भारतीय नाश्ता और फास्ट फूड व जंक फूड के स्वास्थ्य संबंधी नुकसान | Indian Fast Food or Junk Food in Hindi

Fast food or Junk Food in Hindi 2023 : इस समय स्वास्थ्य ख़राब होने का सबसे बड़ा कारण है फास्ट फूड व जंक फूड का सेवन क्योंकि जो चीजे स्वादिष्ट होती है, वो स्वास्थ्य के लिए उतनी ही नुकसानदायक भी होती है। अगर आपको अपना वजन कम रखना है या करना है और स्वास्थ्य अच्छा रखना है तो बाहर का खाना व इस तरह के पदार्थों से बचना चाहिए। हालांकि कभी - कभी फास्ट फूड या जंक फूड को खाना स्वास्थ्य को नुकसान नही पहुँचाता है लेकिन अगर आपको इसकी आदत है या नियमित खाते है तो ये कई बीमारियों को न्योता देना होगा जैसे- वजन बढ़ना, मधुमेह, हृदय रोग, सिरदर्द, दांत दर्द, उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में वृद्धि हो सकता हैं, और सबसे आम पेट की समस्या शुरू हो सकती है। फास्ट फूड व जंक फूड सेहत के लिए कितना हानिकारक होता हैं, उसके बावजूद भी हम इसे खाना पसंद करते हैं।



बाहर का खाना अस्वस्थ व हानिकारक होता है इसी लिए बाहर खाने से मना किया जाता है। घर पर बना खाना सबसे अच्छा होता है, चाहे जो भी बना हो लेकिन उसका भी मात्रा होना चाहिए। फास्ट फूड व जंक फूड में ऐसा क्या होता है या क्या पाया जाता है जिससे इसे खाने से बचा जाना चाहिए। आइये हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से जानते है कि फास्ट फूड व जंक फूड के लाभ और हानि या फायदे और नुकसान (Benefits Of Fast Food in hindi) क्या हो सकते हैं -


किसे कहते हैं फास्ट फूड या जंक फूड (What Is Junk or Fast Foods in Hindi)


फास्ट फूड या जंक फूड उस खाने को कहते है, जिसमें अधिक मात्रा में खराब पोषण वाली चीजें होती है, जैसे- ट्रांस वसा, चीनी, सोडियम, मिर्च मसले जैसे पदार्थ। इस प्रकार के भोजन को स्वादिष्ट व आकर्षित बनाने के लिए उसमें कई प्रकार के रंग और उन्हें ताजा रखने के लिए कैमिकल का भी प्रयोग किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो जाता है।

फास्ट फूड क्या है? (What is Fast Food in Hindi)


फास्ट फूड वह भोजन है, जिसे ऑर्डर करते ही कुछ मिनटों में उपलब्ध हो जाता है। इसे ऐसे ही डिजाइन किया गया है कि ये फास्ट यानी जल्दी से उपलब्ध हो जाए। फास्ट फूड जैसे- पिज्जा, बर्गर, मैग्गी, चाउमीन, फ्राइज, केक, हॉट डॉग, डोनट्स, पेनकेक्स इत्यादि चीजें शामिल होती हैं। 

जंक फूड क्या है? (What is Junk Food in Hindi)


जंक फूड वह भोजन है, जो पैकेट में उपलब्ध होता है और इसे तुरंत खाने से पहले बनाने का झंझट नहीं होता है। विशेषज्ञों की माने तो जंक फूड में पोषक तत्वों की मात्रा जीरो होती है लेकिन इनमें कैलोरी भरपूर होती है। जंक फूड जैसे- चिप्स, नमकीन, पैकेट बंद सैंडविच, कुरकुरे, कोको कोला इत्यादि चीजें शामिल होती हैं। 

भारतीय नाश्ता क्या है? (What is India Fast food or Junk Food in Hindi)


