गर्मी में कैसा होना चाहिए आपका खानपान, जानिए इस मौसम में क्‍या खाएं और क्‍या नहीं खाएं | What eat and avoid in summer in hindi

Summer Diet Tips in hindi 2023 : गर्मी का मौसम आ गया है और इस मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत ही मुश्किल होता है क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। गर्मी की वजह से लू लगना, डिहाइड्रेशन होना, थकान, भूख न लगना, वॉमिटिंग और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं बेहद आसानी से हो जाती हैं। जिससे बचने के लिए अच्छे आहार का होना जरूरी है। गर्मी के मौसम में खाने पीने का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। खाने में मौसमी फल और सब्ज़ियों का ही प्रयोग करना चाहिए क्योंकि इनमें कम कैलोरी, विटामिनस, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, सेलेनियम, मैग्नीशियम आदि जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाये जाते हैं।


अधिक तेल मसालेदार भोजन की जगह लो कैलोरी और हल्के खाने को शामिल करना चाहिए। पेय पदार्थ या लिक्विड्स को अपने डाइट में अधिक शामिल करना चाहिए जिससे अधिक पोषण तत्व मैजूद हो, तो आइये जानते है अपने इस आर्टिकल के माध्यम से summer2022 foods in hindi में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए -

क्या खाना चाहिए :-

मौसमी फल और सब्जियों को अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा शामिल करें क्योंकि ये नर्म और पानी से भरपूर होती है। गर्मियों में ऐसे पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिनमे पानी, फाइबर, प्रोबायोटिक, एंटीऑक्सिडेंट्स, खनिज तत्व जैसे- सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम, सेलेनियम, जिंक और विटामिनस जैसे- विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी के सभी समूह इन सब से भरा हुआ हो। गर्मी के मौसम में घर का बना ही खाये और ऐसा खाना खाये जो आसानी से पच जाए।

आइये जानते है कि आपको Garmi me kya khaye in hindi जिनसे आप अपने पोषक तत्वों को प्राप्त कर पाएं और गर्मी से होने वाली समस्याओं से दूर रहें -

लिक्विड ज्यादा लें

गर्मी के मौसम में अपने आहार में लिक्विट डाइट को अधिक शामिल करना चाहिए। जैसे- छाछ, लस्सी, नीबू पानी, नारियल पानी, फलो के जूस आदि। गर्मी की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिसे दूर करने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। रोजाना 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। ऊर्जा और पानी के कमी को दूर करने के लिए ताजे फलों का जूस पीना चाहिए लेकिन पैकेज जूस पीने से बचना चाहिए। अल्कोहल और कैफीन का सेवन कर रहे हैं तो उसे कम कर दें उसके जगह ग्रीन टी का उपयोग कर सकते हैं।

गुलकंद 

गर्मियों में गुलकंद डिहाइड्रेशन से बचाता है और शरीर में ठंडक भी पहुँचाता है। गुलकंद खाने से त्वचा तरोताज़ा रहती है और पेट भी ठंडा रहता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन बी पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है। गुलकंद में एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा होती है। एंटीऑक्सीडेंट शरीर का प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता हैं और थकान को दूर करने में मदद करता है। गुलकंद पाचन संबंधी सभी समस्याओं को ठीक रखने में सहाय होता है।

मट्ठा

गर्मी में अगर शरीर को तुरंत ठंडक पहुँचाना है तो छाछ पीना चाहिए इसीलिए मट्ठा या छाछ गर्मी में अमृत के समान होता है क्योंकि ये पौष्टिक गुणों में भरपूर होता है। छाछ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ती है और इम्यून सिस्टम को भी मज़बूत करती है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी और पोटैशियम भरपूर मात्रा होती है। दोपहर के खाने मे या खाने के बाद मठ्ठा पीने से पाचन ठीक रहता है। मठ्ठा हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना गया हैं।

दही

दही का प्रकृति ही है शीतलता पहुँचाना इसीलिए इसको गर्मियों में किसी भी रूप में जरूर लेना चाहिए जैसे- दही, छाछ, लस्सी, रायता इत्यादि। दही का इस्तेमाल सब्जियों के साथ बहुत अच्छा माना जाता है। इसका फलों के साथ उपयोग करने से ये एक बेहतरीन डेजर्ट का रूप ले लेता है। अपने खाने में रोजाना दही का उपयोग करना चाहिए क्योंकि दही शरीर में ठंडक पहुँचाने के साथ साथ त्वचा के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

तरबूज़े का जूस

तरबूज का इस्तेमाल चाहे खाने में करें या जूस के रूप में ये शरीर को फायदा हर रूप में पहुँचाता है। जूस शरीर को एक्टिव और फिट बनता है तथा ठंडक पहुंचाता है। गर्मियों के मौसम में हमे तरबूज का जूस कम से कम दो गिलास जरूर पीना चाहिए। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी के सभी समूह पर्याप्त मात्रा में होते है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

