Health in summer season 2023 in Hindi : अब मौसम बदल रहा है और गर्मी अभी से अपना रंग दिखाने लगी है। इस बदले मौसम में अपने हेल्थ और फिटनेस के प्रति अधिक जागरूक रहने तथा जीवनशैली और दिनचर्या में बदलाव करने की आवश्यकता है। गर्मी अपने साथ अनेको बीमारियां लेकर आती है और ऐसे में अस्वस्थ होने में देर नही लगती है। इस मौसम में अधिक पसीना आना, संक्रमण, असहनीय धूप लगना, इम्यून सिस्टम बिगड़ना, निर्जलीकरण, पेट सम्बन्धित बीमारी और सन स्ट्रोक जैसी बीमारियां अधिक हावी रहती है। इसके अलावा भी जॉन्डिस, टाइफॉयड और फूड प्वायजनिंग का भी ख़तरा रहता है। हमे इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए पहले से ही तैयारी कर लेनी चाहिए।
गर्मी के मौसम से सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए और बाहर जाकर टहलना चाहिए क्योंकि सुबह का हवा एकदम शुद्ध रहता है ये हमे स्वस्थ रहने में बहुत मदद करता है। आइये जानते है कि हम गर्मी के मौसम health in summer season in hindi में खुद को स्वस्थ रखने के लिए किस तरह की तैयारी कर सकते है-
गर्मियों में होने वाली बीमारियां:-
गर्मियों में मौसम summer season in hindi में होने वाली कुछ सामान्य स्वास्थ्य समस्याएं जिससे हमे सावधानी बरतें की आवश्यकता है आइये जानते है-
निर्जलीकरण (Dehydration)
तेज धूप या गर्मी होने के वजह से हम इसके शिकार हो जाते है ये गर्मी की एक आम समस्या है जब शरीर मे पानी की कमी होती है तो निर्जलीकरण हो जाती है। डिहाइड्रेशन एक चिंता का विषय है अगर इसपे ध्यान न दिया जाये तो ये गम्भीर स्वास्थ्य समस्या उतपन्न कर सकती है।
लक्षण
• गले का सुखना
• सुस्ती आना
• सिरदर्द बना रहना
• मांसपेशियों में ऐंठन होना
• त्वचा शुष्क होना
• कम पेशाब लगना
निदान
निर्जलीकरण से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि खुद को हाइड्रेट रखा जाये। इसका मतलब ये है कि खूब सारा पानी पीते रहना है और ताज़े मौसमी फल खाए, तरबूजे खाये क्योंकि की फलो में खूब पानी पाये जाते है।
विषाक्त भोजन (Toxic Foods)
गर्मी के मौसम में भोजन और पीने वाली चीजें बहुत जल्द ही खराब हो जाती है अगर भोजन ज्यादा देर का बना हुआ हो तो उसमें बैक्टिरियो का संक्रमण बढ़ जाती है। जिसके वजह से पेट सम्बन्धित बीमारियां अधिक होती है।
लक्षण
• मतली और उल्टी आना
• लूज मोशन का होना
• पेट में दर्द तथा ऐंठन होना
• बुखार का हो जाना
निदान
• गर्मी के मौसम में बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए
• घर पे बने भोजन को अच्छे से पका के खाना चाहिए
• बासी खाना खाने से बचना चाहिए
• खाने से पहले और खाने की चीजो को अच्छे से धोना चाहिए
सर्दी और फ्लू (Cough and Flu)
इस मौसम में भी वायरल संक्रमण हो सकते है जिसके वजह से सर्दी और फ्लू हो जाते है।
लक्षण
• बुखार का होना
• सर्दी जैसा रहना
• खांसी आना और गले में खराश होना
• आंखों में जलन होना और पेट मे दर्द रहना
निदान
• खुद को स्वच्छ रखे
• अधिक धूप में जाने से बचें
• ठंडा पानी और ठंडे पेय पदार्थों से बचें
• खाने में संतुलित आहार खाये
• रोजाना व्यायाम जरूर करें
घमौरियां (Prickly heat)
गर्मियों के मौसम में घमौरियां होना आम होता है ये अधिक पसीना होने की वजह से होता है। जो लोग व्यायाम या शारीरिक गतिविधिया अधिक करते हैं उन्हें ये आसानी से हो जाता है।
लक्षण
घमौरियां बगल, गर्दन, पीठ, छाती और जांघों पर या पूरे शरीर में कही भी हो सकता है यह छोटे छोटे लाल दानों जैसी दिखाई देती है।
निदान
• प्रिक्क्ली हीट पाउडर लगाये
• सूती तथा ढीला कपड़े पहनें
त्वचा की एलर्जी (Skin allergy)
गर्मियों में त्वचा की एलर्जी पसीने के कारण होती है। किसी किसी को तो ये बहुत बुरी तरह से हो जाता है।
लक्षण
• त्वचा में जलन होना
• त्वचा में खुजली का होना
• त्वचा पर दाने पड जाना
• एक्जिमा और दाद का हो जाना
निदान
• पसीने को साफ करते रहें
• रोजाना नहाना चाहिए
• पसीने से भीगे कपड़े को बदल लेना चाहिए
• आवश्यक होने पर डॉक्टर से मिले।
सरदर्द (Headache)
गर्मी के वजह से कई लोगों को सिरदर्द और माइग्रेन होने लगता है। बहुत लोगो को धूप से एलर्जी होती है और धूप की वजह से कई लोगों को सिरदर्द जैसी समस्याएं बढ़ जाती है।