भारतीय नाश्ते को भी फास्ट फूड या जंक फूड्स कहना गलत नहीं होगा क्योंकि उनमें से अधिकतर चीजे सेहत के लिए हानिकारक होती हैं। भारतीय नाश्ता Indian junk food in hindi पकोड़ी, पराठा, कुलचे, कचौरी, कोफ्ते, पूरी, पानी पूरी, चोले भटूरे, पावभाजी इत्यादि चीजें शामिल होती हैं। 


जंक फूड और फास्ट फूड के फायदे (Junk Food and Fast Food Benefits in Hindi)


भारतीय नाश्ता, फास्ट फूड या जंक फूड के फायदे तो कम ही या न के बराबर होते है लेकिन इसके नुकसान की बात करे तो ये बहुत ही ज्यादा होता है, आइये जानते है-

1. विशेषज्ञों के अनुसार जंक फूड व फास्ट फूड के तुलना में फास्ट फूड अच्छा हो सकता है, की क्योंकि इसमें कुछ तरह की ताजी चीजें जैसे - हरी सब्जियां, फल मिली होती है और जंक फूड में ताजी चीजें के नाम पर कुछ भी नहीं होती हैं। 

2. जंक फूड के फायदे बताये तो ये स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होती हैं। इस प्रकार के भोजन का प्रयोग यात्रा के दौरान या कोई सुविधा न होने पर करना चाहिए। इस तरह कभी - कभी खाने से हम इसके नुकसान से बच सकते हैं।

3. फास्ट फूड या जंक फूड स्वास्थ्य के नजरिए से ताजे फल और सब्जियों की तुलना में कभी भी फायदेमंद नहीं होता है। हालांकि, घर में बना हुआ कभी कभी खाने से ज्यादा नुकसान नही होता है।

फास्ट फूड व जंक फूड के नुकसान (Junk Food Side Effects in Hindi or Fast Food Side Effects in Hindi)


1. इस तरह के भोजन में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो सिरदर्द और माइग्रेन को बढ़ा सकता है। सोडियम बढ़ने से शरीर में अत्यधिक पानी जमा हो सकता है, जिससे सूजन हो सकती है।

2. इन भोजनो में कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है। जिससे एक्ने की परेशानी व ब्लड में शुगर और और इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ सकता है।

3. इस प्रकार के भोजन को अत्यधिक मात्रा में खाने से व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो सकता है। 

4. इस तरह के भोजनो व पेय पदार्थों में कार्ब्स और चीनी होती है जो दांतों में कैविटी का कारण बन सकता हैं।  


जंक फूड और फास्ट फूड के स्वास्थ्य समस्या (Health issues of junk food and fast foods in Hindi)


1. मोटापे की समस्या (Obesity problem)


फास्ट फूड या जंक फूड में कैलोरी और शुगर, तेल, मसाले और सोडियम की मात्रा अधिक होती है। इसके ज्यादा या नियमित सेवन से वजन बढ़ने लगता है। फास्ट फूड या जंक फूड में पोषक तत्व कम होते है जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक सेवन से शरीर मे चर्बी जमा होने लगती है और वजन बढ़ाने लगता है।

2. दिल संबंधी रोग (Heartic disease)


फास्ट फूड व जंक फूड खाने से शरीर में कोलेस्ट्राल की मात्रा बढ़ जाती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है।

3. कैंसर (Cancer)


फास्ट फूड व जंक फूड का सेवन करने से पेट में कैंसर व प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में शुगर और फैट पाये जाते हैं।

4. मधुमेह (Diabetes)


फास्ट फूड व जंक फूड अधिक खाने से टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है और डायबिटीज वालो के लिए खतरा रहता है।

5. तनाव (Stress)


फास्ट फूड व जंक फूड का अधिक सेवन करने से ये तनाव के स्तर को बढ़ा सकता है।

6. अवसाद (Depression)


फास्ट फूड व जंक फूड के अधिक सेवन से डिप्रेशन यानी अवसाद का खतरा ही सकता है क्योंकि अधिक वसा, चीनी या मसाले वाला खाना खाने से दिमाग की रासायनिक गतिविधियाँ प्रभावित होने लगती हैं।

7. ब्लड प्रेशर (Blood pressure)


