भारतीय भोजन या पश्चिमी भोजन कौन है बेहतर? (Indian food or Western food which is better in Hindi)

Indin food vs Western food in Hindi 2023 : स्वस्थ्य के नजरिये से देखा जाये तो भारतीय भोजन में हरी सब्जियों, ताजा फलों व अनेक प्रकार के अनाज, डेरी उत्पाद इत्यादि शामिल होते हैं और पश्चिमी भोजन में पैकेज खाद्य पदार्थ, पूर्व पैक मांस, पिज़्ज़ा, बर्गर, डेसर्ट और फ़ास्ट फ़ूड अधिक शामिल होते है जो स्वास्थ्य के जोखिमों को बढ़ा सकते है।भारतीय भोजन ने पनीर टिक्का, मसालेदार सुगंधित बिरियानी, शानदार मसाला डोसा, स्वादिष्ट भजिया और मुँह में पानी आ जाने वाला गुलाब जामुन जैसे भोजन दिये हैं, और पश्चिमी भोजन ने फ़ास्ट फ़ूड, मैक, ब्रेड्स, पैक पनीर, न्यूट्रेला इत्यादि जैसे भोजन दिये हैं, तो आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से जानते है कि कौन सा भोजन अच्छा है स्वाद के साथ स्वास्थ्य के लिए भी -



भारतीय भोजन (Indian Food)


5000 वर्षों से भारतीय व्यंजन को विकसित किया गया है।अलग-अलग संस्कृतियों और परंपराओं का प्रभाव हमारे भोजन पर पड़ा है। भारतीय भोजन में मसालों और मौसमी सब्जियों का अधिक उपयोग किया जाता है। भारतीय व्यंजन में सरसों, मूंगफली व कई प्रकार के वनस्पति तेल का उपयोग खाना बनाने के लिए किया जाता है। हम लोग चावल और रोटी का उपयोग अपने खाने में इसे एक पूरक या ऐपेटाइज़र के रूप मे अधिक करते हैं।

पश्चिमी भोजन (Western Food)


पश्चिमी भोजन में यूरोपीय और पश्चिमी देश को शामिल किया गया है। पश्चिमी भोजन ज्यादा विकसित नही हुआ है लेकिन आज के दौर में इसे पकाने के तरीकों में अधिक बदलाव किया गया है। पश्चिमी भोजन मांस प्रधान भोजन है। पश्चिमी लोगो के भोजन में बहुत कम मात्रा में मसाले होते हैं।ये अपने भोजन में बटर, जैतून का तेल, नारियल का तेल अधिक इस्तेमाल करते हैं। इसके भोजन में ब्रेड या रोटी एक ऐपेटाइज़र या अधिक रूप से प्रयोग किया जाता है।

भारतीय भोजन और पश्चिमी भोजन व्यंजनों के बीच तुलना (Comparison Between Indian food & western Food Cuisines in Hindi):-

आइये देखते हैं कि भारतीय भोजन या पश्चिमी भोजन कौन सा व्यंजन अच्छा है स्वास्थ्य के लिए-

भारतीय भोजन (Indian Food in Hindi)


भारतीय भोजन अधिक मसालेदार होता है।
• भारतीय भोजनखाद्य मांस, मछली, अंडा और लगभग सौ अलग-अलग प्रकार की सब्जियां, गेहूं, दालें, चावल और प्रचुर मात्रा में मसालों जैसी सामग्रियों से बनता हैं।
• भारत भोजन में खाने के लिए कई विकल्प होते हैं।
• भारतीय व्यंजन भारत व पूरी दुनिया भर के विदेशियों के बीच में भी लोकप्रिय है।
• भारतीय भोजन का प्रधान भोजन चावल है।
• भारतीय व्यंजन की खासियत ये है कि इसका स्वाद एक दुसरे से बिल्कुल अलग होता है।
• भारतीय भोजन कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और पोषक तत्वों में भरपूर होता है।
• भारतीय भोजन का स्वाद एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र से काफी भिन्न होते हैं और अलग-अलग भी होते हैं।
• भारतीय भोजन विदेशी संस्कृतियों या कहीं और के भोजन से प्रभावित नही हुआ है।
• भारतीय व्यंजन रंग, स्वाद और अरोमा से भरा हुआ होता है।
• भरतीय भोजन के पकवान में जीरा, लौंग, दालचीनी, अदरक, केसर और जायफल जैसे मसालों का सुगंध होता है।


