Skip to main content
जनवरी महीना जागरूकता - खाद्य पदार्थ, फल, सब्जियां, मौसम और रोग | January month awareness - Foods, fruits, vegetables, weather and diseases in Hindi
January health awareness in Hindi 2023 : सर्दी का मौसम किसी के लिए अच्छा तो किसी के लिए कष्ट दायक होता है, इस मौसम में बीमारियां बहुत तेजी से और आसानी से पकड़ लेती है ऐसे में हमें अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अगर इस मौसम में आपका इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर हुआ तो आपको बीमारियां आसानी से घेर लेंगी। इस मौसम में तापमान कम होता है और उसका असर हमारे त्वचा पर दिखता है जैसे - त्वचा का सफेद होना और इसमें रूखापन आ जाना आदि। ठंड के वजह से कई तरह की बीमारियां भी हावी रहती है जिसका हमे विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। सर्दियों के मौसम के दौरान हमारा पाचन शक्ति मजबूत रहता है और इस मौसम में फल और सब्जियों की मात्रा भी भरपूर रहती है ऐसे में आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से यही बताना चाहते है कि हमे इस मौसम और इस महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नही खाना चाहिए आइये जानते है -
शीत ऋतु (Winter Season)
शीत ऋतु या इस मौसम में ठंड सबसे ज्यादा रहती है जो हमारे शरीर के तापमान को नीचे गिराती है और हमे ठंड, खांसी, बुखार जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ठंड के मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये रखने की आवश्यकता होती है। जिसमें हमारा साथ मौसमी फल और सब्जियां भरपूर देती हैं।
◆जनवरी महीने में मौसम (Weather in January month in Hindi):-
जनवरी के महीने में कड़ाके की ठंड रहती है। इस महीने में औसत तापमान 26℃ - 7℃ के बीच मे रहता है। दिन में धूप कभी - कभी रहता है तथा रात को अधिक शर्दी का सामना करना पड़ता है। सूर्य उदय होने के साथ ही साथ कोहरे का भी आनंद मिलता है।
◆जनवरी महीने में खाद्य पदार्थ (Foods in January month in Hindi):-
आइये जानते है कि इस महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नही खाना चाहिए-
कुछ लोगों का मानना होता है कि सर्दी के मौसम के दौरान खूब खाने को बनता है ऐसे में बता दें कि अधिक खाना भी ख़तरनाक ही होता है। इस महीने में घी, खिचड़ी, सेब खानी चाहिए और और नियमित दूध भी पीना चाहिए। जनवरी के महीने में मिश्री तथा धनिया नही खाना चाहिए क्योंकि इसकी
प्रवृति ठंडी होती है।
खाएँ
आलू, बथुआ, लौकी, बंदगोभी, मेथी, भिंडी, कद्दू, पालक, चावल, तिल, मक्का, गेहूँ, काला चना, मूंग, चुकंदर, गाजर, अदरक, प्याज, शकरकंद, चिकन, सेब, केला, अनार, अंगूर, नारंगी, अनन्नास, मक्खन, मट्ठा, पनीर, दही, घी, खोवा खाये तथा गुनगुना पीना चाहिए।
न खाएँ
बैंगन, करेला, सूखी मेथी, जौ, पुराने अनाज तथा ज्वार, राजमा, लहसुन, मूली, जामुन, दालचीनी, जीरा, सरसों दाना, पोस्तदाना, ठंडा पानी और ठंडे पदार्थो को लेने से बचना चाहिए।
◆जनवरी महीने में सब्जियां (January month indian seasonal Vegetables in Hindi):-
सब्जियां (Vegetables):-
हरी और ताजी सब्जियों को खाने का मजा सर्दियों में अधिक रहता है आइये जानते है कुछ सब्जियां के बारे में जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है -
बैंगन (Brinjal)
बैंगन में विटामिन, खनिज और पोषक तत्व होते है जैसे - विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी 6, थायामिन, नियासिन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कॉपर, फाइबर, पोटेशियम और मैंगनीज। बैंगन में कोलेस्ट्रोल या संतृप्त वसा नहीं पाया जाता है।
पालक (Spinach)
पालक में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होती हैं। जैसे - कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फॉस्फोरस, लोहा, खनिज लवण, प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी। पालक संक्रमण से बचाता है और हड्डियों को भी मजबूत रखता है।
मटर (Green Peas)
मटर में आयरन, जिंक, मैगनीज और कॉपर होते है। हरी मटर में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होती है जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है।
टमाटर (Tomato)
टमाटर में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, फोलेट और कैल्शियम पाये जाते हैं। टमाटर में भी एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। टमाटर डायबिटीज, कैंसर जैसी कई बीमारियों तथा वजन घटाने में लाभदायक होता है।
पत्तागोभी (Cabbage)
