Skip to main content
मार्च 2024 - महीने में मिलने वाले खाद्य पदार्थ, फल, सब्जियां, मौसम और रोग | मार्च 2024 - In this month gets Foods, fruits, vegetables, weather and diseases in Hindi
March month awareness in Hindi 2024 : वसंत के खुशनुमा मौसम का ये मार्च महीना ठंड का अंत और गर्मियों के शुरुआत के लिए जाना जाता है। इस महीने में मौसम का जैसे उतार चढ़ाव होता है उसके साथ कई बीमारियां भी आती है अगर हमे पता हो कि हमे उन बीमारियों का सामना कैसे करना है या क्या खा के करना है तो ये अधिक आसान हो जाता है तो आइये जानते है कि हमे मार्च के महीने मे क्या खाना चाहिए, क्या नही खाना चाहिए और किस बीमारियों को लेकर जागरूक (March month Awareness 2024) रहना चाहिए।
वसंत ऋतु (Spring Season)
वसंत के मौसम को सभी मौसमो का राज कहा जता है वो इस लिए की इस मौसम में न तो अधिक गर्मी रहती है और न ही अधिक ठंड। इस तरह के मौसम में सब्जियों का सेवन फायदेमंद होता है। बसन्त से मौसम में इन सब्जियों को खाना चाहिए जैसे - करेला, लोकी, पालक आदि और कच्ची सब्जिया जैसे गाजर, मूली, शलगम, अदरक आदि। फल जिसे नही भूल सकते है जैसे - संतरा, चीकू, आम, अमरूद, पपीता आदि लाभदायक होते है।
◆मार्च महीने में मौसम (Weather in March month's in Hindi):-
मार्च महीना सर्दियों के खत्म होने और गर्मी का आगाज़ होता है। इस महीने में पूरे भारत मे मौसम अनुकूल बना रहता है। ये महीना शुष्क और धूप वाला होता है। इस हमीने के मध्य में गर्मी शुरू हो जाती है। इस महीने में हम बारिश से सुरक्षित रहते है। इस महीने में हमे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। इस महीने में तापमान 32℃ - 14℃ के बीच रहता है।◆मार्च महीने में खाद्य पदार्थ (Foods in March month's in Hindi):-
आइये जानते है कि इस महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नही खाना चाहिए-
वसंत के मौसम में खाने के पदार्थों का स्वाद थोड़ा कड़ा (कसैलापन) होता है। इस महीने में गुड़ नहीं खानी चाहिए व ठंडा पानी नही पीना चाहिए। इस महीने में चने खाने चाहिए तथा हल्का गुनगुना पानी पीना चाहिए।
खाएँ
लौकी, पत्तागोभी, भिंडी, कद्दू , टमाटर, नया चावल, नया ज्वार, गेहूँ, काला चना, मूंग, कंद, गाजर, अदरक, आलू, सेब, गरी, अंगूर, नारंगी तथा अनन्नास, मक्खन, पनीर, मट्ठा, क्रीम, घी, दूध, काजू, पिस्ता, तिल, चीनी, मिठाइयाँ खानी चाहिए व गरम प्रकृति वाला भोजन करना ठीक रहता है।
न खाएँ
करेला, बैंगन, सूखी मेथी, सूरजमुखी, नया-पुराना जौ पुरानी ज्वार, सेम, सूखी मूंग दाल, मटर, लहसुन, कमलगट्टा, मूली, जामुन, जीरा, तला भोजन, सरसों, लाल मिर्च खानी चाहिए व कड़वे, तीखा, चटपटे तथा ठंडी प्रकृति वाले खाने से बचना चाहिए।
◆मार्च महीने में सब्जियां (Vegetables in March Month's in Hindi):-
सब्जियां (Vegetables):-
आइये जानते है, सब्जियां के बारे में जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है -
पालक (Spinach)
पालक स्वास्थ्य के लिए पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड है। इसमे विटामिन, खनिज और फयटोनुट्रिएंट्स के साथ ही कैलोरी में कम होता है। पालक में विटामिन ए, विटामिन बी 2, सी, ई और के, लौह, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, प्रोटीन तथा फाइबर होता है।
मेथी (Fenugreek Leaves)
मेथी डायबिटीज को नियंत्रित करने में मददगार होता है। इसमे फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाये जाते है। मेथी में कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम, विटामिन ए और विटामिन सी पाई जाती है।
शिमलामिर्च (Capsicum)
