गर्मी से बचने के लिए कौन से फल और सब्जियां खाये | Summer fruits and vegetables in india in hindi | summer season

Summer fruits and vegetables 2023 in Hindi : गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और गर्मी अपनी रफ्तार भी धीरे-धीरे पकड़ चुकि है। जिसका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। इस मौसम में धूप और गर्म हवा इतनी तेज होती है जो शरीर को अंदर तक झुलसा देती है और स्वास्थ्य के लिए परेशानियों का कारण बनती है। गर्मी के मौसम में कई तरह की बीमारियां शरीर को घेर लेती है इन समस्याओं से बचने के लिए हमे अपना अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है।



गर्मी के मौसम में अधिक प्यास लगती है और कुछ खाने को भी मन नही करता है वो इस लिए क्योंकि हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है जो इस मौसम का एक अलग ही परेशानी है। इसीलिए हमे ऐसे summer season vegetables in hindi का सेवन करनी चाहिए जिसमें खूब सारा जल और पोषण तत्व हो जिससे शरीर में पानी और पोषण की कमी न हो और इसका सबसे बेहतरीन उपाय यह है कि हम अपने खाने में अधिक से अधिक ताजे summer season fruits in hindi का ही प्रयोग करें जो गर्मी से होने वाली दिक्कतों से हमे बचा सकती है।


आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से ऐसे फल और सब्जियों के बारे में बताएंगे जो स्वाद के साथ साथ हमारे शरीर को अधिक पोषण तत्व और पानी दे सकें। जिसे खाने से शरीर तरोजाता तो रहेगा ही और शरीर को फिट तथा स्वस्थ बनाने में भी मदद करेगा। आइये जानते है गर्मियों के मौसम के कौन से फल और सब्जियों summer fruits and vegetables in hindi का अधिक सेवन करना चाहिए।


गर्मियों में स्वस्थ कैसे रहे

गर्मी में खाने वाली फल (Summer fruits in hindi)


आम (Mango)


फलों का राजा आम गर्मी के मौसम में आकर हमारे बिगड़े हुए स्वाद को ठीक कर देता है। अपने लाभ को हमारे साथ बाटता है, इसे खाने से कैंसर, पाचन, त्वचा और हृदय सम्बंधित बीमारियों में फायदा मिलता है। इसमें विटामिन ए, सी, आयरन, मैनिशियम, पोटेशियम, सहित कई खनिज लवण भी पाये जाते है। आम का पन्ना पीने से ये गर्मी और लू से बचाता है।

चकोतरा (Grapefruit)


खट्टे प्रकृति का ये चकोतरा फल एंटीसेप्टिक के रूप में काम करता है। इसे खाने से चयापचय (metabolism) बढ़ाता है, थकान को दूर करता है और कैंसर, हृदय रोग, ट्यूमर, बुखार, मलेरिया, शुगर, कब्ज, अपचन, मूत्र समस्याओं में लाभदायक होता है। फाइबर और कैलोरी में कम होने के साथ इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन पाया जाता है। चकोतरा खाने से ये गर्मी और सूर्य से निकलने वाले हानिकारक किरणों के प्रभाव से बचाता है।

संतरा (Orange)


ठंडी तासीर वाला संतरा विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होता है, ये एंटीऑक्सीडेंट होता जो त्वचा सम्बन्धित परेशानियों को दूर करता है। संतरा कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, हृदय ओ ठीक रखता है तथा ब्लड प्रेशर की समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। गर्मी में पानी की जरूरत होती है और संतरा इसमे मदद करता है। विटामिन सी होने के वजह से ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जो गर्मी में होने वाले स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानियों से दूर करता है।

स्ट्राबरी (Strawberry)


स्ट्रॉबेरी को सुपरफूड कहा जाता है। ये इम्युनिटी को बढ़ाता है। स्ट्रॉबेरी कैंसर, हृदय, डायबिटीज, कब्ज, आंखों के समस्या और वजन घटाने में मदद करता है। इसमें फाइबर, आयोडीन, ओमेगा 3, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन सी जैसे कई पोषण तत्व पाए जाते हैं।
स्ट्रॉबेरी में पानी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है जो गर्मी के मौसम में फायदेमंद साबित होता है।

शरीर के बदबू तथा पसीने के बदबू को कैसे दूर करें

लीची (Lychee)


गर्मी में लीची खाना बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि की लीची शरीर में ठंडक पहुचाता है। ये थकान को कम करता है, पेट सम्बंधित समस्याओं में फायदेमंद होता है, वजन कम करने में मदद करता है, कैंसर, हृदय, आर्थराइटिस, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से लड़ने में मददगार साबित होता है। इसमे साइट्रिक एसिड, विटामिन सी, पोटेशियम जैसी और भी पौष्टिक तत्व होते हैं। लीची शरीर में होने वाली पानी के कमी को दूर करता है साथ ही पानी से मिलने वाले पोषण को भी पूरा करता है इसीलिए गर्मी के मौसम में लीची खाना फायदेमंद साबित होता है।