पत्तागोभी में विटामिन बी1, विटामिन बी6, विटामिन के, इ, सी और न घुलने वाला फायबर, बिटा केरोटिन पायी जाती है। पत्तागोभी स्वास्थ्य, त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है इसके गुणों के वजह से इसे सुपर फुड भी माना जाता है।
फूलगोभी (Cauliflower)
फूलगोभी में कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन ए, बी, सी, आयोडीन, और पोटैशियम पायी जाती है। इसमे पायी जाने वाली तत्वों के वजह से ये एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी को बढ़ाने में मदद करती है।
गाजर (Carrots)
गाजर में कैरीटोनॉइड, पोटैशियम, विटामिन ए और विटामिन इ भरपूर मात्रा में पाई जाती है। गाजर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है जो इम्यूनिटी बढ़ाने तथा फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचाती हैं। गाजर हृदय रोग, मधुमेह व कैंसर जैसी बीमारियों के ख़तरे से भी बचाती है।
मूली (Radish)
मूली में फॉलिक एसिड, विटामिन सी और एंथोकाइनिन भरपूर मात्रा में पायी जाती है। मूली खाने से तथा इसमें मौजूद तत्व कैंसर, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां दूर रहती है।
चुकंदर (Beetroot)
चुकंदर हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद करती है इसमें सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, सल्फर, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन, विटामिन बी1, बी2 और विटामिन सी पायी जाती है और ये आयरन का एक अच्छा सोर्स हैं। इसे खाने से इम्यूनिटी भी ठीक रहती है।
ब्रोकोली (Broccoli)
ब्रोकोली में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन ए, सी, पोलीफेनोल, क्वेरसेटिन, ग्लूकोसाइड जैसे पोषक तत्व होती हैं। ब्रोकली में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-कैंसर और एंटी-इंफ्लेमेटरी का भी गुण होता हैं जो कई बीमारियों से बचाती है।
शिमलामिर्च (Capsicum)
शिमलामिर्च कैंसर से बचाती है क्योंकि इसमें ऐंटि-ऑक्सिडेंट भरपूर होते हैं। शिमलामिर्च में विटमिन सी, विटमिन ए, विटमिन के, फाइबर और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाती है। इसमे कैलोरी न के बराबर होती है और कोलेस्ट्रॉल भी नहीं बढ़ाता है।
धनिया पत्ती (Coriander Leaves)
धनिया के हरे पत्ते में फास्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, विटामिन ए, बी, सी, और के भरपूर होती हैं। ये पाचन, हृदय स्वास्थ्य और आंखों की रोशनी में सुधारने में मदद करती है।
मशरूम (Mushroom)
मशरूम में फाइबर, विटामिन बी, डी, पोटैशियम, कॉपर, आयरन और सेलेनियम पायी जाती है। मशरूम एर्गोथिनीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो उम्र बढ़ने के लक्षण और वजन कम करने में भी मदद करता है। मशरूम विटामिन डी का एक अच्छा स्त्रोत होता है।
◆जनवरी महीने में फल (January month indian seasonal Fruits in Hindi):-
फल (Fruits):-
इस मौसम में फल भी भरपूर मात्रा में पायी जाती है, आइये जानते है कुछ फलो के बारे में जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है -
स्ट्रॉबेरी (Strawberry)
स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी, विटामिन ए, के, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉलिक एसिड, फॉस्फोरस, पोटैशियम और डायट्री फाइब पायी जाती है। ये फल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है तथा उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगो से लिये फायदेमंद होती है।
संतरा (Orange)
संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है। संतरा इम्यूनिटी बढ़ाने में सबसे कारगर है। ये वजन घटाने तथा कई बीमारियों में भी लाभकारी है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। सर्दी के मौसम में रोजाना इस्तेमाल से ये जुकाम-खांसी से बचाता है।
अंगूर (Grapes)
अंगूर में फाइबर, प्रोटीन, तांबा, पोटेशियम, लौह, फोलेट, विटामिन सी, ए, के और बी2 होते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी का गुण भी मौजूद रहता है। अंगूर में पानी की मात्रा अधिक होती है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है।
अमरूद (Guava)
अमरूद में कोलेस्ट्रॉल न के बराबर रहता है और इसमे कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है। अमरूद वजन कम करने के साथ ही साथ कई रोगों में भी लाभकारी होता है जैसे - मधुमेह, हृदय, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन, मलेरिया, श्वसन संक्रमण, मुहं /दांत का संक्रमण, त्वचा संक्रमण और कुपोषण जैसी बीमारियों में भी लाभदायक होता है।
पपीता (Papaya)
