Skip to main content
स्वस्थ जीवन शैली, swasth jeevan shaili के उपाय | Healthy Lifestyle in Hindi
Healthy lifestyle in Hindi 2023 : शारीरिक रूप से फिट होना ही स्वस्थ होने का आधार नहीं है, स्वस्थ होने का मतलब है मानसिक और भावनात्मक रूप से भी फिट या स्वस्थ होना हमारे पूरे जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। क्योंकि स्वस्थ जीवनशैली जीने से पुरानी से पुरानी बीमारियों और लम्बे समय तक चलने वाली बीमारियों को रोकने में मदद मिलती है। खुद के बारे में अच्छा महसूस करना और खुद के स्वास्थ्य की देखभाल करना हमारे आत्म-सम्मान और छवि के लिए महत्वपूर्ण होता है। एक स्वस्थ लाइफ स्टाइल (healthy lifestyle in hindi) को स्वस्थ बनाये रखने के लिए हमे वो करना चाहिए जो हमारे शरीर के लिए अच्छा हो क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग रहता है और दोनों मिलकर हमे मजबूत बनाते हैं।
एक स्वस्थ जीवन शैली में कैसे जीयें (How to live a healthy lifestyle in Hindi)
यदि आप एक अच्छा, स्वस्थ व्यक्ति बनना चाहते हैं, तो यह कुछ स्वस्थ उपाय हैं जो आपको ऐसा करने में मदद कर सकती हैं आइये जानते है कि लाइफ स्टाइल क्या है, हमारी दिनचर्या कैसी हो, और लाइफ स्टाइल कैसी होनी चाहिए-
सफाई का ध्यान रखें (Be hygienic)
प्रत्येक दिन नहाये अगर किसी काम के वजह से अधिक पसीना आ जाये तो गर्मी में पसीना के दुर्गंध को दूर करने के लिए दुबारा नहा सकते है। हर रोज़ brush करें क्योंकि की दाँतो और जीभ की सफाई भी जरूरी, बोलते समय मुँह से smeill नही आनी चाहिए। साफ सुथरे कपड़े पहने और खाश कर अंडरवियर, रुमाल और मौजे हर रोज बदले। खासने, छीकने और खाने से पहले handwash जरूर करें। समय से अपने शरीर के बोलो तथा private parts की साफ सफाई भी जरूर करें।
सुबह का ब्रेकफास्ट करें (Morning breakfast)
आप तो जानते ही है कि सुबह का breakfast कितना जरूरी है अगर हमें पूरे दिन active रहना है तो breakfast को कभी skip नही करना चाहिए। सुबह का नाश्ता हमारे body और brain दोनो को पोषण देता है जिससे हम अधिक energetic महसूस करते हैं। प्रतिदिन नाश्ता करने से वजह नही बढ़ता है और metabolism भी ठीक रहता है
चीनी खाने से बचें (Avoid sugar)
अधिक चीनी का उपयोग अच्छा नही होता है क्योंकि चीनी से बने foods और drink ज्यादा लेने से मोटापा, दिल की बीमारी, कैंसर और लीवर के बीमारियों का ख़तरा बना रहता है इसीलिए अगर एक healthy lifestyle चाहिए तो चीनी से दूर जरूरी है।
नियमित व्यायाम करें (Exercise regularly)
व्यायाम करने का मतलब ये नही की जिम में ही व्यायाम किया जाये या खुद को जिम में जाने के लिए मजबूर किया जाये, बस जितना हो सके खुद को सक्रिय रखें। व्यायाम करने के शुरुआती दौर में आप सुबह टहल सकते है, दौड सकते है, योग कर सकते है और घर के काम करने में खुद सक्रिय कर सकते है। व्यायाम केने के लिए अपने शरीर से कभी जबरस्ती नही करना चाहिए जो आपका शरीर करने में सक्षम हो वही व्यायाम करें। Exercise हफ्ते में 3 से 4 बार और कम से कम 20 से 30 minute के लिए करें। ये बहुत important बात है कि आप व्यायाम कर रहे है और इसे track करने के लिए एक routine जरूर बनाये।
शरीर की बदबू और पसीने के बदबू को दूर करें
वज़न पर नजर रखें (Monitor your weight)
स्वस्थ शरीर आदर्श weight होना बहुत जरूरी है अगर आपका वजन कम है तो आपको weight बढ़ाने की जरूरत है और अगर आपका वजन अधिक है तो weight loss करने की जरूरत है। अगर वजन नही बढ़ रहा है तो शायद आप सन्तुलित भोजन न करते हो अगर आपका वजन अधिक बढ़ रहा है तो आप बाहरी खाना अधिक खाते हो क्योंकि अधिक मोटापा डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को जन्म देता है। इसी लिए daily workout करते रहें।
आहार के प्रति सचेत रहें (Be conscious for diet)
एक स्वस्थ lifestyle को बनाए रखने के लिए, जरूरी है कि हमारा खाना healthy हो क्योंकि खाना ही energy के लिए महत्वपूर्ण है। हमारा खाना पोषण युक्त हो और हमारे खाने में सबसे अधिक मौसमी फल और सब्जियां जरूर हो। हमे खाने में कम कार्बोहाइड्रेट, उच्च सोडियम और unhealthy fat को avoid करना चाहिए। बाहरी खाना खाने जैसे अधिक मिठाई और fast-food खाने से बचना चाहिए। याद रखे कि खाना छोड़ने से बचना चाहिए और खाना समय पर करना चाहिए क्योंकि हम जितना खाते है calories उतनी ही burn होती है।
सकारात्मक रहें (Be positive)
