31 टिप्स हेल्दी और फिट जीवन के लिए (31 Tips for Healthy and Fit life in Hindi)

'छोटी मगर मोटी बातें' ये बचपन से ही हम शक्तिमान को कहते हुवे सुना है पर क्या हम आज भी इस बात पर ध्यान देते हैं नही ना तो ऐसे आज मैंने कुछ health and fitness tips in hindi से related बाते आप सबके लिए लेकर आये जो आपके पूरे दिनचर्या जो एक healthy lifestyle में बदल देगा। अगर आप अपने हेल्थ और फिटनेस को लेकर जागरूक (Health Awareness in hindi) है तो आप स्वस्थ खाने पीने को लेकर और अपने व्यायाम के प्रति अनुशासित होंगे पर ये काफ़ी नही है हमे हर छोटी बड़ी बातो पर भी ध्यान रखा चाहिए। बेहतर और हेल्दी जीवन के लिए टिप्स आज हम अपने इस आर्टिकल में उन्ही बातो पर आपकी नजर डालने पर मदद करेंगे। 


1. स्वस्थ शरीर और लम्बी उम्र के लिए एक healthy lifestyle जरूरी है इसके लिए आपको अपने हर चीजो और पूरे दिन का ध्यान रखना होगा।

2. सुबह जल्द (4-5 के बीच) उठें क्योंकि उस समय ऑक्सीजन सबसे ज्यादा होती है, हवा ताजी रहती है जिससे आप पूरे दिन fresh महशूस करते है।

3. सुबह-सुबह 1 से 2 गिलास गुनगुना पानी पिये इससे एसिडिटी (acidity) और कब्ज (constipation) जैसी परेशनियाँ ठीक रहती है और पाचन संबंधी समस्या नही होती है।

4. जब भी सोकर या लेटकर उठें तो दायीं करवट से ही उठें। ऐसा करने से हमारे हृदय पर जोर नही पड़ता है।

5. रोजाना सुबह थोड़ी धूप जरूर ले इससे विटामिन डी मिलता है और हमारी हड्डियां भी मजबूत रहती है।

6. एक स्वास्थ्य के लिए व्यायाम या योग सबसे जरूरी है इससे आधी समस्या दूर हो जाएगी। कुछ नही तो सुबह टहलने जाए या साईकल चलाये।

7.अगर सर्दियों में गुनगुने पानी से नहाते है तो पानी सबसे पहले अपने पैरों पर डाले उसके बाद सिर पर। गर्मी में ठंडे पानी से नहाते समय सबसे पहले पानी सिर पर उसके बार आने पैरो पर डालें।

8. सुबह के जल्दबाजी या व्यस्तता में अपने नास्ता को न छोड़े।

9. कहा जाता है कि 'ब्रेकफास्ट लाइक किंग' इसी लिए सुबह नास्ता करने में कंजूसी नही करनी चाहिए। जो आपको खाने में पसन्द हो दिल खोलकर खाना चाहिए।

10. पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है, पानी हमारे शरीर से विषैले पदार्थ को निकालने (Detoxification) में मदद करता है। इसलिए रोजाना 3-4 लीटर पानी पीना ही चाहिए।

11. अपने नियमित खानपान में, हरी और ताजी फलो और सब्जियों तथा दूध-दही का सेवन शामिल करना चाहिए।

12. फल और सब्जियां जब भी ले आये उसे गुनगुने पानी में थोड़ी नमक डाल कर धोना चाहिए इससे सारे कीटाणु नष्ट हो जाते हैं।

13. प्रकृति तेल जैसे सरसों, तिल, नारियल, मूंगफली, सोयाबीन, गाय के घी आदि का उपयोग करें। इससे हमारी त्वचा चिकनी व स्वस्थ रहती है।

14. डालडा (जमा हुआ घी) नही खाना चाहिए ये कोलेस्ट्राल को बढ़ाता है। डालडा को भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश को छोड़ कर कोई और देश इसका उपयोग नही करता है।

15. चीनी बनाने में सल्फर का प्रयोग होता है जो हृदय रोग को बढ़ाता है इसी लिए आजकल लोग इसे खाने से बच रहे है। चीनी के जगह पर गुड़, शहद या खजूर से बने चीनी का उपयोग अच्छा होता है।

