December Months Health Awareness in Hindi 2023 : दिसंबर साल के सबसे अच्छे महीनों में से एक है, ठंड के साथ थोड़ी धूप वाला दिन होता है, इस महिमे मे न्यूनतम वर्षा और कम आर्द्रता का स्तर होता है। इस महीने में बहुत ही खुशनुमा वातावरण होता है, स्वस्थवर्द्ध फल और सब्जियों के साथ कुछ खूबसूरत फूलो के सुगंध भी होते हैं। स्वास्थ्य को लेके इस December month awareness in hindi मे थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। आइये जानते है कि इस महिमे मे क्या खाना चाहिए, क्या नही खाना चाहिए और अपने स्वास्थ्य के प्रति कैसे जागरूक रहना चाहिए।
सर्दी (WINTER)
दिसम्बर और जनवरी सर्दी का सबसे ठंडा महीना होता है। सर्दी का सीजन पतझड़ के बाद आती है और वसंत ऋतु से पहले खत्म हो जाती है। इन महीनो में अधिक ठंड और सर्द हवाओं का सामना करना पड़ता है। सर्दी के मौसम में रातें लम्बी और दिन छोटे होते हैं। पूरा दिन बादल, धुंध और कोहरा बना रहता है जिसकी वजह से कभी-कभी सूर्य भी दिखाई नही देता है। हमें इस दौरान अपने स्वास्थ्य और खान पान में थोड़ी सावधानी बरतें की जरूरत होती है।
◆दिसम्बर महीने में मौसम (Weather in December month in Hindi):-
दिसंबर महीना कड़ाके की सर्दियों की शुरुआत होती है, इस महीने में मौसम थोड़ा शुष्क और थोड़ी धूप के साथ उत्तर में हल्के तापमान और दक्षिण में गर्म तापमान रहती है। नई दिल्ली और उत्तर भारत में तापमान दिन में अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस के साथ ठंड रहता है और रात में अधिक ठंड के साथ तापमान न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस होता है।
◆दिसम्बर महीने में खाद्य पदार्थ (Foods in December month in Hindi):-
आइये जानते है कि इस महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नही खाना चाहिए-
इस ठंड भरे महीने में ठंडे पेय पदार्थों का सेवन नही करना चाहिए। खाने में नए चावल, चूड़ा, खजूर, नारियल, हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। चिकनाई युक्त भोजन करे जैसे टिल, दही, गुड़ और तेल का भी उपयोग कर सकते है। खाने में मीठा, नमकीन और तीखा शामिल कर सकते हैं, ये शुष्क और ठंड हवाओ से शरीर में नमी बनाये रखने में मदद करता है। दुध पीना चाहिए लेकिन ज्यादा नहीं तथा दूध से बनी हुई चीजों को उपयोग भी कम करना चाहिए। खाने में करेला, बैंगन, अनार और अंकुरित अनाज इन सबको ज्यादा नहीं खाना चाहिए और खाने में जीरे का उपयोग नहीं करना चाहिए।
◆दिसम्बर महीने में सब्जियां (Vegetables in December Month in Hindi):-
गाजर (Carrots)
गाजर पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। गाजर को सब्जी के रूप मे, सलाद, जूस, अचार और हलवा बनाने में भी कर सकते है। गाजर में विटामिन- ए, सी, के, पोटेशियम व आयरन जैसे कई पोषक तत्व होते है। गाजर में एंटीऑक्सीडेंट होता हैं, जो फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचाता हैं। गाजर मधुमेह व कैंसर जैसे बड़े बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद करता है। गाजर हृदय रोग में भी सहायक होता है। पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए इसके जूस या सलाद का सेवन फायदेमंद होता है।
चुकन्दर (Beetroot)
चुकंदर में पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स होता हैं जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। चुकंदर प्रतिदिन खाने से रक्तचाप ठीक रहता है और कब्ज, कैंसर जैसे बीमारियों में भी लाभ मिलता है। चुकंदर शरीर से विषैले तत्वों को मूत्र के ज़रिए बाहर निकालता है और शरीर को डिटॉक्स करने में सहायता प्रदान करता है। चुकंदर को कैसे भी खा सकते है कच्चा, सलाद में, आचार बना कर, भूनकर या उबालकर किसी भी तरह से तथा सब्जी बनाकर भी खाया जा सकता हैं। चुकंदर का जूस बहुत फायदेमंद होता है। इसे पीने से शरीर मे खून भी बनता है और त्वचा में भी चमक आती है।
बैंगन (Eggplant)
बैंगन वजन को नियंत्रित करने के साथ ही साथ पाचन को सुधारने, हड्डियों तथा शुगर के लिए भी अच्छा होता है। बैंगन मे विटामिन सी, के, बी 6, थायामिन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कॉपर, फाइबर और मैंगनीज मिनरल्स पाये जाते है। बैंगन हृदय के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल नही पाया जाता है।
टमाटर (Tomato)
टमाटर पाचन को सुधारने, गुर्दा, हृदय, रक्त, कोलेस्ट्रॉल के लिए भी फायदेमंद होता है। टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते है जो उम्र को बढ़ने से रोकता है। टमाटर मे विटामिन सी, पोटेशियम, विटामिन के, और फोलेट पाये जाते है। कैलोरी में कम और पानी में अधिक होता है।
प्याज का पत्ता (Onion Leaf's)
प्याज का पत्ता दिल, ब्लड शुगर, हड्डी, श्वसन क्रिया, संक्रमण और कैंसर जैसे बीमारियों में फायदेमंद होता है। प्याज के पत्ते में विटामिन ए, सी, बी2, थायमीन, कॉपर, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, और क्रोमियम पाये जाते है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक साबित होते हैं।