फास्ट फूड व जनक फूड में सोडियम की मात्रा अधिक होती है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है अगर शरीर में इसकी मात्रा अधिक हो जाये तो यह ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है।

8. उर्जा व विटामिन में कमी (Low energy or Vitamin)


फास्ट फूड व जंक फ़ूड पेट तो भर देता है लेकिन शरीर के आवश्यक पौषक तत्व में कमी कर देता है। शरीर में विटामिन व मिनरल की कमी होने से शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है जो हमें सुस्त बना देता है और बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।

9. दांतों को नुकसान (For Teeth)


फास्ट फूड व जंक फूड में चीनी का इस्तेमाल अधिक होता है, जिसके सेवन से दांतो से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। अधिक चीनी खाने से मुंह, मसूढ़ों, जीभ और में सड़न होने लगता है।


फास्ट फूड व जंक फूड क्यों नहीं खाने चाहिए (Why should not eat fast food and junk food in Hindi)


जो चीज स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होती है, वो बहुत ही स्वादिष्ट होती है और इसे छोड़ना मुश्किल होता है, तो आइये जानते हैं कि अगर फास्ट फूड व जंक फूड को हम खाना छोड़ दे तो इसका हमारे स्वास्थ्य क्या प्रभाव पड़ेंगा आइये जानते है-

1. दिल के लिए फायदा


फास्ट फूड व जंक फूड का असर वजन पर पड़ता है और वजन बढ़ने से अनेको बीमारियां होती है और दिल की इसमे से एक है। अगर फास्ट फूड व जंक फूड खाना छोड़ दिया जाये तो इससे वजन कम होने लगता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है, जिससे दिल अच्छी तरह से काम करता है।

2. बालो के लिए फायदा


खाने का असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है, हम जैसा खाते है हमारा शरीर भी वैसा ही रहता है। फास्ट फूड व जंक फूड का असर बालो पर दिखता है जैसे- बालों का झड़ना, रूखे हो जाना या सफेद होना क्योंकि इन भोजनो में विटामिन व मिनरल की कमी होती है। विटामिन और मिनरल स्वस्थ बालो के लिए जरूरी है।

3. नींद में भी मिलेगा फायदा


फास्ट फूड व जंग फूड का असर नींद पर भी पड़ता है।क्योंकि जब हम ज्यादा मात्रा में फास्ट फूड व जंक फूड खाने लगते है तो ये नींद में कमी लाने लगती है।

4. त्वचा के लिए फायदा


स्वस्थ, सुंदर व अच्छी त्वचा सबको अच्छी लगती है लेकिन फास्ट फूड व जंक फूड के अधिक सेवन से ये त्वचा के रंग, त्वचा पर दाग-धब्बे हों सकते है और झुर्रिया भी आ सकती हैं।

Note:-


यदि दी गयी जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें क्योंकि अच्छी जानकारी सबके साथ बाटनी चाहिए, तो कृपया शेयर भी करें और हमारे काम को appreciate करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe जरूर करें और सभी social media platform पर follow जरुर करें।

"इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद"

Health और Fitness सम्बन्धित जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Madness For Wellness पर आते रहिये।

इन्हें भी पढ़े-


2022 हेल्‍थ कैलेंडर जागरूकता | 2022 Health Awareness Calendar in Hindi | Seasonal Diseases in India
पोषण किसे कहते है इसके प्रकार | पोषण व पोषक तत्व क्या है? | What is nutrition in Hindi | What is Nutrients in Hindi
भारतीय मौसमी फल और सब्जियां | Seasonal Fruits and Vegetables in Hindi
योग के लाभ | Benefits of Yoga in Hindi | Yoga for Life in Hindi
Vyayam क्यों करना चाहिए? | व्यायाम के फायदे और नुकसान | Workout Benefits in Hindi | Exercise in Hindi
योग करें या एक्सरसाइज करें | योग और व्यायाम में अंतर | Yoga or Exercise difference in Hindi | Yoga vs Vyayam in Hindi

Comments