजन कम करने के लिए लोग चावल का उपयोग कम करते हैं लेकिन यह तथ्य सही नही है।
भारतीय थाली (Indian thalis)
पारंपरिक भारतीय थाली में, एक छोटी कटोरी होती है, इसमें दाल, सब्जी, चावल या रोटी या दोनों होते है, जिसमे 2-3 तरह की विविधताएं शामिल होती हैं, और उस थाली में छोटी सी मात्रा में मीठा पकवान भी शामिल रहता है। ये सब मिलकर एक पूर्ण भोजन की थाली बनाते हैं जो सभी आवश्यक पोषक तत्वो को शामिल करते हैं, स्वस्थ बनाते हैं।
भारतीय तेल (Indian oils)
भारत मे भोजन बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के तेलो का इस्तेमाल होता है जैसे - सरसों का तेल, मूंगफली का तेल, नारियल का तेल और तिल का तेल। अगर इसको पारम्परिक तरीके और बिना किसी मिलावट के बनाया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते है।
अचार और चटनी (Pickles and chutneys)
अचार जिसे नमक और तेल के माध्यम से बनाया जाता है जो एक अच्छा प्रोबियोटिक खाद्य पदार्थों हो जाता है। पारंपरिक भारतीय चटनी बहुत पौष्टिक होता है जो हरी पत्तेदार, आंवला, आम और अमला से बनती है।
भारतीय भोजन के लाभ (Indian food benefits in Hindi):-
• दही में हाई मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम होता है जो शरीर को स्वस्थ रखता है।
• रोटी शरीर को सबसे ज्यादा कार्बोहायड्रेट, एनर्जी और कैलोरी देता है। वजन कम करने के लिए एक बेहतर विकल्प है।
• सांभर को सुबह, दोपहर और रात, कभी भी खा सकते हैं क्योंकि ये बहुत जल्दी पच जाता है।
• राजमा में सबसे अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद है।
• भिंडी में विटामिन सी और फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती है।
• रायता कैलोरी में सबसे कम होता है और स्वास्थ्य के लिए अच्छा।
• ब्राउन राइस वजन कम करने में मदद करता है।
• सफेद चावल शरीर को सबसे ज्यादा ग्लूकोज देता है।
• इडली में सबसे ज्यादा कार्बोहायड्रेट, प्रोटीन और विटामिन बी पाया जाता है।
• ढोकला से सबसे ज्यादा ग्लूकोज मिलता है।
• पालक पनीर में प्रोटीन, मैग्नीशियम और कैल्शियम से भरपूर होता है।
• दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन और आयरन होता है।
• हरी पत्तियों वाली सारी सब्जियों से आंखों की रोशनी बढ़ाती हैं साथ ही बालों को घना करता हैं।
• सत्तू जौ और गेहूं से बनता है जो पेट के लिए अच्छा होता है।
• दलिया खाने से वजन जल्दी कम होता है।
• सूखी लाल मिर्च में विटामिन ए, बी और सी पाया जाता है।
• लस्सी फैट और कैलोरी में कम होती है और शरीर को ठंडा रखती है।
(भारतीय भोजन हमेशा पौष्टिक और स्वस्थ रहा है। इस भोजन को हमेशा प्राकृतिक और पारंपरिक सामग्री से ही पकाएं जिससे इसका लाभ लिया जा सकें। भारतीय भोजन जैसा कोई भी भोजन स्वास्थ्य नही होता है)
Note:-
यदि दी गयी जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें क्योंकि अच्छी जानकारी सबके साथ बाटनी चाहिए, तो कृपया शेयर भी करें और हमारे काम को appreciate करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe जरूर करें और सभी social media platform पर follow जरुर करें।
"इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद"
Health और Fitness सम्बन्धित जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Madness For Wellness पर आते रहिये।
इन्हें भी पढ़े-
2022 हेल्थ कैलेंडर जागरूकता | 2022 Health Awareness Calendar in Hindi | Seasonal Diseases in India
पोषण किसे कहते है इसके प्रकार | पोषण व पोषक तत्व क्या है? | What is nutrition in Hindi | What is Nutrients in Hindi
भारतीय मौसमी फल और सब्जियां | Seasonal Fruits and Vegetables in Hindi
योग के लाभ | Benefits of Yoga in Hindi | Yoga for Life in Hindi
Vyayam क्यों करना चाहिए? | व्यायाम के फायदे और नुकसान | Workout Benefits in Hindi | Exercise in Hindi
योग करें या एक्सरसाइज करें | योग और व्यायाम में अंतर | Yoga or Exercise difference in Hindi | Yoga vs Vyayam in Hindi
Popular posts from this blog
Comments
Post a Comment