शिमला मिर्च में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर, कैरोटीनॉइड्स भरपूर मात्रा में होता हैं। शिमला खाने से आर्थराइटिस जैसी बीमारियों में लाभ मिलता है।
गाजर (Carrot)
गाजर में फैट नही होता है। इसमे सोडयम, पोटाशियम, कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन, विटामिन ए, डी, सी, बी6 होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
परवल (Pointed gourd)
परवल में विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2 और विटामिन सी भरपूर पाई जाती है। इसी लिए ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
कद्दू (Pumpkin)
कद्दू में प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, आयरन, कैल्शियम, नाइसिन और फास्फोरस जैसे पोषण तत्व होते हैं। कद्दू स्वास्थ्य लिए लाभदायक होता है।
लोकी (Calabash)
लौकी खाने से विटमिन बी, विटमिन सी, आयरन और सोडियम की कमी को दूर करता है। लौकी के जूस को पीने से हाई ब्लड प्रेशर तथा बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है।
ब्रोकोली (Broccoli)
ब्रोकोली में प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन ए, सी जैसे पोषण तत्व होते हैं। ब्रोकोली में पायी जाने वाली मिनरल्स शुगर जैसे गम्भीर बीमारी को कंट्रोल करने में मदद करती हैं।
प्याज के पत्ते (Onion leaf's)
हरा प्याज कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम रखता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो पाचन क्रिया ठीक करने में मदद करते हैं।
◆मार्च महीने में फल (Fruits in March month's in Hindi):-
फल (Fruits):-
आइये जानते है फलो के बारे में जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है -
तरबूज (Melon)
तरबूज में लाइकोपिन होता है जो त्वचा के चमक को बनाये रखता है। इसमें विटामिन A, C, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। तरबूज में 92 प्रतिशत पानी होता है जो शरीर के टॉक्सिन्स/गंदगी को निकालता है।
कच्चेआम (Mango)
कच्चे आम के खाने से रक्त संबंधी विकारों, पेट तथा कब्ज में बहुत लाभदायक होता है। इसे खाने से एसिडिटी, गैस या अपच जैसी समस्यो में लाभदायक होता है।
अंगूर (Grapes)
अंगूर फाइबर, पोटैशियम का अच्छा स्रोत है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। अंगूर दस्त, पेट खराब, वजन बढ़ोतरी जैसे कई चीजें के लिए लाभकारी होता हैं।
नारंगी (Tangerine)
नारंगी में कार्बोहाइड्रेट, कैल्सियम, लौह, फास्फोरस, विटामिन सी, बी और ए पाया जाता है। नारंगी खाने से शरीर में प्रतिरोधात्मक शक्ति बढ़ता है। ये फल रक्त, हृदय, पाचन तंत्र, डायबिटीज में फायदेमंद होती है।
अनानास (Pineapple)
अनानास के जूस पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है और पाचन शक्ति अच्छा रहता है। अनानास में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर, विटामिन पाएं जाते हैं। अनानास कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी से बचाता है।
केला (Banana)
केले में विटामिन, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। केला स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है और इसमें बहुत ज्यादा एनर्जी देता है।
स्ट्रॉबेरी (Strawberry)
स्ट्रॉबेरी स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है इसमें एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल होते हैं। स्ट्रॉबेरी में विटामिन-सी त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता हैं।
कीवी (Kiwi)