बेल (Wood apple)


गर्मी के लिए ये फल रामबाण साबित होता है, ये शरीर मे ठंडक पहुंचाता है। ये फल लू, कब्ज, उल्टी दस्त, डायरिया, शुगर, हृदयरोग, भूख न लगना, पाचन और पेट के जलन में फायदा करता है। गर्मी के मौसम में बेल का रस फायदा करता है तथा इसे पीने से पेट भी साफ रहता है।

नारियल (Coconut)


नारियल में भरपूर मात्रा में पानी होने की वजह से ये डिहाइड्रेशन से बचाता है। ये एलर्जी, मधुमेह, सिरदर्द, हृदय, नकसीर, पेट के कीड़े होने, उल्टी, मुहासे, कब्ज तथा इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसमे गुड कोलेस्ट्रॉल, विटमिन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेड और प्रोटीन पाये जाते है। इसमे मौजूद पानी की वजह से गर्मियों के लिए फायदेमंद होता है।

पपीता (Papaya)


पोषण से भरपूर पपीता किसी सुपरफूड से कम नही है। पपीता फाइबर का अच्छा स्त्रोत है और कैलोरी में भी कम होता है। ये हृदय, डायबिटीज, कैंसर, पाचन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन कम करने में फायदेमंद होता है। इसमे विटामिन सी, विटामिन ए पाये जाते हैं। गर्मी के मौसम में पेट सम्बंधित समस्या बहुत होती है, पपीते में मौजूद फाइबर की वजह से इसे खाने से पेट के समस्याओं से बचा जा सकता है।

31 टिप्स हेल्दी और स्वस्थ जीवन के लिए

गर्मी में खाने वाली सब्जियां (Summer vegetable in hindi)


तरबूज (Water melon)


तरबूज में भरपूर पानी होता है जो गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचाता है और पानी के कमी को पूरा करता है। तरबूज वजन को कम करे, आँखों के लिए फायदेमंद, लू से बचाता है, पाचन ठीक रखता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रण करने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी1, विटामिन बी5, विटामिन बी6, पानी और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुचाने के लिए इसे अपने खाने में शामिल जरूर करना चाहिए।

खरबूजा (Musk melon)


खरबूजा में भी पानी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। खरबूजा में शूगर और कैलोरी कम पाया जाता है। ये हृदय, कैंसर, किडनी, थकान, अनिद्रा, डायबिटीज, पाचन और वजन कम करने में मदद करता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, मैग्नीशियम, सोडियम और पोटेशियम पाया जाता है। खरबूजा लू लगने के समस्या से भी बचाता है।

स्वस्थ जीवनशैली

टमाटर (Tomato)


टमाटर को पोषण का भंडार कहते है और इसमे पानी भरपूर रहता है। ये कैंसर, मधुमेह, पाचन, कोलेस्ट्रॉल, रक्त सम्बन्धित विकार, त्वचा और उम्र बढ़ने से रोकने में मदद करता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के, फोलेट, पोटेशियम, विटामिन बी 6, मैग्नीशियम आदि पोषण तत्व मिलते हैं।

ब्रोकली (Broccoli)


ब्रोकली हाइड्रेड रखने में मदद करता है। ये कैंसर, हृदय, किडनी, अल्जाइमर जैसे रोगों में फायदेमंद होता है। ब्रोकोली इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है और वजन घटाने में मदद करता है। इसमें सोडियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी, विटामिन बी पाये जाते हैं। ब्रोकली सूर्य से निकलने वाली यूवी रेडियेशन के प्रभाव से बचाती है।

खीरा (Cucumber)


खीरा शरीर में ठंडक पहुंचाता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है क्योंकि इसमें लगभग 90 % पानी होता है जो पाने के कमी को दूर करता है। ये शुगर, कब्ज़, गैस, पेट के सभी समस्याओं तथा अल्सर में फायदा पहुँचाता है तथा शरीर को डिटॉक्स करता है। इसमे विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी6, विटामिन सी, विटामिन डी, पौटेशियम, फास्फोरस और आयरन पाया जाता है। खीरा वजन घटाने में भी मदद करता है।

ककड़ी (Cucumber)


ककड़ी में भी 90 प्रतिशत पानी होता है जो शरीर में पानी के कमी को दूर करने में मदद करता है। ककड़ी शरीर से विषाक्तता पदार्थों को निकालने में मदद करता है। ये मधुमेह, कब्ज़, बदहजमी, अल्सर और पेट दर्द जैसे समस्याओं के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसमें फाइबर, विटामिन, कैल्शियम, आयोडीन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम पाये जाते हैं। ककड़ी लू से बचाने में मदद करती है।

कद्दू (Pumpkin)


गर्मी में पेट की समस्या बहुत होती है पर कद्दू के खाने से पेट बिल्‍कुल साफ हो जाता है क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। यह ब्‍लड प्रेशर, त्‍वचा की समस्याओं, आंत, पेट के कीड़ों, मधुमेह जैसी बीमारियों में फायदा पहुँचाता है। इसमें पोटैशियम आयरन, ज़िंक, और मैग्नीशियम पाया जाता है।

