अंतरास्ट्रीय योग दिवस व योग के लाभ | International yoga day 2023 in hindi and Benefits of Yoga in Hindi | Yoga for Life in Hindi

Yoga in hindi : International yoga day in hindi 2023 स्वास्थ्य को बिगाड़ते वक्त हम अपने किसी भी गलत या सही बातो पर ध्यान नहीं देते हैं लेकिन जब कोई हमे ये बताता है कि तुम्हे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए तो हम उसे ना करने और वो जो भी तरीका बताता है हम उसमें हजारों कमियाँ बताने लगते हैं। जब स्वास्थ्य की बात आती है और वो भो योग के माध्यम से तो लोग योग को हल्के में लेने लगते हैं लेकिन जो इसकी महानता को जान लेता है वो खुद को शारीरिक स्वास्थ्य से भी ऊपर पता है। योग शारिरिक, मानसिक और आत्मिक तीनो के लिए फायदेमंद होता है। यकीन मानिए अगर आपको एक बेहतरीन जीवन जीना है तो योग को अपने जीवन मे जरूर शामिल करना चाहिए।


इस भाग दौड भरी जिंदगी में हर कोई परेशान है कोई शारिरिक तो कोई मानसिक तनाव से आप जिससे भी पूछो, तो वो कोई न कोई परेशानी गिना ही देता है। ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग एक अच्छा विकल्प है, योग के माध्यम से हर बीमारी का इलाज है। योग सेहतमंद जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है। योग सिर्फ कैलोरी को जलाने और मांसपेशियों को मजबूत करने से कही अधिक करता है। योग क्या है , यह संपूर्ण मन और शरीर का कसरत है जो गहरी सांस लेना, ध्यान और विश्राम, वजन में कमी, सुंदर चमकती त्वचा, अच्छा स्वास्थ्य के साथ शरीर को मजबूत तथा फुर्तीला बनाता है।

आप जो चाहते हैं, योग आपको देता है। लोग अक्सर योग को एक धीमा माध्‍यम मानते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। योग के लाभ इन हिंदी आपको स्वस्थ रहने में कई तरह से मदद करता है और हो भी क्यों न आखिर योग के फायदे ही इतने अधिक हैं। योग हमें शारीरिक, मानसिक व आत्मिक और श्वसन में लाभ देता हैं। योग हमारे जीवन की यात्रा शांति, ख़ुशी और अधिक ऊर्जा से भर देता हैं। इसके लाभ को जानते हैं-

अंतरास्ट्रीय योग दिवस 2022 (International yoga day in hindi 2022) :- 

पूरे दुनिया भर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1. शारिरिक (Physical)
2. मानसिक (Mental)
3. आत्मिक (Spiritual)

1. शारिरिक (Physical)

योग हमारे शरीर को लचीलापन देता है, शरीर का संतुलित बनाये रखता है, हृदय(दिल) को मजबूत करता है, पाचन क्रिया में सुधार, पेट को मजबूत बनाता है, हमरे मांशपेशियों को मजबूत तथा उसके तनाव को कम करता है, हमारे शरीर के ऊर्जा को बढ़ाता है, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और वजन को नियंत्रित करता है।

2. मानसिक (Mental)

योग हमारे भावनाओं को नियंत्रित करता है, तनाव से राहत दिलाता है तनाव सम्बन्धित सभी बीमारियों से हमे बचाता है, बुद्धि को बढ़ाता है, योग हमारे एकाग्रता और कौशल को बढ़ाता है और सही निर्णय लेने के लिए तैयार करता है।

3. आत्मिक (Spiritual)

योग हमे हमारे जीवन के उद्देश्य को बताता है, योग आंतरिक शान्ति, सन्तोष और अर्थ को दर्शाता है।

Yoga quotes in hindi -

"चित्तवृत्तिनिरोध: यानी चित्त की वृत्तियों को चंचल होने से रोकना ही योग है। आसान भाषा में कहें तो मन को भटकने न देना और एक जगह स्थिर रखना ही योग है।"
– पतंजलि