लक्षण
• मिचली आना
• आंखों के आसपास दर्द होना
• शोर शराबा या गंध बर्दाश्त न होना
• उल्टी भी हो सकती है
• धूप का चुभना
निदान
• जब भी बहार निकले टोपी और चश्मे का उपयोग करें
• शरीर को ढके रखें
• 1 बजे के बाद बाहर जाने से बचें
तापघात (Hit stroke)
गर्मी के मौसम में अधिक धूप और अधिक तापमान से हीट स्ट्रोक हो जाता है। इस मौसम का ये एक गंभीर समस्या है।
लक्षण
• चक्कर आना
• कमजोरी महसूस होना
• सिरदर्द होना
• मतली तथा उल्टी आना
• सांस लेने में कठिनाई होना
• दौरा आना
निदान
• हल्का कपड़ा पहनना चाहिए
• अच्छी नींद लें
• भरपूर पानी पिये
• खुद को हाइड्रेट रखें
• ठंडी वातावरण में रहें
• धूप से बचे चश्मा, टोपी और छाते का उपयोग करें।
गर्मी से बचने के लिए जरूरी बातें
खुद को हाइड्रेटेड रखें (Hydrated your self)
शरीर मे पर्याप्त पानी होने से ये हमे बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। खाया गया फाइबर पानी को सोख लेता है जिससे मल आसानी से हमारे शरीर से निकल जाता है और पेट सम्बन्धित बीमारियों का ख़तरा कम हो जाता है।
पर्याप्त फाइबर ले (Take fiber)
फाइबर की कमी से फिशर और कब्ज जैसी बीमारियां उत्पन्न होती है ऐसे में हमे अनाज, मौसमी फल, फलियां और सब्जियों को खाना चाहिए इसमे फाइबर अच्छे मात्रा में पाए जाते है जो पाचन को ठीक करने में मदद करते हैं।
कैफीन का कम उपयोग करें (Avoid cafine)
अधिक चाय या कॉफी पीने से हमारा पाचन तंत्र प्रभावित होता है और इसकी वजह से गैस, एसिडिटी, पेट मे जलन और अल्सर जैसी बीमारियां होने का ख़तरा बढ़ जाता है क्योंकि इन सबमें कैफीन पाये जाते है जो अधिक होने पर नुकसानदायक होता है।
व्यायाम करें (Do exercise)
व्यायाम करना स्वास्थ्य के प्रति किया जाने वाले काम मे से सबसे अच्छा काम है। व्यायाम करने से शरीर से पसीना निकलता है और उस पसीने के साथ शरीर में मौजूद गन्दगियाँ भी निकल जाती है। व्यायाम करना या शारिरिक रूप से सक्रिय रहना स्वस्थ और खुशहाल रहने में मदद करता है।
धूप से दूर रहें (Avoid sunny)
गर्मी के मौसम में दोपहर के बाद धूप में रहना ठीक नहीं है। आवश्यकता होने पर कुछ घंटों के लिए बाहर जाए शरीर को ढके रहे और हल्के कॉटन जैसे कपड़ो का ही उपयोग करें।
नियमित हेल्थ चेकअप कराये (Routine health checkup)
समस्या चाहे छोटी हो या बड़ी जब भी कुछ गड़बड़ लगे तो किसी डॉक्टर से जाँच जरूर करवाये। किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें।
आइये जानते है कि गर्मी के मौसम में गर्मी से बचने या धूप से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें-
क्या करें
• गर्मी के मौसम में घर से बाहर जाने से पहले पानी जरूर पिये।
• धूप में जाने से पहले टोपी, हेलमेट और चश्मे का उपयोग करें।
• नीबू-पानी में शकर मिलाकर दिन 2-3 बार जरूर पिये।
• पानी की जगह पे दही, छाछ और शर्बत का उपयोग करें।
• दिन के खाने में हल्का खाना खाये।
• दोपहर के खाने में सलाद व दही जरूरत खाये।
• तरबूज, खरबूज, संतरा, मौसंबी, केला, ककड़ी आदि को खाना चाहिए।
• फलो के रस और गन्ने के जूस का सेवन करें।
• रात का भोजन सोने से एक से दो घंटे पहले करना चाहिए।
• अपने शरीर और आस पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
• बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन क्रीम का प्रयोग करना चाहिए।
क्या न करें
• कही बाहर से या तेज धूप से आते ही तुरंत ठंडा पानी नही पिये।
• बासी भोजन नही खाना चाहिए।
• अधिक तेल मसालेदार भोजन का उपयोग करने से बचें।
• अधिक भोजन (Overeating) करने से बचें।
• चाय कॉफ़ी के अधिक सेवन से बचें।
• मांसाहारी है तो अधिक खाने से बचें।
• गहरे रंग और चुस्त कपड़ा पहनने से भी बचें।
• अधिक बाहर का खाना या जंक फूड खाने से बचें।
• फ्रिज़ के ठंडे पानी को पीने से बचें।
• ज्यादा देर का कटा हुआ फल खाने से बचें।
Note:-
यदि दी गयी जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें और हमारे काम को appreciate करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe जरूर करें और सभी social media platform पर follow जरुर करें।
"हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद।"
Nice article
ReplyDelete