नारियल पानी

नारियल पानी शरीर में पानी की कमी नहीं होने देती है। नारियल पानी का उपयोग जैसे- शरीर में पानी की कमी, डायरिया, उल्टी और दस्त होने पर पीने से फायदा पहुँचाता है। नारियल पानी शरीर के आवश्यक सभी मिनेल्स के आवश्यकताओं के पूर्ति को पूरा करने में मदद करता है।

पुदीना

पुदीना ताज़गी, शरीर मे ठंडक तथा माउथ फ्रेशनर के नाम से जाना जाता है। गर्मी के मौसम में पुदीने का इस्तेमाल लाभदायक होता है, इसका अपने खाने में प्रत्येक दिन उपयोग करना चाहिए। पुदीना पाचन संबंधी समस्याओं के लिए लाभदायक होता है। इसका प्रयोग दही के साथ करना चाहिए जिससे शरीर ठंडा रहता है। पुदीने का शर्बत बना के पीना चाहिए। अगर बच्चों को लू लग गया हो तो पुदीना कारगर साबित होता है।

सत्तू का प्रयोग करें

सत्तू का प्रयोग गर्मी के मौसम में बहुत ही लाभदायक होता है। सत्तू पेट के गर्मी को ठीक करता है तथा शरीर में ठंडक पहुंचाता है। सत्तू को भुने हुए चने और जौ से बनाया जाता है। सत्तू का प्रयोग खाने तथा पीने दोनो के रूप में कर सकते हैं। प्यास बुझाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स स्वास्थ्य के लिए जितना नुकसानदायक है, उससे ज्यादा चने के सत्तू का शर्बत लाभदायक होता है।

प्याज़

गर्मी में प्याज का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है। प्याज का नियमित सेवन करने से ये लू से बचाता है। प्याज गर्मियों में होने वाली कई तरह के बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। इसका सबसे ज्यादा प्रयोग सलाद के रूप में किया जाता है तथा इसका सेवन किसी न किसी रूप में करना चाहिए।

नींबू पानी

नींबू पानी शरीर के गर्मी को कम करके शरीर में ठंडक पहुंचाता है और शरीर में हुई मिनेरल्स में कमी को भी पूरा करता है। निम्बू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पायी जाती है जो इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। निम्बू उल्टी, दस्त या पेट सम्बंधित किसी भी समस्या को दूर करने के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।

खाने में सलाद का इस्तेमाल करें

सलाद का प्रयोग सभी अपने खाने में करते हैं लेकिन गर्मी के मौसम में इसका अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। सलाद में भरपूर मात्रा में पानी होता है और ये प्रोटीन, फाइबर से युक्त होता है इसमें फैट की मात्रा बेहद कम होती है। सलाद के रूप में मौसमी हरी पत्ते वाली सब्जियों का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि इसमें कैरोटीनॉयड होता है जो विटामिन ए को बनाने के मदद करता है जो धूप से त्वचा के नुकसान को बचाता है। सलाद में खीरा, ककरी, टमाटर, गाजर, प्याज आदि का इस्तेमाल लाभदायक होता है।

हरी सब्जियां

गर्मी हो या कोई भी मौसम खाने में हमेशा हरी सब्जियों का सेवन अधिक करना चाहिए। हरी सब्जियों में पानी भरपूर मात्रा होता है। हरी सब्जियों को अधिक पका कर खाने से इसमे मौजूद पानी नष्ट हो जाता है इसीलिए इसे अधिक पका कर नही खाना चाहिए। गर्मी के मौसम में मिलने वाली सब्जियां जैसे- लौकी, भिंडी, कद्दू, तरोई, भिंडी, ककड़ी, खीरा, टमाटर, खरबूजा, तरबूज, पालक, चौलाई आदि का अधिक सेवन करना चाहिए जो स्वास्थ्य को ठीक रखने में बहुत मददगार होती है।

आम पन्ना

फलो का राज आम चाहे पके रूप में खाये या उसका किसी और तरिके से इस्तेमाल करें सब रूप में ये फायदेमंद होता है। गर्मियों में आम का पन्ना पीना बहुत ही लाभदायक होता है। आम का पन्ना लू से बचाता है और पाचन को सही रखने में मदद करता है। ये कब्ज़ और पेट की सभी समस्याएं के लिए भी लाभकारी होता है।

ग्रीन टी

गर्मियों में हमे जितना हो सके चाय और कॉफी से दूर रहना चाहिए। इसके जगह पर ग्रीन टी का उपयोग करना चाहिए।
गर्मियों के दिनों में ग्रीन टी हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। ग्रीन टी कैंसर, दिल की बीमारी, कोलेस्ट्रॉल और मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में मदद करती है। गर्मी में ग्रीन टी को ठंडा करके भी पी सकते हैं।

