World Health Day 2023 : पूरे विश्व मे हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस World Health Day 2023 in hindi के रूप में मनाया जाता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना इसका मुख्य उद्देश्य होता है। अच्छे स्वास्थ्य का मतलब है कि आप तनाव मुक्त रहे और जीवन भर सक्रिय रहें। बस शरीर से स्वस्थ रहना ही अच्छे स्वास्थ्य की निशानी नही है मानसिक, सामाजिक, आर्थिक, आध्यात्मिक, वातावरण और भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहना ही वास्तव में अच्छे स्वास्थ्य की निशानी है।
इस वर्ल्ड हेल्थ दे इन हिंदी पर जाने के कि आप कितना स्वस्थ है, आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको ये जानकारी देंगे, तो आइये जानते है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day in Hindi)
World Health day 2022 in hindi : विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रत्येक वर्ष 7 april को मनाया जाता है क्योंकि 7 अप्रैल सन् 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का जन्म हुआ था। इस दिन पूरे विश्व में स्वास्थ्य के महत्व को समझाया जाता है। स्वास्थ्य के प्रति लोगो को जागरूक करना ही विश्व स्वास्थ्य दिवस का मुख्य उद्देश्य होता है। मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रुप से स्वास्थ्य रहना ही अच्छे स्वास्थ्य की परिभाषा है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का उद्देश्य (Objectives of Celebrating World Health Day in Hindi)
स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों के प्रति विचार-विमर्श करना। स्वास्थ्य का कैसे देखभाल करना है उसके बारे में जागरूकता फैलाने, स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना तथा स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों को दूर करना भी इसका उद्देश्य है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस कैसे मनाया जाता है? (How World Health Day is Celebrated? in Hindi)
विश्व स्वास्थ्य दिवस हिंदी में के दिन स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन करके लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है। स्वस्थ जीवन तथा स्वस्थ दिनचर्या में कैसे जिया जाये, बीमारियों को लेकर सतर्कता, पौष्टिक आहार के बारे मे जानकारी, सही तरीके से व्यायाम और योग करने जैसे सकारात्मक बातों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम (World Health Day Themes 2022 in Hindi)
हर वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस पे एक थीम होता है इस वर्ष का थीम ‘हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य (Our planet, our health)’
है। 2021 में ये थीम 'एक निष्पक्ष, स्वस्थ दुनिया का निर्माण (Building a fairer, healthier world) रखा गया था।
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कुछ विचार (World Health Day Quotes in Hindi)
World health day status in hindi: वर्ल्ड हेल्थ डे इन हिंदी पर कुछ प्रेरणा दायक विचार आप लोगो के साथ साझा कर रहा हूँ जो आपको स्वस्थ के प्रति जागरूक और मोटिवेट कर देगा और स्वास्थ्य के महत्व को समझायेगा।
"अच्छे स्वास्थ्य को हम ख़रीद नहीं सकते है परन्तु इसे व्यायाम, योग और संतुलित आहार से प्राप्त कर सकते हैं. ख़ुद को स्वस्थ रखने में आत्मनियंत्रण का महत्वपूर्ण योगदान होता है"
"अच्छे स्वास्थ का मतलब शारीरिक, मानसिक और सामजिक रूप से मजबूती है।"
"अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी समझ सबसे बड़ा धन है।"
"सब कुछ होने पर भी यदि मनुष्य के पास स्वास्थ्य नहीं, तो समझो उसके पास कुछ है ही नहीं।"