खुद को Mentally और emotionaly मजबूत रखने के लिए हमे positive ऊर्जा से घिरा रहना चाहिए। इस competitive जीवन मे हमेशा positive रहना भी posible नही है पर हमें Optimistic approach (आशावादी दृष्टिकोण) रखना चाहिए और समस्याओं का सामना करना चाहिए। Positive रहने का सबसे आसान तरीका है कि हम positive लोगो के बीच में रहें। ऐसे लोगो के साथ रहे जो हमे प्रोत्साहित करें और कमियों को सुधारने के लिए Creative criticism (रचनात्मक आलोचना) करें।
खुश रहे (Stay Happy)
अगर आप happy और emotionally मजबूत है तो एक स्वस्थ लम्बें जीवन का आनंद ले सकते है। खुश रहने का सबसे अच्छा तरीका है कि आपका एक target हो और जो आपके life में important हो उसे आप कर रहे हो क्योंकि खुद को जानने और सकारात्मक रहने के लिए इससे महत्वपूर्ण कुछ भी नही है। खुश रहने के लिए लोगो के साथ जुड़े और अपने feeling को उनके साथ बाटते रहें।
सक्रिय रहें (Be Active)
हमें काम तो करना ही है अगर हम active होकर काम करेंगे तो काम और अच्छे से होगा लेकिन हम रोज एक जैसे सक्रिय भी तो नही रह सकते है कभी active तो आलस जैसा महशूस होता है। प्रत्येक दिन सक्रिय रहने के लिए healthy खाना चाहिए, अच्छी नींद लेनी चाहिए और daily workout करनी चाहिए।
पानी का पीते रहें (Drink Water)
पानी जीवन का सबसे important हिस्सा है, पानी हमारे शरीर को पोषण पहुचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पानी हमारे शरीर को hydret रखती है और tocxis को बाहर निकालती है इसी लिए पूरे दिन में 3 से 4 लीटर पानी जरुर पीना चाहिए। पानी के अलावा नारियल पानी और ताजे फलों के रस का सेवन भी करना चाहिए। तरल पदर्थों के वजह से body में नमी बनी रहती है और health सम्बंधित problem शरीर से दूर रहती हैं।
गर्मी में स्वस्थ कैसे रहें
नशा करने से बचें (Avoid addiction)
नशा कोई भी हो वह health के लिए हानिकारक ही होता है पर धूम्रपान और शराब के नशे से हार्ट डिजीज, लिवर डिजीज, कैंसर, अवसाद जैसी गम्भीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। इसीलिए नशा से दूर रहे क्योंकि नशा स्वास्थ्य और समाज दोनो के लिए हानिकारक होता है।।
अच्छी नींद ले (Sleep Well)
स्वस्थ शरीर के लिए नींद बहुत महत्वपूर्ण है, पर्याप्त मात्रा में नींद लेने पर व्यक्ति पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते लोगों को देर रात जगने की आदत बन गयी है, जिसकी वजह से sleeping disorder, आलस्य, stress, थकान और आँखों के नीचे सूजन या काले निशान जैसी गम्भीर बीमारियां भी होने लगी है। पर्याप्त मात्रा में नींद न लेने पर मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक सेहत पर negative effects पड़ता है। इस तहर के problem से बचे और good sleep ले ये कम से कम 8 घंटे की होनी चाहिए।
स्वस्थ जीवन शैली टिप्स और आदतें (Healthy lifestyle tips & habits in Hindi)
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता हैं swasth jeevan shaili in hindi के कुछ healthy tips जो जरूरी है आये कुछ और स्वस्थ जीवन शैली के नियम को जानते हैं जो हमारी जीवन शैली में लाभ प्रदान करेंगे-
• सुबह गुनगुना पानी पिये।
• Daily 3 से 4 लीटर पानी जरुर पिये।
• प्रतिदिन व्यायाम जरूर करें।
• सुबह का नाश्ता जरुरी हैं, इसे कभी भी न छोड़े।
• अधिक मिर्च मसाले और तले हुए खाना खाने से बचें।
• Positive सोच और हमेशा happy रहें।
• खूब हँसे और मुस्कुराते रहें।
• शरीर मे विटामिन और मिनरल की कमी न होने दे।
• अधिक चलने और सीढियो का उपयोग अधिक करें।
• रात का खाना 8 बजे तक खाने की कोशिश करें।
• रोज 7 से 8 घंटे की नींद लेनी जरूरी है।
अब आप स्वस्थ जीवन शैली के नियम जानने के बाद, healthy lifestyle in hindi को बनाए रखना कोई मुश्किल नहीं है और न ही इसे करने के लिए बहुत मेहनत की आवश्यकता होती है। बस जो भी आप करते हैं उसे करते रहें पर आप जो नही कर रहे हैं या गलत कर रहे है उसे सही तरह से करें। नियमित रूप में रहने से आप निश्चित खुद में एक बदला महसूस कर पायेंगे और Healthy lifestyle habits अपना पाएंगे।
Note:-
यदि दी गयी जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें क्योंकि पढ़े है तो कृपया शेयर भी करें और हमारे काम को appreciate करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe जरूर करें और सभी social media platform पर follow जरुर करें।
"इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद"
Popular posts from this blog
Thanks Sir and very nice Sir 🙏🏻🙏🏻
ReplyDeleteI found the Health and Fitness article very useful, it’s very impressive to me. For Best Health and Fitness Equipment
ReplyDeleteBody Massage Chairs