16. आंबला जूस और एलोविरा जूस को गुनगुने पानी में मिला कर पीना चाहिए इससे पाचन क्रिया, हृदय, दांत, आंख बालों के रोग तथा कई तरह की बीमारियां ठीक होती हैं। इसे खाने के एक घंटे पहले या उसके बाद इस्तेमाल करना चाहिए।

17. काम करना तो ठीक है लेकिन लम्बे समय तक एक जगह बैठे रहना ठीक नही है। इससे मोटापा घटता है और कमर , आँख भी कमजोर होता है। इसीलिए आपको कुछ घंटों के बाद थोड़ी Break जरूर लेना चाहिए।

18. समय पर भोजन करने से मेटाबोलिज्म अच्छा रहता है। बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए और दोपहर के भोजन को कभी नहीं छोड़ना चाहिए वो इस लिए की भूख लगी हो तो दिमाग काम करना बंद कर देता है।

19. दोपहर का खाना खाने के बाद थोड़ी आराम जरूर करना चाहिए अगर लेट रहे हो तो 10 मिनट बांयी करवट लेटें। इससे खाना ठीक से पचता है और गैस नही बनता है।

20. तनाव नही लेना चाहिए चाहे वो आर्थिक हो या शारीरिक सबका हल है इस दुनिया में। तनाव लेने से समस्याये दूर नहीं होती है इसलिए समाधान को ढूढ़ने में अपने energy को लगाये।

21. अगर आपको अचानक से किसी बीमारी का पता चलता है तो तनाव लेने में बजाय डॉक्टर से सलाह ले और परहेज करें। खुद पे बीमारी को हावी न होने दे।

22. दर्द या परेशानी होने पर उसे झेले या सहन न करें समय पर  डॉक्टर से इलाज करवाएं और उसे ठीक करें।

23. 40 वर्ष के होने के बाद खुद की नियमित जांच प्रतिवर्ष करवानी चाहिए ताकि बीमारी का पहले ही पता लगाया जा सकें।

24. दिल-दिमाग को उर्जावान, प्रसन्न और सकारात्मक सोच रखे जिससे पूरा शरीर स्वस्थ रहेगा व दिमाग में व्यर्थ के नकारात्मक विचारों नही आयेगा।

25. अपनी भावनाओं को अपनो के साथ साझा करें ऐसा करने से आप हल्का व प्रसन्न महसूस करेंगे।

26. अपने दिमाग को शांत रखे और अपने चित्त को प्रसन्न रखने का प्रयास करना चाहिए।

27. खुद को सकारात्मक रखे और बोले  'मैं ठीक हूं', 'मैं सब कर सकता हूं' और 'सब अच्छा होगा' ये कहते रहें।

28. कहते है कि रात को बच्चों की तरह खाना चाहिए ऐसा इस लिए क्योंकि रात में देर या गरिष्ट खाना खाने से सबसे ज्यादा नुकसान होता है, इसीलिए रात में हल्का भोजन करना चाहिए और खाने में तुरंत बाद सोना नही चाहिये।

29. कोशिश करे रात को 8 बजे तक भोजन कर लेना चाहिए लेकिन अगर आप देर रात तक जगते है और भूख महसूस होता है तो फल खा सकते हैं। अगर आप रात को जल्दी खाते हैं तो खाना सही तरह से पचता हैं।

30. सर्दियों बायीं करवट में लेटना चाहिए इससे शरीर मे गर्मी आती है और गर्मी में दायीं करवट लेटना चाहिए इससे शरीर मे ठंडक आती है।

31. सुबह जल्दी उठे हैं, तो जल्दी सोना भी चाहिए ताकि दूसरे दिन भी जल्दी उठा जा सके। शरीर को आराम देने अधिक कैलोरी भी बर्न होता है।

Note:-

यदि दी गयी fitness tips in hindi जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें और हमारे काम को appreciate करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe जरूर करें।


"हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए धन्यवाद"

Health और Fitness सम्बन्धित जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Madness For Wellness पर आते रहिये।

Comments

Post a Comment