"अच्छा स्वास्थ्य आंतरिक शक्ति, शांत मन और आत्मविश्वास लाता है। जो कि बहुत महत्वपूर्ण है।"
स्वास्थ्य क्या है (What is health in Hindi)
अच्छे स्वास्थ्य का मतलब ये नही शरीर बीमारी और दुर्बल नही है बल्कि जब अच्छे स्वास्थ्य की बात होती है तो समग्र रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। स्वास्थ्य को अगर परिभाषित किया जाए तो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ होना ही अच्छे स्वास्थ्य की निशानी है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शारीरिक तंदरुस्ती, निरोगी शरीर के साथ - साथ मानसिक रूप से सक्रिय होना भी अनिवार्य है क्योंकि शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य दोनों एक दूसरे से सम्बंधित है। अच्छा स्वास्थ्य ही सुखी जीवन का आधार होता है इसके लिए जरूरी है कि हम आर्थिक स्वास्थ्य से भी परिपूर्ण हो क्योंकि अच्छे स्वास्थ्य के लिए तनाव से दूर रहना अथवा अच्छा खाना भी जरूरी है ये आर्थिक रूप से स्वास्थ्य रहने से ही पूरा हो पाता है।
स्वास्थ्य का महत्व (Importance of Health in Hndi)
निरोगी रहना स्वास्थ्य का प्रमुख लक्षण है और स्वस्थ रहने से हम एक सुखी जीवन जी सकते है। समान्यतः स्वस्थ व्यक्ति का अर्थ होता है, स्वस्थ शरीर हो, मानशिक स्वस्थ हो, परिवार स्वस्थ हो और वो व्यक्ति स्वस्थ वातावरण में रहता हो। किसी भी काम को बिना थके आसानी से कर पाना एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए आवश्यक है।
स्वास्थ्य के प्रकार (Type of Health in Hindi)
शरीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य पर लोग विशेष ध्यान देते हैं लेकिन जब समग्र स्वास्थ्य की बात आती है तो ये सब भी शामिल होता है जो स्वास्थ्य के नजरिये से बहुत महत्वपूर्ण है-
1. शारीरिक स्वास्थ्य (Physical health)
शारीरिक स्वास्थ्य का मतलब ये है कि नियमित व्यायाम, संतुलित पोषण, पर्याप्त आराम इस सबके बीच संतुलन हो।
शारीरिक स्वास्थ्य में शरीर के अंग समान्य रूप से काम करते हो जैसे सुनाई देना, बोलना, देखना, चलना और दैनिक आवश्यकताओ को आसानी से कर पाना आदि।
स्वस्थ जीवनशैली और स्वास्थ्य दिनचर्या को अपनाने के कारण, ये आदते अच्छे स्वास्थ्य में योगदान देते हैं तथा पूरे जीवन को स्वस्थ रखने के लिए नेतृत्व करते है।
शरीरिक स्वास्थ्य के मापदंड-
• शारीरिक गतिविधि, शरीरिक ताकत, लचीलापन और धैर्य का होना।
• संतुलित भोजन करना और अच्छी गहरी नींद लेना।
• शरीर के सभी अंग अच्छे से कम करते हो और उनका आकार सामान्य हो।
• शरीर लिंग और आयु के मानकों के अनुसार हो जैसे वजन, लम्बाई।
2. मानसिक स्वास्थ्य (mental health)
मानसिक स्वास्थ्य का अर्थ ये है कि हम मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक रूप से ठीक हो। जीवन के किसी भी परिस्थितियों जैसे सुख, दुःख तथा विभिन्न तरह के परिस्थतियों में भी संयमित व्यवहार तथा परेशानी आने पर उनसें निपटने लेना अच्छे मानसिक स्वास्थ्य की निशानी है। तनाव से दूर व अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए हमें अपनी भावना तथा विचारों को दूसरे के साथ व्यक्त करते रहना चाहिए।
मानसिक स्वस्थ ठीक रहने के लिए करना चाहिए-
• लोगो से मिलते जुलते रहना चाहिए और लोगों की मदद करना चाहिए।
• सकारात्मक सोच रखना चाहिए और शारीरिक रूप से सक्रिय रहना चाहिए।
• पर्याप्त नींद लेना चाहिए।
• खुश रहना चाहिए, मन को शान्ति रखना चाहिए।
• मन को संतुलित रखना चाहिए।
3. बौद्धिक स्वास्थ्य (Intellectual health)