पश्चिमी भोजन (Western Food in Hindi)


पश्चिमी भोजन मसालेदार नहीं होते है।
• पश्चिमी व्यंजनों में प्रमुख सामग्री में मांस, पेस्ट्री, पास्ता और आलू होता हैं।
• पश्चिमी भोजन पूरे दुनियाभर में लोकप्रिय होता जा रहा है।
• पश्चिमी भोजन का मौलिक आहार मांस और रोटी होता हैं।
• पश्चिमी भोजन चम्मच और कांटा के साथ खाया जाता है।
• पश्चिमी व्यंजनों में एक ही स्वाद कईयो के साथ मिलता है और ये एक दूसरे से जुड़े होते है।
• पश्चिमी भोजन में अधिक कैलोरी होता है।
• पश्चिमी भोजन पचाने में मुश्किल करता है क्योंकि इसमें वसा अधिक होता है इसलिए ये अस्वास्थ्यकर माना जाता है।
• भारतीय व्यंजनों ने अपनी किस्मों और स्वास्थ्य लाभ के लिए पश्चिमी देशों में भी अपना प्रभाव डाला है।
• पश्चिमी व्यंजन में कोई सुगंध या स्वाद नहीं होता है क्योंकि ये बहुत रंगीन होते हैं।
• पश्चिमी भोजन के कुछ ही व्यंजनों में अलग स्वाद होता हैं।

भारतीय आहार व पश्चिमी आहार के लाभ व हानि (Pros and cons of Indian food or Western food in Hindi)


• भारतीय भोजन ताज़ा अधिक खाया जाता है और पश्चिमी भोजन बसी व पैकेज रूप में अधिक होता है।
• भारतीय भोजन में वसा का कम प्रयोग होता है और पश्चिमी भोजन में अधिक जैसे - बटर इत्यादि।
• भारतीय भोजन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है पश्चिमी भोजन के तुलना में।
• भारतीय भोजन में पाए जाने वाले पदार्थ इम्युनिटी को बढ़ाते है और पश्चिमी भोजन इम्युनिटी को प्रभावित करता है।
• भारतीय भोजन में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और पश्चिमी भोजन में कम।
• भारतीय भोजन में प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल सभी मिलते है लेकिन पश्चिमी भोजन में प्रोटीन की मात्रा अधिक पायी जाती है।
• भारतीय भोजन में मसालों का इस्तेमाल अधिक होता है और पश्चिमी भोजन में कम होता है।


Bottom line


भरतीय भोजन व पश्चिमी भोजन के क्या फायदे है और क्या नुकसान है, ये जान चुके है। अब आपको कौन सा व्यंजन चुनना है ये आसान हो गया होगा। दोनों ही भोजन इस दूसरे से बिल्कुल अलग है स्वाद और स्वास्थ्य लाभ में, जिस कारण इनमे से किसी एक को चुनना मुश्किल हो सकता है। इसे चुनने का आसान तरीका ये है कि दोनों को एक - एक करके आजमाया जाए जिससे चुनाव करना आसान हो जाएगा। अगर स्वास्थ्य के नजरिये से देखे लो भारतीय भोजन अच्छा है पश्चिमी भोजन के तुलना में, लेकिन चुनाव आपको करना है।

Note:-


यदि दी गयी जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें क्योंकि अच्छी जानकारी सबके साथ बाटनी चाहिए, तो कृपया शेयर भी करें और हमारे काम को appreciate करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe जरूर करें और सभी social media platform पर follow जरुर करें।

"इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद"

Health और Fitness सम्बन्धित जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Madness For Wellness पर आते रहिये।

इन्हें भी पढ़े-


2022 हेल्‍थ कैलेंडर जागरूकता | 2022 Health Awareness Calendar in Hindi | Seasonal Diseases in India
पोषण किसे कहते है इसके प्रकार | पोषण व पोषक तत्व क्या है? | What is nutrition in Hindi | What is Nutrients in Hindi
भारतीय मौसमी फल और सब्जियां | Seasonal Fruits and Vegetables in Hindi
योग के लाभ | Benefits of Yoga in Hindi | Yoga for Life in Hindi
Vyayam क्यों करना चाहिए? | व्यायाम के फायदे और नुकसान | Workout Benefits in Hindi | Exercise in Hindi
योग करें या एक्सरसाइज करें | योग और व्यायाम में अंतर | Yoga or Exercise difference in Hindi | Yoga vs Vyayam in Hindi

Comments