नवम्बर महीना जागरूकता - खाद्य पदार्थ, फल, सब्जियां, मौसम और रोग (November Month's awareness - Foods, fruits, vegetables, weather and diseases in Hindi)

November health awareness month 2023 : अगर हमे पहले से ही पता हो कि हमे इस महीने में कैसे मौसम का सामना करना है या क्या खाना चहिये तो हम खुद को अच्छे से तैयार कर पाएंगे मौसम और बीमारियों से लड़ने के लिए। कहते है कि ठंड के मौसम में खाना अच्छे से खाया जाता है। इसी बात का ध्यान रखते हुवे हम बात करेंगे इस महीने के फल, सब्जियां, बीमारियां और मौसम के बारे में जो आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने में मदद करें।



● नवम्बर महीने में मौसम (WEATHER IN NOVEMBER MONTH IN HINDI)


मानसून खत्म होने के बाद नवम्बर महीना बहुत ही शानदार होता है। इस महीने में शर्दी का एहसास होना सुरू हो जाता है, तापमान लगभग 34℃ - 13℃ तक रहता है, शांत मौसम रहने के साथ-साथ दिन में थोड़ी गर्मी के बाद शाम में ठंड का एहसास होता है। नवम्बर में लोग पतले चादर और हल्के गर्म कपड़ों का उपयोग करना सुरु कर देते है।

हेंमत ऋतु (Pre Winter Season)


इस महीने में हेमंत ऋतु रहता है, जो हल्की ठंड का अहसास कराता है। इस मौसम के खत्म होने के बाद ठंड की शुरुआत हो जाती है, ये मौसम बहुत ही सुहावना मौसम होता है।

नवम्बर महीने में खाद्य पदार्थ (Foods in November month in Hindi):-


आयुर्वेद और स्वास्थ्य के नजरिये से हमे इस महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नही खाना चाहिए आइये जानते है-

खाएं

ज्यादा खट्टी और मसालेदार खाने से बचे क्योंकि इससे एसिडीटी बन सकता हैं। चावल, चूड़ा और खजूर खाये अखरोट खाने से शरीर मे गर्मी रहती है। खाने में नारियल, देशी घी और तिल के तेल का उपयोग करें।

न खाएं

बैंगन, जीरा, दही और दही से बने चीजों को न खाये।

● नवम्बर महीने में सब्जियां (Vegetables in November Month in Hindi):-


सब्जियां (Vegetables):-

सर्दियों में सब्जियों का भंडार रहता है लेकिन ये महीना अभी सुरुआत होता है नये सब्जियों के आने का, ये कुछ विशेष सब्जियां है जिसे हमे उपयोग करना चाहिए -

बैंगन (Eggplant)


बैंगन बहुत ही फायदेमंद सब्जी है, ये वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है, पाचन को सुधार के साथ ही साथ हड्डियों तथा शुगर के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमे खनिज, पोषक तत्व और कई विटामिन जैसे- विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी 6, थायामिन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कॉपर, फाइबर और मैंगनीज पाये जाते है। बैंगन में कोलेस्ट्रोल नहीं पाया जाता है जो हृदय के लिए भी फायदेमंद है।

टमाटर (Tomato)


टमाटर में कार्ब्स कम होते हैं। टमाटर पाचन, गुर्दा, हृदय, रक्त, कोलेस्ट्रॉल में सुधार और उम्र को बढ़ने से रोकता है। ये फल ज्यादातर पानी से बना होता हैं। टमाटर में कई तरह के विटामिन और खनिज का एक अच्छा स्रोत है, जैसे- विटामिन सी, पोटेशियम, विटामिन के, और फोलेट। ये कैलोरी में भी कम होता है।

प्याज का पत्ता (Onion Leaf's)


हरे प्याज का पत्ता कैलोरी में कम होने के साथ कई तरह के बीमारियों के लिए भी ठीक होता है। ये दिल, ब्लड शुगर, हड्डी, श्वसन क्रिया, संक्रमण और कैंसर जैसे बीमारियों में फायदा करता है। इसमे विटामिन और खनिज भी पाए जाते है जैसे- विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी2, थायमीन, कॉपर, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, और क्रोमियम जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं।

सेम (Green Bean)