"योग को धर्म, आस्था और अंधविश्वास के दायरे में बांधना गलत है। योग विज्ञान है, जो जीवन जीने की कला है। साथ ही यह पूर्ण चिकित्सा पद्धति है। जहां धर्म हमें खूंटे से बांधता है, वहीं योग सभी तरह के बंधनों से मुक्ति का मार्ग है।"
– ओशो


योग के प्रकार (Types of Yoga in Hindi)


1. राज योग :- इस योग को रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ा जाता है इसे इसी लिए योगों का राजा कहा जाता है क्योंकि इसमे सभी योगों की खासियत है। महर्षि पतंजलि ने इसका नाम अष्टांग योग रखा है, इसके आठ प्रकार होते हैं-

• यम (शपथ लेना)

• नियम (आत्म अनुशासन)

• आसन (मुद्रा)

• प्राणायाम (श्वास नियंत्रण)

• प्रत्याहार (इंद्रियों का नियंत्रण)

• धारणा (एकाग्रता)

• ध्यान (मेडिटेशन)

• समाधि (बंधनों से मुक्ति या परमात्मा से मिलन)

2. ज्ञान योग :- ज्ञान योग को सबसे कठिन माना गया है। इसे करने से बुद्धि तेज होती है और आत्मा शुद्ध हो जाता है। इस योग के जरिए मन के अंधकार यानी अज्ञान को दूर किया जाता है।

3. कर्म योग :- गृहस्थ जीवन में व्यस्त लोगों के लिए ये योग महत्वपूर्ण होता है। इस योग के जरिए मनुष्य किसी भी मोह-माया में फंसे बिना सांसारिक कार्य किये जाता है और अंत में परम परमेश्वर में लीन हो जाता है।

4. भक्ति योग :- किसी को अपना ईश्वर मानकर उसकी आराधना करना ही बस उसी को भक्ति योग कहा जाता है। ईश्वर, सृष्टि, प्रकृति, प्राणि, पशु-पक्षी आदि के प्रति प्रेम, समर्पण और निष्ठा ही भक्ति योग है।

5. हठ योग :- हठ योग एक प्राचीन साधना पद्धति है। इस योग के जरिए नाड़ियों के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया जाता है। इस योग को करने से शरीर स्वस्थ और मानसिक शांति मिलती है।

6. कुंडलिनी/लय योग :- इस योग से मानव शरीर के सातो चक्र को जागृति करते है। इस योग के अभ्यास से हमारे मन की चंचलता खत्म होती है और हमारी एकाग्रता बढ़ती है।

योग के 13 नियम (13 Rules of Yoga in Hindi)


किसी भी चीज को अगर नियम से किया जाए तो उसका लाभ अधिक होता है-

1- सबसे जरूरी नियम योग को धैर्य से करें और किसी भी आसन में अधिक जोर न लगाएं।

2- योगासन सांस लेने और छोड़ने पर निर्भर करते हैं, जिसका पूर्ण ज्ञान होना जरूरी है। किसी विशेषज्ञ से सलाह ले।

3- योग सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद करना चाहिए।

4- योगासन से पहले हल्का वॉर्मअप करना चाहिए।

5- सुबह खाली पेट ही योग करना चाहिए।

6- शाम को योग कर रहे हैं, तो भोजन करने के करीब तीन-चार घंटे बाद ही योग करें।

7- योग करने के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए।

8- आरामदायक कपड़े पहनकर ही योग करना चाहिए।

9- योग करने की जगह को साफ-सुथरी और शांत होनी चाहिए।

10- योग करते वक्त नकारात्मक विचारों को अपने मन से निकाल देना चाहिए।

11- बीमार या गर्भवती लोग डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही योग करें।

12- योग के दौरान गुनगुना पानी पिये, अधिक आवश्यकता होने पर।

13- नये लोगो को शुरुआत में कम आसन करना चाहिए और विशेषज्ञों के देख रेख में करना अच्छा होता है।

योग करने का समय (Best Time to Practice Yoga in Hindi)