नट्स

मेवा खाना स्वास्थ्य के लिए हमेशा से लाभदायक होता है लेकिन गर्मियों के मौसम में मुट्ठी भर मेवा जरूर खाना चाहिए। मेवे में बादाम, काजू और मूंगफली का इस्तेमाल कर सकते है क्योंकि इसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट होते है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते है।

याद रखें -

• खाने में तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी और पुदीने को शामिल करे।
• ताजे मौसमी फल और सब्जियों में 90% पानी होता है और ये विटामिन तथा मिनेल्स से भरपूर होते है।
• दूध की जगह दही या छाछ का प्रयोग करें।
• प्याज जरूर खाये क्योंकि प्याज में क्वेरिस्टिंग होता है जो गर्मी में स्कीन रैशेज और लू से बचती है।
• अंगूर खाये क्योंकि अंगूर में लाइकोपीन होता है, ये अल्ट्रावॉयलेट किरणों के हानिकारक से हमे बचाता है।
• पानी को भरपूर मात्रा में पिये।
• मेवे को हमेशा भिगोकर ही खाये।

क्या नही खाना चाहिए :-

गर्मी से बचने के लिए हम इस मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत कुछ करते हैं लेकिन गर्मी से शरीर की देखभाल करने के लिए जरूरी चीजों में सबसे जरूरी हमारा आहार होता है। अगर गर्मियों में सही आहार न लिया जाए तो ये हमारे शरीर और स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है, जैसे - अपच, पेट फुलना, डिहाइड्रेशन तथा पेट सम्बंधित अनेको समस्याओं को जन्म दे सकता है। 

आइये जानते है कि Garmi me kya na khaye in hindi
और हमें किस तरह के खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए-

जंक फूड

जंक फूड या फ़ास्ट फ़ूड हम सबके जीवन का हिस्सा बन चुका है लेकिन अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस तरह के खान पान से बचना चाहिए। फ़ास्ट फ़ूड गर्मी के मौसम में पोइज़निंग का कारण बन सकता हैं। इसमें अधिक मात्रा में तेल, ऊर्जा और सोडियम होता है जो त्वचा, वजन बढ़ाने और पाचन जैसी हानिकारक प्रभाव डाल सकता है। गर्मियों के मौसम में पाचन कमजोर होता है इसीलिए जंक फूड के सेवन से बचना चाहिए। 

मसालेदार भोजन

गर्मी के मौसम में अधिक तेल और मसालेदार भोजन करने से बचना चाहिए क्योंकि इस तरह के भोजन को पचाने के लिए पाचन तंत्र को अधिक मेहनत करना पड़ता है। अधिक मसाला खाने से ये शरीर में गर्मी को बढ़ाते हैं जिसका असर पेट और मेटाबॉलिज्म पर अधिक पड़ता है। गर्मी में हल्का व ताजा भोजन ही करना चाहिए लेकिन अगर तेल और मसालेदार भोजन कर रहे है तो हल्के मात्रा में करना चाहिए।

मांसाहार

मांसाहार जैसे भोजन के लिए गर्मी का मौसम सही नहीं है। इस प्रकार के भोजन में अधिक तेल और मसालों का उपयोग होता है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। इस तरह के भोजन को खाने से शरीर में अधिक गर्मी बढ़ती है जिससे अधिक पसीना आता है। मछली, चिकन, मांस, समुद्री भोजन तथा अंडा इन सबमें अधिक मसाले की ग्रेवी होती है जो पेट तथा पाचन संबंधी समस्याओं को जन्म देती है और इस तरह के भोजन से डायरिया होने का ख़तरा भी रहता है।

चाय और कॉफी

गर्मी में चाय और कॉफी पीने से बचना चाहिए क्योंकि कैफीन होने के वजह से ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। कैफीन शरीर के गर्मी को बढ़ाता है जिससे डिहाइड्रेशन पैदा हो सकता है।

याद रखें -

• अधिक तेल और मसालेदार भोजन न खायें।
• फैट बढ़ाने वाले भोजन से दूर ही रहें।
• कैफीन के सेवन से बचे ये डिहाइड्रेशन बढ़ता है।
• गर्मी के मौसम में मिठाईयां कम खाएं।
• बासी खाना खाने से बचे फूड प्वाइजनिंग हो सकता है।
• बाहर का खाना खाने से जरूर बचें।
• प्रोसेस्ड और पैकेज्ड खाना खाने से भी बचे।
• मांशाहार खाना कम खाएं।

यदि दी गयी जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें क्योंकि अच्छी जानकारी सबके साथ बाटनी चाहिए, तो कृपया शेयर करें और हमारे काम को appreciate करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe करें और सभी social media platform पर हमें follow जरुर करें।

"इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद"

Health और Fitness सम्बन्धित जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Madness For Wellness पर आते रहिये।

Comments

  1. You are providing good knowledge. It is really helpful and factual information for us and everyone to increase knowledge. Continue sharing your data. Thank you. Read more info about Unisex Back Brace Posture Corrector for Men

    ReplyDelete

Post a Comment