सेम स्वाद के साथ कई बीमारियों के लिए भी फायदेमंद हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और हड्डियों को मजबूत करता है। वजन घटाने, पाचन और कोलेस्ट्रॉल को भी ठीक रखता है। इसमें विटामिन और खनिज जैसे- विटमिन बी, फॉलेट, कैल्शियम, सेलेनियम और आयरन से भरपूर होता है।

मूली (Radish)


मूली एंटी आक्सीडेंटएंटी और एंटी बैक्टेरियल होता है, जो हमें एक्टिव रहने के साथ-साथ सर्दी जुकाम जैसे रोगों से बचाता है, ये ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज, पाइल्स, कफ और किडनी के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसमे पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और फाइबर पाया  जाता हैं।

● नवम्बर महीने में फल (Fruits in November month in Hindi):-


फल (Fruits):-

इस महीने से या कह सकते है कि इस मौसम में फलों का भंडार रहता है जिसका उपयोग हमें अधिक स्वस्थ बना सकता है -

सन्तरा (Orange)


सन्तरा एक स्वादिष्ट फल है, ये एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ ही साथ रोगप्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ता है। उच्च रक्तचाप, हार्ट-अटैक, स्ट्रोक के जोखिम और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। ये विटामिन सी से भरपूर होता है, इसके अलावा कई मिनरल और विटामिन जैसे- विटामिन ए, बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस,जैसे पोषक तत्वों से भरा हुआ है।

खजूर (Date Palm)


खजूर एक ऐसा डॉयफ्रूइट्स है जो गुणों का भरमार है इसमें मिनरल्स, शुगर, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम जैसे गुणकारी तत्व पाये जाते है। ये प्रोटीन विटामिन से भरा हुआ है (विटामिन बी कॉम्प्लेक्स से साथ-साथ ए और सी भी पाये जाते है), इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है, वजन बढ़ाने में मदद करता है। खजुर हड्डियों और पाचन को भी मजबूत करता है, त्वचा को निखरता है।

अमरूद (Guava)


अमरूद एक साधारण और आसानी से मिल जाने वाला फल है लेकिन अपनी गुणों से यह बाकी के फलों से कम भी नही है। संतरे की तरह इसमे भी विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, कई मिनरल्स विटामिन जैसे, विटामिन-ए, सी, के और बी6 भी पाये जाते है। अमरूद वजन घटाने, आँखों की रौशनी बढ़ाने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल, दांतो को मजबूत, तनाव और कब्ज को दूर करता है।

पपीता (Papaya)


पपीते को कच्चा और पक्का दोनो तरीके से खाया जाता है, यह पोषण से भरपूर होने से साथ इसमे औषधीय गुण भी पाये जाते है। इसमे विटामिन और मिनरल्स जैसे- विटामिन ए, विटामिन सी, नियासिन, मैग्नीशियम, फाइबर, फोलेट, पोटैशियम, कॉपर, कैल्शियम पाये जाते है। इसमें  एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं। पपीता इम्युनिटी को मजबूत, वजन को नियंत्रित, दिल, आँख, पाचन के लिए फायदेमंद और कैंसर से भी बचाता है।

अनार (Pomegranate)


अनार स्वास्थ्य के नजरिये से बहुत ही फायदेमंद फल है, डॉक्टर इसे हमेशा खाने की सलाह देते है, चाहे कोई बीमार हो या किसी लम्बी बीमारी से लड़ के आया हो। अनार ओमेगा-6 के साथ फाइबर, कई विटामिन और मिनरल्स जैसे- विटामिन सी, के और बी, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, मैंगनीज, सेलेनियम, ज़िंक जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं। यह फल ओमेगा-6 फैटी एसिड का भी एक अच्छा स्रोत है। अनार से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। ये दिल, दिमाग, एनीमिया को ठीक करता है और गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

शरीफा (Sugar-apple)


शरीफा बहुत ही स्वादिष्ट फल है, स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। इसमे विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, मैगनीशियम, तांबा और फाइबर पाये जाते है। शरीफा अस्थमा से बचाए, त्वचा को ठीक रखे, वजन को बढ़ाये, पाचन में सुधार करें, बीपी को कम करें। ये थकान, सुस्ती और कमजोरी को ठीक करता है, वीर्य को भी बढ़ता है।

● नवम्बर महीने में रोग और जागरूकता (Diseases and November month Health awareness in hindi):-