• दिन को चार भागों में बाटा गया है जैसे- ब्रह्म मुहूर्त, सूर्योदय, दोपहर व सूर्यास्त। ब्रह्म मुहूर्त और सूर्योदय योग के लिए सबसे बेहतर होता है।

• अगर ब्रह्म मुहूर्त में योग किया जाये, तो सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। ब्रम्ह मुहूर्त में वातावरण शुद्ध होता है और ताजी हवा रहती है।

• आगर आप ब्रह्म मुहूर्त के समय योग न कर पाए तो इसे सूर्योदय के समय भी कर सकते हैं।

• सूर्यास्त के बाद भी योग कर सकते हैं, लेकिन योग करने के 2-3 घंटे पहले तक कुछ न खाया हो।

योग के लिए आवश्यक चीजें (Things Required for Yoga in Hindi)


• योग कभी भी ज़मीन पर ना करें।

• साफ और आरामदायक योग मैट का उपयोग करें।

• आरामदायक तथा ढीला-ढाला कपड़े ही पहने।

• पानी का बोतल साथ मे रखें।

• पसीना पोछने के लिए साफ तौलिये का उपयोग करें।

• बड़े बाल हो तो उसे बांध कर रखे।

• योग को अपने शयन कक्ष में न करें।

• जिस कमरे या जगह पे योग करें, वो कमरा या जगह साफ-सुथरा और शांत होना चाहिए।

योग करने के फायदे (Benefits of yoga in Hindi)


नियमित योग के बेहतरीन लाभ होते है, यदि आप योग का अभ्यास करते हैं, तो आपको ये लाभ मिल सकते हैं :-

1. लचीलेपन में सुधार करता है (Improves your flexibility):-
योग से शरीर में लचीलापन आता है ये सबसे महत्वपूर्ण लाभो में से एक है।

2. मांसपेशियों की ताकत बनाता है (Builds muscle strength):-
योग बस मांसपेशियों को मजबूत नही करता है उसको लचीला भी बनाता है। योग के माध्यम से बनायी गई ताकत आपको अधिक मजबूत बनाता है।

3. आपके हड्डियों के स्वास्थ्य को मजबूत करता है (Betters your bone health):-
योग करने से आपके हड्डियों में धनत्व बढ़ता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

4. आपके रक्त प्रवाह को बढ़ाता है (Increases your blood flow):-
योग करने से हीमोग्लोबिन और लाल रक्त कोशिकाओं का स्तर बढ़ाता है, जो हमारे ऊतकों को ऑक्सीजन ले जाने में मदद करता है।

5. दिल के धड़कन को बढाये (Ups your heart rate):-
जब आप अपने दिल के धड़कनो को एरोबिक अस्तर तक पहुंचा देते हैं तो आपको दिल के बीमारी या उससे होने वाले जोखिमों को कम कर सकते है।

6. आपके रक्तचाप को कम करता है (Drops your blood pressure):-
यदि आपको उच्च रक्तचाप है, तो आपको योग का अभ्यास लाभदायक हो सकता हैं।

7. वजन में कमी (Weight loss):-
सूर्य नमस्कार और कपालभाति प्राणायाम योग से शरीर का वजन कम होता हैं। 

8. आपको ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है (Helps you focus):-
योग करने से आप अपने वर्तमान पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकते है।

9. आपको गहरी नींद में मदद करता है (Helps you sleep deeper):-
योग आधुनिक जीवन के हलचल से राहत प्रदान करता है।

10. आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है (Boosts your immune system):-
आसन और प्राणायाम हमारे प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करता हैं।

11. आपको मन की शांति देता है (Gives you peace of mind):-
योग निराशा, अफसोस, क्रोध, भय, और तनाव जैसे मानसिक विकारो को कम करने में मदद करता है।

12. अपना दर्द मिटाता है (Eases your pain):-
योग दर्द को कम करता है। जब दर्द दूर होता हैं, तो मूड बेहतर होता है और हमे अधिक सक्रिय होने की इच्छा होती है।