कीवी में विटामिन-सी, पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर तथा एन्टी ऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। कीवी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और कीवी में औषधि गुण भी पाये जाते है।
अनार (Pomegranate)
अनार में फाइबर, विटामिन के, विटामिन सी, और विटामिन बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाये जाते हैं। अनार खाने से शरीर में खून की कमी दूर होता है।
◆मार्च महीने में रोग और जागरूकता (Diseases in March month and Awareness in Hindi):-
मार्च के महीने में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। वसंत का मौसम होने की वजह से पेड़ पौधो में फूल लगने लगते है और इसमे से निकलने वाले पराग से एलर्जी (Allergy) होने का खतरा बना रहता है। जिन लोगो को साँस से सम्बंधित या दमा जैसी बीमारी रहती है उनको अधिक खतरा होता है। इस मौसम के दौरान दमा रोगी तथा बच्चों का ध्यान रखना चाहिए।
11 मार्च को विश्व किडनी दिवस (World Kidney Day) मनाया जाता है। मार्च महिने के दूसरे गुरुवार को ‘वर्ल्ड किडनी डे' मनाया जाता है।
22 मार्च विश्व जल दिवस (World Water Day) मनाया जाता है। इसके मनाये जाने का उद्देश्य लोगो को पानी के महत्व को बताना तथा उसे कैसे संरक्षित करना ये समझना है।24 मार्च को विश्व टीबी दिवस (World TB Day) होता है।
ये बीमारी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस जीवाणु (Mycobacterium tuberculosis virus) के कारण होती है।
टिप्स (Tips)
• जिन चीज की तासीर ठंडी हो उन्हें ज्यादा खाएं।
• खाने में सौंफ का इस्तेमाल करें, यह पित्त को बैलेंस रखती है।
• ठंडे पानी से न नहाये।
• गर्म और तीखे मसालों से बचें
• धूप में बहुत ज्यादा जाने से बचें।
• चाय-कॉफी का ज्यादा इस्तेमाल न करें।
• दिन में सोने से बचें।
• कड़वे और कसैले पदार्थ कम खाएं।
• मालिश करें, पाउडर से।
(वसंत के मौसम में तथा आने वाली गर्मी से बचने में लिए आपने खूब पानी पीते रहना चाहिए साथ ही साथ ऐसे खाने का उपयोग करना चाहिए जो पचने में आसान तथा अधिक समय न लेता हो। इस महीने में मौसम कभी ठंड तथा कभी गर्म रहता है तो ऐसे में हमे अपना तथा अपनो का ख्याल रखना चाहिए)
Note:-
यदि दी गयी जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें क्योंकि अच्छी जानकारी सबके साथ बाटनी चाहिए, तो कृपया शेयर भी करें और हमारे काम को appreciate करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe जरूर करें और सभी social media platform पर follow जरुर करें।
"इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद"
Health और Fitness सम्बन्धित जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Madness For Wellness पर आते रहिये।
इन्हें भी पढ़े-
2022 हेल्थ कैलेंडर जागरूकता | 2022 Health Awareness Calendar in Hindi | Seasonal Diseases in India
किस मौसम या ऋतु में क्या खाना चाहिए और क्या नही? | किस माह में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए? | Seasonal Food Eating in hindi | Eating according to ayurveda in hindi
भारतीय मौसमी फल और सब्जियां | Seasonal Fruits and Vegetables in Hindi
अच्छे स्वास्थ्य और अधिक ऊर्जा के लिए स्वस्थ दैनिक दिनचर्या (Healthy Daily Routine for Good Health and More Energy)
स्वस्थ जीवन शैली, swasth jeevan shaili के उपाय | Healthy Lifestyle in Hindi
योग के लाभ | Benefits of Yoga in Hindi | Yoga for Life in Hindi
Vyayam क्यों करना चाहिए? | व्यायाम के फायदे और नुकसान | Workout Benefits in Hindi | Exercise in Hindi
Popular posts from this blog
Comments
Post a Comment