मूली (Radish)
मूली में एंटीआक्सीडेंटएंटी पाये जाते है, जो हमें एक्टिव रहने में मदद करते है, मूली सर्दी-जुकाम जैसे रोगों से हमे बचाता है। मूली ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज, पाइल्स, कफ और किडनी जैसे बीमारियों के लिए लाभदायक होता है। मूली में पोटैशियम, विटामिन ए, बी, सी पाये जाते हैं।

◆दिसम्बर महीने में फल (Fruits in December month's in Hindi):-
स्ट्रॉबेरी (Strawberries)
स्ट्राबेरी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर में उर्जा के स्तर को बनाएं रखता है। स्ट्रॉबेरी कैंसर, दिल, डियाबेटिस, वजन घटाने तथा कब्ज से भी राहत देता है। स्ट्राबेरी में कई तरह के पौष्टिक तत्व जैसे प्रोटीन, फाइबर, आयोडीन, फोलेट, ओमेगा 3, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन पाये जाते हैं इसलिए इसे सुपरफूड कहा जाता है।
सन्तरा (Orange)
नारंगी का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इसका सेवन हृदय के लिए फायदेमंद होता है। नारंगी का सेवन सर्दी और जुकाम में फायदेमंद होता है जिनमें से पोटैशियम, फ्लेवोनोइड्स और विटामिन-सी जो रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते है। विटामिन सी आंखों के लिये बहुत फायदेमंद होता है। सन्तरा कब्ज, कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप, मधुमेह तथा पाचन शक्ति बढ़ाने में भी मददगार होता है।
नींबू (Lemon)
नींबू शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए फायदेमंद होता है। नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो इसे एंटी-एजिंग और इम्युनिटी बढ़ाने वाले गुण से भर देता है। नींबू अपच, बुखार, दाँत, बालो के लिए, त्वचा के लिए, वजन कम करने में फायदेमंद होता है। सर्दियों में नींबू का अधिक सेवन नही करना चाहिए क्योंकि इसके अधिक सेवन से हमारे शरीर में अनेको समस्याओं की जन्म दे सकता है।
अंजीर (Figs)
अंजीर वजन घटाने, यौन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है, अंजीर कब्ज, हड्डियों, कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप, हृदय, केंसर, मधुमेह और आंखों के लिए फायदेमंद होता है। अंजीर में विटामिन ए, सी, के, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, मैंगनीज और आयरन होता हैं। अंजीर हार्ट, डायबीटीज, कब्ज, अनीमिया,अस्थमा और रक्तचाप जैसे बीमारियों में भी फायदेमंद होती है।
अनानास (Pineapple)
अनानास में विटामिन सी, बी, फोलेट, थायमाइन, पेंटोथेनिक एसिड, ब्रोमेलेन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कॉपर, मैंगनीज, कैल्शियम, आयरन और फाइबर पाये जाते हैं। अनानास पाचन, संक्रमण, दाँत, आँखों की रोशनी, हड्डी को मजबूत करने में भी मदद करता है। अनानास बहुत ही गुणकारी फल होता है।
अमरूद (Guava)
अमरूद बहुत ही गुणकारी फल है इसमें संतरे जितना विटामिन सी होता है, इसके अलावा अमरूद में विटामिन-ए, सी, के और विटामिन बी6 होता है। ये फल वजन को घटाने, आँखों की रौशनी, ब्लड प्रेशर, दांतो तथा कब्ज को दूर करने में मददगार साबित होता है।
शरीफा (Sugar-apple)
शरीफा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शरीफा में विटामिन सी, ए, पोटैशियम, मैगनीशियम पाये जाते है। इसमे फाइबर की मात्रा भी होती है। शरीफा अस्थमा, त्वचा, वजन बढ़ाये, पाचन को ठीक रखने में सहायक होता है। शरीफा थकान, सुस्ती और कमजोरी को दूर भगाता है।
◆दिसम्बर महीने में रोग (Diseases in December month in Hindi):-
दिसंबर महीना अच्छे से ठंड लगने की शुरुआती महीना होता है, सर्द हवा और ओसो से हमे सावधान रहने की आवश्यकता होती है। ऐसे में हमे फ्लू, खाँसी, निमोनिया, श्वसन संक्रमण, गठिया जैसे बीमारीयो से सुरक्षित रहने की जरूरत होती है। लापरवाही बरतने से इन बीमारियों से संक्रमित हो सकते है। सर्दी का सीजन ये सीजन और भी खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि हम कोरोना जैसे बीमारियों से जूझ रहे हैं ऐसे में सावधानी बरतना फायदेमंद साबित हो सकता है।
"1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस (world aids day) के रूप में मनाया जाता है। इसका मकसद होता है कि लोगो को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना। सुरक्षित सेक्स करने से एड्स के खतरे को 80% तक कम किया जा सकता है।"
टिप्स (Tips)
सर्दी के मौसम में सावधानी बहुत ही आवश्यक होती है।
नहाने में गुनगुने पानी का प्रयोग करें तथा अदरक, इलायची, तुलसी पत्ती से बने हर्बल चाय को ही पिएं। तिल के तेल या जो भी तेल आपके पास हो उससे मालिश करना न भूले ये भी याद रखे की रोजाना करीब आधा घंटा धूप का सेवन जरूर करें।
"इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद"
Comments
Post a Comment