13. आपको आंतरिक शक्ति देता है (Gives you inner strength):-
योग जीवन में बदलाव लाने में मदद कर सकता है।

14. आपको दवा मुक्त रखने में मदद करता है (Helps keep you drug free):-
यदि आप अधिक दवा का सेवन करते हैं तो आपको योग जरूर करनी चाहिए।

टिप्स (Tips)


• योग पूर्व या उत्तर दिशा के ओर अपना मुंह करके करें।

• योग करते समय चेहरे पर हल्की मुस्कान रखें।

• सम्भव हो तो खुली हवा में योग करें।

• किसी भी आसन में बैठते समय अपने कमर को सीधा रखें।

• सांस को नाक से ले और मुह से छोड़े।

• जितना आपका शरीर साथ दे, उतना ही या उतने देर ही योग करें।

• योग के साथ ही साथ संतुलित भोजन भी अवश्य करें।

योग एक असाधारण माध्यम है खुद को जानने का और अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने का आप जब भी योग करे उसके बारे में जानकारी प्राप्त करले या किसी विशेषज्ञ के देख रेख में ही करें। क्योंकि योग आपके उम्र, बीमारी और क्षमता के अनुसार अलग अलग हो सकता है ऐसे में विशेषज्ञों की राय महत्वपूर्ण होता हैं। अगर आपको हमारी बताई गई जानकारी अच्छा लगा है तो ऐसे सबके साथ साझा करें और अपने प्रतिक्रिया हमे अवश्य प्रदान करें।धन्यवाद!

Note:-


यदि दी गयी जानकारी useful लगे तो इसे सबके साथ साझा करें क्योंकि अच्छी जानकारी सबके साथ बाटनी चाहिए, तो कृपया शेयर भी करें और हमारे काम को appreciate करें।
Letest updates के लिए हमें अपने E-mail id से subscribe जरूर करें और सभी social media platform पर follow जरुर करें।

"हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।"

Health और Fitness सम्बन्धित जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट Madness For Wellness पर आते रहिये।

इन्हें भी पढ़े -


2022 हेल्‍थ कैलेंडर जागरूकता | 2022 Health Awareness Calendar in Hindi | Seasonal Diseases in India
किस मौसम या ऋतु में क्या खाना चाहिए और क्या नही? | किस माह में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए? | Seasonal Food Eating in hindi | Eating according to ayurveda in hindi
भारतीय मौसमी फल और सब्जियां | Seasonal Fruits and Vegetables in Hindi
अच्छे स्वास्थ्य और अधिक ऊर्जा के लिए स्वस्थ दैनिक दिनचर्या (Healthy Daily Routine for Good Health and More Energy)
स्वस्थ जीवन शैली, swasth jeevan shaili के उपाय | Healthy Lifestyle in Hindi

Comments

  1. We read your blog website, share most practical information in blog. yoga in margate nj

    ReplyDelete
  2. It is really a helpful blog to find some different source to add my knowledge. yoga in margate nj

    ReplyDelete
  3. Your contents are completely awesome and share worthy. I really appreciate your efforts that you put on this. Keep sharing. For more yoga certification related information visit Ekant Yoga

    ReplyDelete
  4. Thanks for suggesting good list. I appreciate your work this is really helpful for everyone. Get more information at Yoga Teacher Training course to become a certified yoga instructor. Keep posting such useful information.

    ReplyDelete
  5. The benefits of Yoga for mental and physical health are endless. Yoga improves strength, balance and flexibility. It can be the key to a calm and relax yourself amidst stress and chaos. Thank you for sharing this informative article. Yoga Course Bangalore

    ReplyDelete
  6. You are providing good knowledge. It is really helpful and factual information for us and everyone to increase knowledge.about 200 Hour Teacher Training Rishikesh. Continue sharing your data. Thank you.

    ReplyDelete
  7. Great Knowledge, Join Yoga Alliance accredited 200-hour online yoga teacher training Become a certified yoga teacher with our Hatha Yoga teacher training.

    ReplyDelete

Post a Comment