Summer season 2023 in Hindi : गर्मी का मौसम आ गया और आते आते कई परेशानियां भी अपने साथ ले आता है उसमे से एक परेशानी है शरीर से बदबू आना यानि पसीने से बदबू आना। शरीर से पसीना आना एक आम बात है। शरीर से निकलने वाला पसीना हमारे शरीर को ठंडा करता है तथा शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है इसी लिए पसीना आना भी जरूरी है।
पसीना आना तो ठीक लेकिन जब इससे स्मेल आने लगता है वो बुरा लगता हैं इसकी वजह से लोग nervous हो जाते हैं। पसीने से बदबू आने का कारण बैक्टीरिया होते है और गर्मी जैसे अधिक होने लगता है स्मेल बढ़ने लगता है। शरीर से दुर्गन्ध इन वजहों से भी हो सकता है जैसे- अस्वछता, पोषक तत्वों की कमी, कब्ज, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या इत्यादि। पसीने से होने वाले दुर्गंध को लोग परफ्यूम, डियोड्रेंट या टैल्कम पाउडर से दूर करने की कोशिश करते है मगर ये कुछ समय के लिए ही काम करता है लेकिन आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे या कुछ ऐसे तरीके के बारे मे बताएँगे जिससे शरीर की बदबू तथा पसीने की बदबू (Body Odor and Sweating smell in Hindi 2023) को कम किया सकें।
शरीर और पसीने की बदबू का कारण (Reason of Body or Sweat Odor in Hindi)
शरीर से बदबू तथा पसीने के वजह से बदबू आने के कुछ कारण यहाँ बताये गए है-
1. जब त्वचा पर बैठें बैक्टीरिया के संपर्क में पसीना आता है तो शरीर में से दुर्गंध आने लगती है।
2. शरीर का सही तरीके से साफ-सफाई न हुआ हो तो भी शरीर से दुर्गंध आने लगती है।
3. शरीर से दुर्गंध आने की मुख्य वजह पेट सम्बंधित रोग या परेशनी होता है।
4. मसालेदार भोजन के वजह से भी पसीने में दुर्गन्ध होता है।
5. कैफीनयुक्त पेय पदार्थों पीने से अधिक पसीना आता है और वी भी बदबू का कारण बनता है।
6. शराब पीने की वहज से
7. शुगर और थायरॉयड जैसे बीमारी के वजह से भी।
8. दवाओं की वजह से भी पसीने में बदबू आती है।
शरीर और पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय (Remedy to remove Body odor or Sweat odor in Hindi)
जब शरीर से पसीना आता है तो उसके वजह से बदबू आने लगती है। शरीर से दुर्गंध तथा पसीने के वजह से दुर्गंध को दूर करने के कुछ घरेलू नुस्खों का प्रयोग जिससे छुटकारा मिल सकता है, आइये जानते है (Tips to reduce body odour in hindi) -
1. गाजर का जूस पियें ये शरीर के दुर्गंध दूर करने में मदद करता है।
2. शरीर पर बेसन और दही का पेस्ट लगाएं कुछ देर बाद नहा ले। ऐसा करने से त्वचा साफ रहती है और बंद रोम छिद्र खुल जाते हैं।
3. नहाते समय पानी में नीबू के रस को डाल के नहाये ऐसा करने से रंग भी साफ होता है और शरीर से दुर्गंध भी नहीं आती है।
4. खाने में अधिक ऑयली फुड नही करना चाहिए उसे अवाइड करें।
5. संयमित चीजो को खाने पीने का ध्यान रख के तथा घरेलू औषधियों को अपना के इसे ठीक कर सकते हैं।
6. अपने नहाने के पाने में गुलाब जल का प्रयोग करें ये आपके शरीर को ठंडक पहुचाने के साथ ही साथ शरीर मे खुशबू भी बनाये रखेंगा।
7. सेब के सिरके का भी प्रयोग अपने नहाने के पानी में कर सकते है। सेब के सिरके से शरीर का PH लेवल ठीक रहता हैं और इसकी वजह से शरीर से बदबू नही आती हैं।
8. नहाने के पानी में नीबू डालकर भी नहा सकते है। नीबू से त्वचा का रंग साफ होता है और शरीर से दुर्गंध भी नहीं आती है।
9. सेंधा नमक में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाये जाते है और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को डिटॉक्सीफाई करने तथा तनाव को भी कम करने में मदद करता है। तनाव कम होने की वजह से शरीर से पसीना कम आता है। सेंधा नमक को नहाने के पानी में डाल कर नहाने से शरीर से दुर्गंध दूर हो जाता है।
10. शरीर के बदबू का इलाज दवाइयों तथा स्वच्छता का ध्यान रखकर हम कर सकते हैं।
शरीर और पसीने की बदबू दूर करने के टिप्स (Tips to remove Body odor or Sweating smell in Hindi)
पसीने की बदबू से हमेशा के लिए छुटकारा के लिए छोटी छोटी टिप्स को आजमा कर हम अपने पसीने के दुर्गंध तथा शरीर prevent body odor in hindi के दुर्गंध को दूर कर सकते है-
• प्रत्येक दिन नहाना चाहिए।
• शरीर से बदबू दूर करने के लिए क्लोरोफिल या व्हीटग्रास ले सकते है।
• हल्के कॉटन या ढीला ढाला कपड़े पहनें इसके वजह से आपकी त्वचा को हवा लगे और वो खुलकर सांस भी ले सके।
• तेल और मसालेदार वाला भोजन कम खाएं।
• शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए रोजना ग्रीन टी तथा मेथी के दानों का प्रयोग करें।
• पहने हुवे कपड़े को एक बार पहनने के बाद उसे धो देना चाहिए।
• लंबे समय तक जूते और मोजे को न पहने रखें।• जितना हो सके खुद को सूखा (dry) रखें।
Note:-
यदि दी गयी जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें और हमारे काम को appreciate करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe जरूर करें।
"हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद।"
Comments
Post a Comment