स्वस्थ दिनचर्या

करेला (Bitter gourd)


गर्मी में करेला खाना फायदेमंद होता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। ये त्‍वचा, फोड़े -फुन्‍सी, रैशेस, फंगल इंफेक्‍शन, हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह पेट जैसी समस्याओं में फायदा पहुचाता है। इसमें मिनरल्स, विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाये जाते हैं। करेला शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

लौकी (Gourd)


लौकी की तासीर ठंडी होती है जिससे गर्मी नही लगती है ये खाने में मीठा लगती है और इसमे ढेर सारा पानी भी होता है।ये हृदय, पेट के रोग (एसिडिटी, अपच), दस्त, डायरिया, टायफाइड तथा वजन कम करने में सहायक होती है। इसमे सोडियम, विटामिन बी, विटामिन सी और आयरन पाया जाता है।

चौलाई (Chaulai)


चौलाई का साग बहुत ही पौष्टिक होता है और इसमें गर्मी भगाने वाले तत्व पाए जाते हैं। ये खून की कमी, बुखार, पुरानी बुखार, हृदय के रोग, त्वचा के रोग, आँख और पाचन को ठीक रखता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है। चौलाई का साग सूर्य के uv किरणों से बचाती है।

तोरई (Ridge gourd)


तोरई वजन कम करने तथा खून को साफ करने में लाभकारी होता है। ये ब्‍लड शुगर, पेट सम्बंधित समस्या, आँख, अस्थमा और हृदय रोग में फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, फोलेट, प्रोटीन और फाइबर भी पाये जाते है।

पेठा (Winter melon)


पेठा में अधिक पानी होने के करण ये शरीर मे ठंडक पहुंचाता है। ये बहुत ही गुणकारी होता है। ये लू, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, गुर्दे की पथरी, खून के रोग, दिल का रोग, बवासीर, दमा, अल्सर जैसी बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी1, विटामिन बी3, विटामिन सी पाया जाता है। पेठा खाने से वीर्य बढ़ता है।

पालक (Spinach)


पालक पोषण से भरपूर होता है और कैलोरी में कम होता है।
ये कैंसर, पाचन संबंधी, त्वचा सम्बंधित, आँखों, हड्डियों तथा बालो के लिए फायदेमंद होता है। इसमे कैल्सियम, सोडियम, मैग्नीशियम ,आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी एमिनो एसिड अधिक मात्रा में पाये जाते हैं। पालक वजन घटाने में मदद करता है।

शिमला मिर्च (Capsicum)


शिमला मिर्च में कैलोरी बिल्कुल नहीं पाई जाती है इसीलिए ये कोलेस्ट्रॉल बढ़ने नहीं देती है। ये हार्ट अटैक, कैंसर, एनीमिया, ओस्‍टीपुरोसिस, अस्‍थमा और मोतियाबिंद जैसे बीमारियों में फायदेमंद होता है। इसमे विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लेमेटरी से भरपूर होता है। शिमला मिर्च वजन कम करने तथा इम्यून बूस्ट करने में मदद करता है।

हरी बींस (Green Bean's)


बींस से आप शरीर के सभी पोषण के आवश्यकता को पूरा कर सकते है। ये हृदय, डायबिटीज, कैंसर, आँख, पेट के लिए अच्छा होता है। इसमे विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी6, कैल्श‍ियम, सिलिकॉन, आयरन, मैगनीज, बीटा कैरोटीन, प्रोटीन, पोटैशियम, ओमेगा - 3 फैटी एसिड, फाइबर पाया जाता है। बींस हड्डियों को मजबूत और इम्यून सिस्टम को अच्छा करता है।

टिप्स (Tips)


• मौसमी फल और सब्जियां ही खरीदें।
• अलग-अलग रंग के फल और सब्जियां ही खाएं।
• फल और सब्जियों को हमेशा धो कर ही खाना चाहिए।
• फल और सब्जि‍यों को धोने के लिए गुनगुने पानी का प्रयोग करें।
• फलो और सब्जियों को ताजा और सही पका हुआ ही खरीदे।
• फल और सब्‍जियों के छिलके निकाल कर खाएं ऐसा करने से 90 प्रतिशत तक कीटाणु निकल जाते हैं।

Note :-


यदि दी गयी जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें क्योंकि अच्छी जानकारी सबके साथ बाटनी चाहिए, तो कृपया शेयर करें और हमारे काम को appreciate करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe करें और सभी social media platform पर हमें follow जरुर करें।

"इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद"

Health और Fitness सम्बन्धित जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Madness For Wellness पर आते रहिये।


Comments

  1. It is truly a well-researched content and excellent wording. I got so engaged in this material that I couldn’t wait to read. I am impressed with your work and skill. Thanks. Read more info about Exercise At Home For Women

    ReplyDelete

Post a Comment