बास्केटबॉल चैंपियन अनीता पॉलदुरई की जीवन परिचय | Biography of Anitha Pauldurai Basketball Champion

अनीता पॉलदुराई (Anitha Pauldurai) पूर्व भारतीय महिला बास्केटबॉल खिलाड़ी को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजित किया गया उनके खेल के प्रति योगदान के लिए। इस पुरस्कार के लिए उन्होंने बहुत लम्बा समय दिया अपने 35 साल के उम्र में उन्होंने 18 साल देश के लिए खेला हैं। लेकिन एक आश्चर्य की बात ये है कि उनके पूरे करियर के दौरान उन्हें अर्जुन पुरस्कार (भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान) भी नहीं दिया गया।

google free image

भारत जैसे देश मे लोग महिलाओं को कमजोर समझते हैं लेकिन अनीता पॉलदुरई जैसी महिला उन लोगो का मुँह तब बन्द कर देती है जब वो 2015 में माँ बनने वाली थी और उन्हें खेल से दूर होना पड़ा लेकिन उन्होंने ने फिर से वापसी 2017 में की ऐसा करने वाली वह पहली महिला थी जो बॉस्केटबॉल खिलाड़ियों को प्रेरणा से भर दिया। स्टेफी निक्सन जैसी खिलाड़ी भी उनके इस कदम से प्रेरित हुई।


"एक विजेता भी इतिहास में कभी न कभी ज़रूर हारा हुआ होता है, पर फिर भी वो इतिहास रच देता है क्यूंकि वो हार नहीं मानता है।"
- अज्ञात


अनीता पॉलदुरई का जीवन परिचय (Anitha Pauldurai Biography in Hindi):-


पूरा नाम (Name): अनीता पॉलदुरई
जन्म (Born):  22 जून 1985
जन्मस्थान (Birthplace): चेन्नई , तमिलनाडु
खिलाड़ी (Player): बास्केटबॉल

अनीता पॉलदुरई की जानकारी (Anitha Pauldurai Information in hindi):-


बास्केटबॉल खिलाड़ी अनीता पॉलदुरई का जन्म 22 जून 1985 को चेन्नई में हुआ था। वह 11 साल की उम्र से ही बास्केटबॉल खेलना शुरू कर दी थी। अनीता मानती है कि शुरू में बास्केटबॉल उनको पसंद नहीं था। वो वालीबॉल और एथलेटिक्स अधिक पसंद करती थी। जब वो स्कूल में थी तो बास्केटबॉल के टीचर के सिफारिश करने से वो बास्केटबॉल खेलने लगी और खेलते-खेलते उन्हें बास्केटबॉल में धीरे-धीरे दिलचस्पी आने लगा था।

अनीता पॉलदुरई की शिक्षा (Anitha Pauldurai Education in hindi):-


अनीता पॉलदुरई ने अपनी स्नातक (B.Com) मद्रास विश्वविद्यालय से की थी और एमबीए (एचआरएम) (MBA (HRM)) अन्नामलाई विश्वविद्यालय से पूरा किया।

अनीता पॉलदुरई का करियर (Anitha Pauldurai Career in hindi):-


अनीता पॉलदुरई ने 2003 में अपनी करियर की शुरुआत दक्षिणी रेलवे में शामिल हो की और वो अब मुख्य कल्याण निरीक्षक / खेल के रूप में काम कर रही है।

अनीता पॉलदुरई मैच करियर (Match Career of Anitha Pauldurai in hindi):-


अनीता पॉलदुरई सबसे युवा कप्तान थी वो मात्र 19 साल की उम्र में वरिष्ठ राष्ट्रीय टीम के कप्तान के रूप में चुनी गई थी। वो 8 साल तक राष्ट्रीय टीम की कैप्टन रही थी। उन्हें अगस्त 2012 में थाईलैंड में होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला पेशेवर लीग को खेलने के लिए चुना गया था। अनीता ने कई अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट खेले हैं, जिसमें एशियाई चैंपियनशिप, राष्ट्रमंडल खेल 2006 और एशियाई खेल 2010 जैसे खेलो में शामिल हुई।

अनीता पॉलदुरई के रिकॉर्ड्स (Anitha Pauldurai Records in hindi):-


19 साल की सबसे कम उम्र में अनीता पॉलदुरई ने वरिष्ठ राष्ट्रीय टीम की कप्तानी 8 वर्षो तक किया। वो 18 साल तक भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम (2000 से 2017) के लिए खेला। अनीता पॉलदुरई 9 एशियन बास्केटबॉल कन्फेडरेशन (एबीसी) (Asian Basketball Confederation (ABC)) में चैंपियनशिप खेलने वाली पहली एकमात्र भारतीय महिला हैं, और वो लगातार हमारे महिला राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करती रही हैं। अनीता के नाम नेशनल चैंपियनशिप में 30 पदक जितने का रिकॉर्ड हैं।

अनीता पॉलदुरई को मिले हुए अवार्ड्स (Anitha Pauldurai Awards in hindi):-


अंतरास्ट्रीय पुरस्कार (International Awards):-


2009 Silver Asian indoor games, Vietnam

2011 Gold South Asian beach games, Sri Lanka

2012 Gold 3rd Asian beach games Haiyan, China

2013 Gold Asian Basketball championship, Doha

राष्ट्रीय पुरस्कार (National Awards):-


2021 पद्मश्री पुरस्कार (Padma Shri)

नेशनल चैंपियनशिप में 30 पदक जितने का रिकॉर्ड हैं।

पुरस्कार मिलने के बाद अनीता पॉलदुरई के वाक्य:-


"मुझे पद्मश्री पुरस्कार मिलने की खुशी है। मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकती। मैंने लंबे समय तक एक पेशेवर के रूप में बास्केटबॉल खेला है। मुझे लगता है कि यह पिछले कुछ वर्षों में देश के लिए जो कुछ भी हासिल किया, उसका पुरस्कार मिला है।"
- अनीता पॉलदुरई


Note:-


यदि दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे हो तो हमें कमेंट मै लिखे कर बताये। अगर आपके पास अनीता पॉलदुरई के बारे में कुछ और जानकारी हो तो हमारे साथ साझा करें। आपको अगर हमारे द्वारा Biography की नयी शुरुआत किया गया है पंसद आये तो सबके साथ share करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe जरूर करें।

The contents of this page are sourced from Wikipedia article. The contents are available under the CC BY-SA 4.0 license.

"हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।"

Health और Fitness सम्बन्धित जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Madness For Wellness पर आते रहिये।

Comments