नवम्बर महीना सर्दियों की सुरुआत है, ठंड लगना और फ्लू होना तो इसका एक हिस्सा है। इससे बचाव के लिए हम जब भी खासे या छीके हमें नियमित रूप से अपने हाथ को धोने चाहिये जिससे हम खुदके साथ-साथ दुसरो को भी संक्रमण से बचा सकते है, वैसे ही पूरी दुनिया कोरोना से परेशान है, ऐसे परिस्थितियों में हमे अधिक सावधानी और स्वच्छता बरतें की जरूरत है।


10 नवंबर को विश्व टीकाकरण दिवस (World Immunization Day) मनाया जाता है। हर साल, लगभग 3 मिलियन से ज्यादा लोगो का टीकाकरण किया जाता है जो निमोनिया, हेपेटाइटिस, डिप्थीरिया, खसरा और हैजा जैसे खतरनाक बीमारियों से बचाता है।

12 नवम्बर को विश्व निमोनिया दिवस (World Pneumonia Day) मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत साल 2009 में हुई थी। लोगो मे जागरूकता फैलाना इसका मकसद है।

14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) मनाया जाता है। भारत को दुनिया की मधुमेह का राजधानी कहा जाता है। खाने और व्यायाम का ध्यान रखना चाहिए तथा सभी को नियमित रूप से ब्लड शुगर टेस्ट करवाना चाहिये।

17 नवम्बर को राष्ट्रीय एपिलेप्सी दिवस (National Epilepsy Day) मनाया जाता है। इसे मिर्गी (Epilepsy) भी कहा जाता है ये एक न्यूरोलॉजिकल डिसॉर्डर है, जिससे दिमाग में असामान्य तरंगें पैदा होती हैं। दिमाग में गड़बड़ी के वजह से इसका बार-बार दौरे पड़ने लगते हैं।

18 नवम्बर विश्व सीओपीडी दिवस (World COPD Day) मनाया जाता है। इस दिन सीओपीडी (COPD) के बारे में जागरूकता फैलाने और इसे प्रभावी ढंग से लड़ने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day) मनाया जाता है। वर्ष 2001 में इस दिवस को मनाने की शुरुआत विश्व शौचालय संगठन द्वारा किया गया था। वर्ष 2013 में इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा इसे अधिकारिक रूपसे विश्व शौचालय दिवस घोषित कर दिया गया था।

18 से 24 नवम्बर विश्व एंटीबायोटिक्स जागरूकता सप्ताह (World Antimicrobial Awareness Week ) मनाया जाता है। एंटीबायोटिक्स के बारे में समझना यह जरूरीहै कि ये बैक्टीरिया को मारती है वायरस को नहीं। इसलिए इसका कब प्रयोग करना चाहिए इस बात को समझाने के लिए मनाया जाता है।

टिप्स (Tips)


"शर्दियों मे नियमित रूप से अपने शरीर की मालिश करनी चाहिए। मालिश करने से अनेको फायदे होते है। हम किसी भी तेल से मालिश कर सकते है लेकिन तिल के तेल से मालिश करना ज्यादाफायदेमंद होता है। मालिश के बाद रोजाना करीब आधा घंटा धूप में जरूर बैठना चाहिए। इससे विटामिन डी मिलता है और हमारी हड्डियां मजबूत होती है।"

Note:-


यदि दी गयी जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें क्योंकि अच्छी जानकारी सबके साथ बाटनी चाहिए, तो कृपया शेयर भी करें और हमारे काम को appreciate करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe जरूर करें और सभी social media platform पर follow जरुर करें।

"इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद"

Health और Fitness सम्बन्धित जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Madness For Wellness पर आते रहिये।

इन्हें भी पढ़े-

2021 हेल्‍थ कैलेंडर जागरूकता | 2021 Health Awareness Calendar in Hindi | Seasonal Diseases in India
किस मौसम या ऋतु में क्या खाना चाहिए और क्या नही? | किस माह में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए? | Seasonal Food Eating in hindi | Eating according to ayurveda in hindi
भारतीय मौसमी फल और सब्जियां | Seasonal Fruits and Vegetables in Hindi
अच्छे स्वास्थ्य और अधिक ऊर्जा के लिए स्वस्थ दैनिक दिनचर्या (Healthy Daily Routine for Good Health and More Energy)
स्वस्थ जीवन शैली, swasth jeevan shaili के उपाय | Healthy Lifestyle in Hindi

Comments

Post a Comment