पपीते में एंटीऑक्सिडेंट्स, फाइबर और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है, इसके अलावा विटामिन ए, नियासिन, मैग्नीशियम, कैरोटीन, फाइबर, फोलेट, पोटैशियम, कॉपर, कैल्शियम और एंटीऑक्सिडेंट्स भी पायी जाती है। पपीते में अधिक फाइबर होने की वजह से ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम रखता है।
अनार (Pomegranate)
पपीते में कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन ए, विटामिन सी, नियासिन, मैग्नीशियम, कैरोटीन, फाइबर, पोटैशियम, कॉपर, कैल्शियम होते हैं। अनार के सेवन शरीर में खून की कमी नही रहती है तथा इसे खाने से दिमाग भी तेज होता है।
अनानास (Pineapple)
अनानास में फैट बिल्कुल नही होता है इसमे विटामिन ए, सी, बी6 और के मैंगनीज़, कॉपर, पोटैशियम और मैग्नीशियम होती है। ये एंटी-इनफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। अनानास पाचन, प्रतिरक्षा प्रणाली और हड्डियों को मजबूत बनाये रखने में मदद करता है।
कृष्णा फल (Passion Fruit)
पैशन फ्रूट या कृष्णा फल में विटामिन-ए और सी भरपूर मात्रा में जाती है। इसे फल को खाने से कैंसर, पाचन शक्ति से जुड़ी दिक्कत, आंखों की परेशानी, डायबिटीज, हार्ट और उम्र बढ़ने के लक्षण में कमी आती है।
◆जनवरी महीने में रोग और जागरूकता (Diseases and January month Health awareness in hindi):-
जनवरी जो ठंड के वजह से जानी जाती है ऐसे मौसम के दौरान हमे अपने स्वस्थ के प्रति सचेत रहना चाहिए। ठंड से बचने के लिए सही खाना, व्यायाम, योग करना चाहिए। कुछ आदतों को भी छोड़न चाहिए जैसे - बाहर का खाना, धूम्रपान, शराब आदि। अगर ठंड से बचना है तो खुद को गर्म रखे घर के अंदर रहे, गर्म कपड़ों का उपयोग करें और जरूरत होने पर ही बाहर निकले। गुनगुना पानी पीने और नहाने दोनो में उपयोग करें। ठंड का माहौल होने की वजह से प्यास कम लगती है फिर भी पानी पीते रहे और खुद को हाइड्रेटेड रखे। दंड की वजह से और इस महीने में इन बीमारियों से थोड़ा सतर्क रहना चाहिए जैसे - सर्दी, गठिया, त्वचा के रोग (एक्जिमा और सोरायसिस), हृदय रोग और श्वसन सम्बन्धित रोग। कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से मिलते रहना चाहिए।
04 जनवरी अंतरराष्ट्रीय ब्रेल दिवस (World Braille Day)
मनाया जाता है। विश्व ब्रेल दिवस लुई ब्रेल के जन्मदिन के स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन दिव्यांगजन के अधिकार, नेत्र रोगों की पहचान के विषयो पर चर्चा होती है।
30 जनवरी को विश्व कुष्ठ दिवस (World Leprosy Day) मनाया जाता है। इस दिन कुष्ठ रोग को लेकर जागरूकता फैलाने और इसकी रोकथाम के बारे में बात किया जाता है। भ्रम को रोकने जैसे छूने या हाथ मिलाने, साथ में उठने-बैठने से कुष्ठ रोग होता है, कई लोग इस रोग को लाइलाज मानते है, लेकिन कुष्ठ रोग का इलाज किया जा सकता है।
टिप्स (Tips)
- काली मिर्च, अदरक, पिपली जैसे मसाले खाये ताकि पित्त कंट्रोल में रहे।
- काढ़ा बनाकर दिन भर पिएं, खासकर खाने के बाद। पाचन में मदद मिलेगी है।
- गुड़, चिकनाई वाली चीजें जैसे - दूध और दूध से बनी चीजें ज्यादा खाएं।
- गुनगुना पानी पिये और नहाएं।
- तिल के तेल से शरीर की मालिश करें।
- रोजाना करीब 30 - 40 मिनट धूप में रहें।
- ठंडी तासीर और भारी चीजें खाने से बचें।
- गर्म कपड़ों का उपयोग करें।
Note:-
यदि दी गयी जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें क्योंकि अच्छी जानकारी सबके साथ बाटनी चाहिए, तो कृपया शेयर भी करें और हमारे काम को appreciate करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe जरूर करें और सभी social media platform पर follow जरुर करें।
"इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद"
Health और Fitness सम्बन्धित जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Madness For Wellness पर आते रहिये।
इन्हें भी पढ़े-
2022 हेल्थ कैलेंडर जागरूकता | 2022 Health Awareness Calendar in Hindi | Seasonal Diseases in India
किस मौसम या ऋतु में क्या खाना चाहिए और क्या नही? | किस माह में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए? | Seasonal Food Eating in hindi | Eating according to ayurveda in hindi
भारतीय मौसमी फल और सब्जियां | Seasonal Fruits and Vegetables in Hindi
अच्छे स्वास्थ्य और अधिक ऊर्जा के लिए स्वस्थ दैनिक दिनचर्या (Healthy Daily Routine for Good Health and More Energy)
स्वस्थ जीवन शैली, swasth jeevan shaili के उपाय | Healthy Lifestyle in Hindi
Popular posts from this blog
Comments
Post a Comment