बौद्धिक स्वास्थ्य कौशल और ज्ञान को बढ़ाने के लिए संज्ञानात्मक क्षमता है। यह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा है। बौद्धिक रूप से स्वास्थ्य व्यक्ति किसी भी समस्या, मुद्दे और अप्रत्याशित घटनाओं पर अपनी समझ ज्ञान का उपयोग करते हुए संज्ञानात्मक निर्णय लेता है। अलग दृष्टीकोण और रचनात्मक तरह से किसी भी कार्य को करना बौद्धिक स्वास्थ्य का प्रतीक है। बौद्धिक स्वास्थ्य को बहिर्मुखी स्वभाव के व्यक्ति बढ़ा सकते हैं।
बौद्धिक स्वास्थ्य के लक्षण
• समस्याओं का सामना करने तथा उसका बौद्धिक समाधान तलाशने में परिपूर्ण होना।
• आत्म संयम होना, कोई भय न होना, क्रोध, मोह, जलन, अपराधिक विचार और चिंता के वश में न होना।
• व्यवहार में विनम्रता रहना और दूसरों के आवश्यकताओ का भी ध्यान रखना।
• नये विचारों के लिए खुलापन होना और उच्च भावनात्मक दिमाक का होना।
4. आध्यात्मिक स्वास्थ्य (Spiritual health)
एक अच्छा स्वास्थ्य आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ हुए बिना अधुरा होता है। जीवन के अर्थ और उदेश्य की तलाश करना तथा उसे समझना ही हमें अध्यात्मिक बनता है। अध्यात्मिक स्वास्थ्य के मूल्यों की बात करे तो ये हमे सुख, अर्थ, आशा, सदभाव, शक्ति, उदेश्य और जीवन मै आंतरिक शान्ति प्रदान करती है। अपने मकसद और लक्ष्य के राह पर चल पाना ही वास्तविक आध्यात्मिक स्वास्थ्य की निशानी है।
आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए-
• आध्यात्मिक स्वास्थ्य को पाने के लिए भौतिक वस्तुओं का मोह त्यागना होता है।
• स्वयं को जानना क्योंकि स्वयं को जानने व अनुभव करने वाली आत्मा हमेशा शांत और पवित्र होती है।
• सकारात्मक सोचना तथा सकारात्मक उर्जा बनाएं रखना।
• बुरे विचारों से दूर रहना।
5. सामाजिक स्वास्थ्य (Social health)
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, यह बात तो आप जानते ही है। मनुष्य को सभी के साथ मिलजुल कर रहना चाहिए और सबके साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिए ये ही अच्छे सामाजिक स्वास्थ्य की निशानी है।
• अच्छे समाजिक स्वास्थ्य के लिए लोगो से रिश्ते विकसित करें।
• लोगो के साथ पहचान बनाये।
• क्षमता के अनुसार समाज कल्याण के कार्य में भागीदार बनना चाहिए।
• परिवार व समाज में खुशहाली बनाये रखने का प्रयास करें।
6. पर्यावर्णीय स्वास्थ्य (Environmental health)
पर्यावरण स्वास्थ्य और समग्र स्वास्थ्य के लिए जरूरी है क्योंकि सास लेना, जो हम पानी पीते हैं, जो हमारे आस पास मिट्टी है या जो खाते हैं ये सब हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। अगर ये खुद स्वस्थ रहेंगे तो हमे भी स्वस्थ रखेंगे। हमें याद रखने की जरूरत है कि हमें अपने पर्यावरण के साथ तालमेल बना कर रहना होगा। हम इसमें जो डालेंगे वह हमारे पास वापस किसी न किसी रूप में आ जाएगा। इसी लिए पृथ्वी और पर्यावरण को दूषित करने से बचना चाहिए।
• प्लास्टिक का उपयोग न करें।
• कचरो को पॉलीथिन में न फेंके।
• पेड़ो को न काटे।
• प्लास्टिक के सामानों को बचाने से बचें।
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नारा (World Health Day Slogans in Hindi)
सुबह-शाम टहलने जाये,
स्वस्थ जीवन को ही अपनाये।
जो स्वस्थ रहेंगे, वही सुखी है,
बाकी सब तो दुःखी रहेंगे।
घर का खाओ हेल्थी खाना,
ताज़ी ताज़ी फल सब्जी ही लाना।
स्वस्थ जीवन अगर जीना।
स्वच्छ पानी ही पीना है।
हम सबने मिलकर है ये ठाना,
विश्व स्वास्थ्य दिवस के जरिये लोगो को स्वस्थ्य है बनाना।
Note:-
यदि दी गयी जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें क्योंकि अच्छी जानकारी सबके साथ बाटनी चाहिए, तो कृपया शेयर करें और हमारे काम को appreciate करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe करें और सभी social media platform पर हमें follow जरुर करें।
"इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद"
Comments
Post a Comment